प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
UPSSSC PET 2021,2022,2023 से आयी भर्तियों का रिजल्ट आयोग 2026~2027 में घोषित कर रहा है एक ही प्रतियोगी छात्र 5 जगह चयनित हो रहा जो कि सिर्फ एक जगह ही ज्वाइन करेगा और 4 सीट खराब करेगा इसलिए सरकार और UPSSSC से निवेदन है कि upsssc में
#UPSSSCWaitingListLaguKaro जारी करें
#waiting_list_in_upsssc में भर्तियों का लंबित होना समान योग्यता वाली भर्तियां एक साथ चलना।
यही कारण है भर्तियों में ओवरलैपिंग की समस्या बढ़ रही है इसका एक ही समाधान सभी भर्तियों में प्रतीक्षा सूची का शासनादेश जारी किया जाए, @myogiadityanath जी से अनुरोध है कृपया इसपे संज्ञान ले।
#UPSSSC आदरणीय उपमुख्यमंत्री @brajeshpathakup जी, यूपी का युवा आज अपनी जायज मांग—UPSSSC में वेटिंग लिस्ट लागू करने—को लेकर आपके द्वार पर है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि लाखों बेरोजगारों के हित में इस न्यायपूर्ण मांग को पूरा करवाने की कृपा करें।#UPSSSC_Waiting_List@myogiadityanath
Waiting लिस्ट का मुद्दा अब दबना नहीं चाहिए....
एकदम जेनुइन मांग है...क्योंकि... अन्य कई विभागों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान है...!!
भारत में सबसे ज्यादा नियोक्ता... रेलवे है... सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी भी रेलवे के पास है....
और वेटिंग लिस्ट का प्रावधान भी भारतीय रेलवे में है.. वो भी 3,4 साल तक..
तो upsssc में वेटिंग लिस्ट क्यों नहीं हो सकता है??
@myogiadityanath@BJP4UP@kpmaurya1@brajeshpathakup@CMOfficeUP@swatantrabjp
🇮🇳 #स्वतंत्रता_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आजादी के इस पावन पर्व पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।🙏🙏
🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳
#waiting_list_in_upsssc में भर्तियों का लंबित होना समान योग्यता वाली भर्तियां एक साथ चलना।
यही कारण है भर्तियों में ओवरलैपिंग की समस्या बढ़ रही है इसका एक ही समाधान सभी भर्तियों में प्रतीक्षा सूची का शासनादेश जारी किया जाए, @myogiadityanath जी से अनुरोध है कृपया इसपे संज्ञान ले।
@UPGovt@myogiadityanath 7 सालों बाद upsssc से lower pcs की भर्ती निकली है और upssscआयोग नए केवल1 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया है, बाबा जी कम से कम 2 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौक़ा देते जैसेupssscअन्य परीक्षाओं में दिया जाता है, हर परीक्षा के लिए अलग गुना अभ्यर्थी कोई मानक नहीं!
