विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर देश और प्रदेश के समस्त आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं, लोककला, भाषा, वेशभूषा, लोकनृत्य और प्रकृति के साथ उनका गहरा जुड़ाव हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं।
अपने अदम्य साहस, संघर्ष, पराक्रम और स्वाभिमान से आदिवासी समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को नई प्रेरणा दी है। प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी जीवनशैली आज पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है।
आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।
#TribalDay #JaiJaiRajasthan #InternationalDayoftheWorldsIndigenousPeoples
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला शाखा सलूम्बर द्वारा TET पात्रता अनिवार्यता के निर्णय में विधायी हस्तक्षेप कर सेवारत शिक्षकों को इससे मुक्त रखने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी भारत सरकार के नाम ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट सलूम्बर।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।
माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा सामाजिक सेवा एवं लोककल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मानव सेवा, आध्यात्मिक जागरण एवं समाज उत्थान के प्रति आपका समर्पित जीवन करुणा, संस्कार और लोकमंगल का प्रेरक उदाहरण है। आपकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संपूर्ण प्रदेश के लिए सम्मान एवं प्रेरणा का विषय है।
#PadmaAwards2026
जैसलमेर के सुप्रसिद्ध अलगोजा वादक श्री तगा राम भील जी को माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु आपका यह योगदान सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
#PadmaAwards2026
मुख्यमंत्री के रूप में मेरा सदैव प्रयास रहा है कि शासन केवल कार्यालयों तक सीमित न रहे, बल्कि गाँव-गाँव तक पहुँचकर आमजन की समस्याओं को सुने, समझे और उनका संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करे।
इसी क्रम में चुड़ादा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को जानाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आप सभी से प्राप्त आत्मीय स्नेह, विश्वास एवं अभिनंदन के लिए हृदय से आभार!
आज डूंगरपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ पहुँचे। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डूंगरपुर के विकास को नई गति देने और आमजन तक सुशासन का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
राजस्थान के चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।
जयपुर के SMS अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 8 घंटे चली बेहद जटिल और दुर्लभ हार्ट सर्जरी को सफल बनाकर मरीज को नई जिंदगी दी।
मरीज को एक साथ तीन गंभीर हार्ट समस्याएं थीं —
▪️ Coarctation of Aorta
▪️ खराब हार्ट वाल्व और Aneurysm
▪️ Aortic Arch की गंभीर समस्या
डॉ. अनील शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों ने Bentall Procedure, Total Arch Replacement और COA Repair जैसी तीन बड़ी सर्जरी एक साथ कर मेडिकल इतिहास रच दिया।
दुनिया में ऐसे 10 से भी कम केस रिपोर्ट हुए हैं और भारत में इसे पहली सफल सर्जरी माना जा रहा है।
ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर का तापमान 20°C तक लाया गया, 32 मिनट तक ब्लड सर्कुलेशन रोका गया और हाई रिस्क के बावजूद पूरी टीम ने मरीज की जान बचा ली।
सबसे बड़ी बात — राजस्थान सरकार की योजना के तहत मरीज का इलाज पूरी तरह निशुल्क किया गया।
अब मरीज स्वस्थ है और सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है।
यह सिर्फ एक सर्जरी नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, टीम वर्क और डॉक्टरों की अद्भुत विशेषज्ञता का उदाहरण है।
#SMSHospital #Jaipur #Rajasthan #Merajgovt #HealthForAll
आज डूंगरपुर जाते समय रास्ते में बांसवाड़ा के प्रसिद्ध आमों की मिठास का स्वाद लिया।
वागड़ क्षेत्र, विशेषकर बांसवाड़ा के आम अपनी अनोखी मिठास और गुणवत्ता के लिए विशेष पहचान रखते हैं। यह स्वाद हमारे किसानों की मेहनत, समर्पण और स्थानीय दुकानदारों के परिश्रम का जीवंत प्रतीक है। आइए, ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के साथ अपने स्थानीय दुकानदारों और किसानों का संबल बनें।
नीदरलैंड्स में भारतवंशियों का अपनी विरासत से गहरा लगाव बना हुआ है। हेग में कम्युनिटी प्रोग्राम के अवसर पर राजस्थान की संस्कृति और परंपरा का भी अद्भुत रंग देखने को मिला। इसमें लोकनृत्य की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रिय प्रदेशवासियो,
राज्य में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक 'स्व-गणना' कर सकेंगे एवं 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। जनगणना कर्मी लंबी दूरी तय कर आपके द्वार आएंगे। राजस्थान की अतिथि सत्कार की परंपरा को निभाते हुए उन्हें सही जानकारी प्रदान करें।
आज आपके द्वारा दी गई सही सूचना, कल के 'विकसित राजस्थान' और 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगी।
स्व-गणना के लिए इस लिंक पर जाएं - https://t.co/NDNcakVUBE
#Census2027 #जनगणना2027
हमारी सरकार ने कर्मचारियों की जनसेवा का सम्मान करते हुए महंगाई भत्ते में 2% वृद्धि का निर्णय लिया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।
इस निर्णय का प्रदेश के लगभग 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#बड़ी_खबर
संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar से मिल कर शिविरा पंचांग में शिक्षकों के अवकाश कम करने पर जताया विरोध।
संघर्ष को नमस्कार सबसे छोटे कद का व्यक्ति MBBS करने के बाद चिकित्सा सेवा दे रहा है वर्तमान में 3 फिट 20kg वजन।
यदि मनुष्य मे जोश,जुनून और जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नही है।। सभी के लिए प्रेरणादायक विडियों।।
प्रिय साथियों,
तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया का विषय नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सम्मान, आत्मसम्मान और भविष्य से जुड़ा प्रश्न है।
इस लंबित मांग के त्वरित और न्यायसंगत समाधान हेतु कल शाम 6 बजे से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संगठित रूप से ट्रेंड चलाने की योजना बनाई गई है। यह हमारा शांत, लोकतांत्रिक और सामूहिक प्रयास होगा, ताकि संबंधित पक्षों तक हमारी आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचे।
आप सभी साथियों से निवेदन है कि इस संदेश को अधिकाधिक बंधुओं तक पहुँचाने का श्रम करें तथा निर्धारित समय पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आपकी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
ट्रेंड हेतु अपनी टैगलाइन रहेगी #अध्यापक_मांगे_स्थानांतरण
मां-बाप को भारत में तड़पता छोड़कर विदेश का आंनद लेने वालों का पासपोर्ट रद्द किया जाए
मां -बाप से हर 6 मास पर संतुष्टि-प्रमाण पत्र लिया जाये...
बहुत ही अच्छा मुद्दा उठाया है आदरणीय
@AgrawalRMD जी ने ।