Terrorism thrives on fear. Let’s replace fear with unity, resilience, and strength.
One Nation, one voice & stand strong, Let's united with The armed forces.
#UniteAgainstTerror
राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य -
पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के पश्चात पाक प्रायोजित आतंकवादियों एवं उनके समर्थक पारितंत्र पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को एवं समस्त देश को न्याय दिलाने हेतु हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान एवं हिम्मत को बढ़ाया है।
हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकियों, उनका ढॉंचा एवं सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है।
पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों एवं नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें। समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना एवं नागरी प्रशासन के लिए जहाँ भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे और राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करे।
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Ministry of Information and Broadcasting issues advisory to all Media channels to refrain from showing live coverage of defence operations and movement of security forces in the interest of national security.
“रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्यपराक्रमः। राजा सर्वस्य लोकस्य देवानाम् इव वासवः॥”
भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के साक्षात स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन प्राकट्योत्सव 'श्री राम नवमी' की समस्त श्रीरामभक्तों को मंगलमय शुभकामनाएं!
श्री राम नवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है।
जय श्रीराम 🙏
श्री राम जन्मभूमि मंदिर से श्री राम नवमी महोत्सव का सीधा प्रसारण Live webcast of Shri Ram Navami celebrations from Shri Ram Janmabhoomi Mandir
https://t.co/2YbBvECgn1
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दर्शन एवं पूजन किया।
Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi today had darshan of Bhagwan Shri Ramlalla Sarkar at Shri Ram Janmabhoomi Mandir in Ayodhya.
The @BAPS Hindu Mandir, Abu Dhabi, UAE opens its doors for devotees! Feel very blessed to be a part of this very sacred moment. Here are some glimpses.
श्री राम जन्मभूमि परिसर में चारों वेदों की सभी शाखाओं का पारायण और यज्ञ अनवरत चल रहा है। देश के सभी प्रांतों से मूर्धन्य वैदिक विद्वानों और यज्ञाचार्यों को इस अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है।
यह अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा तक अनवरत चलता रहेगा।
नागालैंड और असम के पूर्व राज्यपाल श्री पद्मनाभ बी. आचार्य का दुखद निधन, सार्वजनिक जीवन के एक उज्ज्वल अध्याय का अंत है। हम शोक संतप्त परिवार और श्री आचार्य के अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। श्री पद्मनाभ जी एक उत्साही स्वयंसेवक और गहन प्रतिबद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई नवीन गतिविधियाँ प्रारंभ कीं और मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट में सेवा की ।
श्री आचार्य जी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकात्मता, संस्कृति, सेवा और विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। उन्होंने विशेषकर उत्तर पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रवादी उद्देश्य के लिए प्रमुख लोगों से व्यापक संपर्क बनाये। पूर्वोत्तर क्षेत्र- जनता , समाज, भूमि, संस्कृति और आर्थिक उन्नयन आदि सभी उन्हें बहुत प्रिय थे। उन्होंने उन सब की उन्नति के लिए अथक प्रयास किया।
राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका को लोग कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेंगे।
हम उनकी स्मृति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। ॐ शांति।
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
जय सियाराम!
आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।
मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा की जाएगी।
Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi ji will perform Prana Pratishtha of Shri Vigraha of Bhagwan Shri Ramlalla Sarkar in Shri Ram Janmabhoomi Mandir on 22 January 2024.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
विजयादशमी उत्सव,
मंगलवार, 24 अक्तूबर, 2023, प्रातः 7:40 बजे
प्रमुख अतिथि : पद्मश्री शंकर महादेवन (सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार)
उद्बोधन : डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक (रा. स्व. संघ)
सीधा प्रसारण : YouTube : RSSOrg Facebook : RSSOrg
X : @RSSorg
The Mukthi of respected spiritual guru Shri.Bangaru Adigalar has sent shock waves among his devotees and common brethren. From early childhood he was treading spiritual path and established Shri.Adiparasakthi peet, which has guided lakhs of common people into spiritual journey. His role in taking sanatana dharma to ordinary people particularly among women is remarkable.
His contribution in the fields of spiritualism, education and medical assistance will be remembered forever.
I offer my condolences to all his devotees at this hour.
Dr.Mohan Bhagwat
Sarsanghachalak
Dattatreya Hosabale
Sarkaryavah
Rashtreeya Swayamsevak Sangh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव 24 अक्तूबर को प्रातः 7:40 बजे नागपुर में। सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार पद्मश्री श्री शंकर महादेवन होंगे प्रमुख अतिथि। पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का मुख्य उद्बोधन होगा।