@yadavakhilesh
एक तो 7 साल बाद आई UPSSSC लोअर पीसीएस की वेकेंसी में केवल 38 गुना अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है जबकि UPSSSC के अन्य परीक्षाओं में 45 से 60 गुना अभ्यर्थियों को मौका दिया गया, इसके अलावा इसमें आरक्षण घोटाला हुआ भी किया गया है।
@myogiadityanath कई सालों बाद upsssc से lower pcs की भर्ती निकली थी और यूपीएससी आयोग नए केवल 1 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया है,अतः बाबा जी आपसे अनुरोध है कि कम से कम 2 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौक़ा दिया जाए।आपकी बहुत कृपा होगी।@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPTakOfficial
Important update 👇
उत्तर प्रदेश में UPSSSC आयोग द्वारा लगभग 7 साल बाद लोअर PCS की नई भर्ती निकाली गई है,
इसमें PET के परिणाम के आधार पर युवाओं को mains परीक्षा में बैठने को मिलेगा,
आयोग PET के कट ऑफ को प्री क्वालिफिकेशन मानती है जिसके आधार पर आगे mains में बैठने दिया जाता है,
युवाओं का कहना कि आयोग ने लगभग 2581 पदों के सापेक्ष में लगभग 38 गुना बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया है,
अभ्यर्थियों की मांग है कि हम इतने लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे है तो आयोग को कम से कम 60 गुना करना चाहिए जिससे कि ज्यादा लोगों को मौका मिल सके,
बेरोजगार छात्र बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं ऐसे में आयोग को इस मामले पर विचार करना चाहिए,
जिससे कि ज्यादा लोगों को बैठने का मौका मिल सके।
आयोग से अनुरोध है कि इस मामले का संज्ञान ले।
8 सालों से ज्यादा समय के बाद UPSSSC आयोग ने लोअर PCS की भर्ती PET-2025 के जरिए पहली बार विज्ञापित किया जिसके मुख्य परीक्षा के लिए कैटिगरी वाइज कट-ऑफ (UR/OBC/SC/EWS: 67.94, ST: 56.26) तय कर 2,587 पदों के सापेक्ष केवल 1,00,492 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जो कि विज्ञापित पदों का मात्र 38-39 गुना है।
वहीं दूसरी ओर, अभी कुछ दिनों पहले ही इसी आयोग ने 'लेखपाल भर्ती' में 7,994 पदों के सापेक्ष 3,66,712 छात्रों को मुख्य परीक्षा का अवसर दिया था, जो कि लगभग 46 गुना था! जब लेखपाल में 46 गुना छात्रों को अवसर मिल सकता है, तो लोअर PCS के अभ्यर्थियों के साथ यह अन्याय क्यों
सालों बाद आई इस भर्ती में छात्रों की यह मांग पूरी तरह से तार्किक है कि शॉर्टलिस्टिंग का मानक 60 गुना किया जाए। अगर लोअर PCS के लिए आयोग 60 गुना अभ्यर्थियों को बुलाता है, तो लगभग 1,55,220 छात्रों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यानी वर्तमान में जो 1 लाख छात्र शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, उनके अलावा करीब 55,000 अतिरिक्त होनहार और मेहनती युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी, जो महज़ दशमलव के कुछ अंकों से पीछे रह गए हैं।
सत्ता को युवाओं के दर्द का अहसास होना चाहिए; मनमाने नियम-कायदों की आड़ लेकर आप उनकी उम्मीदों की हत्या नहीं कर सकते।
इसलिए हमारा सीधा सवाल और मांग है: आयोग शॉर्टलिस्टिंग का दायरा बढ़ाकर 60 गुना करे, ताकि सालों से बंद कमरों में तैयारी कर रहे प्रदेश के होनहार युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक न्यायपूर्ण मौका मिल सके। मुख्यमंत्री जी, युवाओं के इस दर्द का संज्ञान लें और शॉर्ट लिस्टिंग का दायरा बढ़ाकर 60 गुना करें।
#60XForLowerPCS #UPSSSC #LowerPCS
उत्तर प्रदेश सरकार @CMOfficeUP एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से निवेदन है कि UPSSSC द्वारा आयोजित लोअर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए PET आधारित कट ऑफ को पुनर्निर्धारित करने का प्रयास करें जिससे #minimum_cutoff_maximum_opportunity के सिद्धांत को लागू किया जा सके जो कि न्यायपूर्ण सिद्धांत का बेहतरीन उदाहरण होगा और लगभग 3 से 4 लाख छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त हो पाएगा।
इस संबंध में आज ज्ञापन के माध्यम से सूचना दी गई है आशा है कि जल्द संबंधित विभाग मामले को संज्ञान में लेकर छात्रों के हक में निर्णय लेगा । @ChiefSecyUP@CdoPrayagraj@CommissionerPrg@DM_PRAYAGRAJ@EconomicTimes@EconomicTimes@InfoDeptUP@myogiadityanath
कई सालों बाद upsssc से lower pcs की भर्ती निकली थी और यूपीएससी आयोग नए केवल 1 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया है, अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि कम से कम 2 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौक़ा दिया जाए। आपकी बहुत कृपा होगी।@myogiadityanath@CMOfficeUP