मौहा पुरवा–बलखंडी मार्ग के ग्रामीण दशकों से पक्की सड़क का इंतज़ार कर रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में कीचड़ से भरे कच्चे रास्ते पर बीमारों व गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर ले जाना मजबूरी बन जाता है। वादों के बाद भी सड़क आज तक नहीं बनी। @ChitrakootDm
https://t.co/34hDrQYGvm
आजादी के 79 वर्ष पूरे हो गए, देश चाँद तक पहुँच चुका, मगर मानिकपुर विकासखण्ड अंतर्गत ऐलह बढ़ैया के मजरा मौहा पुरवा से बसवारिया गांव तक पक्की सड़क का सपना अब तक अधूरा है। ग्रामीणों को बरसात के मौसम में कीचड़ और दलदल से होकर भारी मशक्कत के साथ आवागमन करना पड़ता है। @ChitrakootDm
@Vivo_India@IqooInd
IQOO और VIVO इन दोनों कंपनियों के डायलर मल्टीटास्किंग सपोर्ट नहीं करते हैं चाहे जितने महंगे फोन हों।
कॉलिंग करते समय फोन चला सकते हैं लेकिन कॉल वेटिंग के दौरान फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं वेटिंग में स्क्रीन जाम हो जाती है । जब तक कि दूसरा कॉल का जवाब न दें
#चित्रकूट
एक दिन के लिए मानिकपुर की खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी मेनका देवी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत BDO शैलेंद्र सिंह का अभिनव प्रयोग
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मानिकपुर की कक्षा 7 की छात्रा मेनका कल यानी 7 अक्तूबर दिन सोमवार को करेंगी जनसुनवाई
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मेनका देवी करेंगी ब्लाक परिसर स्थित BDO आफिस में जनसुनवाई
एक दिन की खंड विकास अधिकारी होगी पाठा की बेटी
इस अभिनव पहल से लोगों को याद आई अनिल कपूर की नायक फिल्म
@ChitrakootDm
राष्ट्रीय हिंदू संगठन द्वारा संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में परहित सेवा संस्थान को किया गया सम्मानित
परहित सेवा संस्थान द्वारा चित्रकूट के आदिवासी इलाकों में शिक्षा की अलख जगाने हेतु चलाए जा रहे "पाठा की पाठशाला ' कार्यक्रम और कोविड के दौरान 25 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों को राशन सामग्री और मेडिकल किट मुहैया कराने हेतु संस्थान को किया गया सम्मानित
बतौर प्रबंधक मैने सम्मान ग्रहण किया
हमारा यह सम्मान समूचे चित्रकूट का सम्मान है । सादर समर्पित
चित्रकूट ब्रेकिंग :::
मानिकपुर नगर के सुभाषनगर अंतर्गत गुरौला रोड में जमकर अतिक्रमण , अवैध बस स्टैंड के चलते भी आवागमन होता है रोजाना बाधित ,गुरौला रोड में अतिक्रमण के चलते राहगीरों को मुसीबत का करना पड़ता है सामना , नगर पंचायत की लापरवाही के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद , पुलिस की मिलीभगत से चल रहे अस्थाई बस स्टैंड के कारण भी लगता है रोजाना जाम
@Uppolice@ChitrakootDm
यात्री कृपया ध्यान दें l
ट्रेन नंबर 12187 (गरीब रथ एक्सप्रेस) में दिए गए विवरण के अनुसार अतिरिक्त थ्री-टायर वातानुकूलित श्रेणी के एक कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है l #IndianRailways
गल्ला मंडी कर्वी में बड़ा गोलमाल
#चित्रकूट ब्रेकिंग - जिला मुख्यालय स्थित गल्ला मंडी में बड़ा खेल , किसानों की उम्मीदों और सरकार को राजस्व की हो रही भारी क्षति , चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक दबाव के चलते नही हुई कार्यवाही , जानकारी के अनुसार विगत 23 अप्रैल 2024 को कर्वी सदर एसडीएम ने मंडी में मारा था छापा , जानकारी के मुताबिक गल्ला मंडी के अंदर कई फर्मों में पकड़ा गया था अवैध गल्ला , जिसके बाद तत्काल उपरोक्त फर्मों को नोटिस भी जारी कर दी गई थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस औचक निरीक्षण में तकरीबन 4 फर्मों को नोटिस जारी की गई थी, बड़ी मात्रा में इन उपरोक्त फर्मों की गोदाम से फर्जी गल्ला पकड़ा गया था ।पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी फर्मों के पास 6R नही था उपरोक्त पकड़े गए गल्ले का , इसके बाद राजनीतिक दबाव के चलते नही की गई वसूली और न ही हुई किसी तरह की कार्यवाही ,सूत्रों की मानें तो इस पूरे गोलमाल और राजस्व क्षति के मामले में मंडी सचिव भी उपरोक्त फर्मों के साथ पूरी तरह हैं संलिप्त , लेकिन अब तक नही हुई कार्यवाही , जल्द ही गल्ला मंडी कर्वी से जुड़े अन्य कई मामलों का होगा खुलासा