माननीय बोर्ड अध्यक्ष @alokrajRSSB जी से विनम्र निवेदन 🙏
CET का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है तथा इसका सिलेबस भी RSSB द्वारा निर्धारित किया गया है। लगभग सभी पात्रता एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सिलेबस के साथ विषयवार अंकभार (Weightage) भी जारी किया जाता है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी सही दिशा में करने में सहायता मिलती है।
अतः आपसे विशेष अनुरोध है कि CET सिलेबस के साथ अंकभार भी जारी किया जाए, ताकि लाखों युवाओं को अध्ययन की स्पष्ट रणनीति मिल सके और वे समय का बेहतर उपयोग कर सकें।
@RajCMO@BhajanlalBjp
#CET #RSSB #CETSyllabus
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 4 जून को सचिवालय में वित्त समिति की बैठक होगी।
प्रमुख मुद्दे:
• 53,749 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती
• 300 अतिरिक्त SI + 9,000 कांस्टेबल पदों की स्वीकृति
• 24,793 सफाई कर्मचारी भर्ती का नियमितीकरण
• 3,430 ग्राम विकास अधिकारी पद
• 2,000 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पद
• 600 चिकित्सा अधिकारी + 3,000 सब इंजीनियर (PHED)
• 590 शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद
@HANUMANKISAN@JATbera1
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को 8 मई 2026 को RPSC द्वारा रद्द किए जाने के बाद अब पुनः परीक्षा की तिथि 20 सितंबर 2026 घोषित कर दी गई है।
हालांकि, 8 मई को जारी नोटिफिकेशन में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, जिन्होंने 2021 की दोनों पारियों में परीक्षा दी थी। दूसरी ओर, बेरोजगार युवाओं का एक बड़ा वर्ग मांग कर रहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने उस भर्ती में आवेदन किया था, उन्हें भी पुनः परीक्षा में शामिल किया जाए।
पूर्व में RPSC और RSSB द्वारा रद्द की गई परीक्षाओं में सभी आवेदकों को मौका दिया गया था। EO/RO भर्ती परीक्षा में भी RPSC ने सभी अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा करवाई थी। इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। ऐसे में सरकार और RPSC को इन युवाओं की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
SI भर्ती 2021 में सभी आवेदन कर्ता को परीक्षा देने का मौका मिले। इसके लिए आवाज उठाई है। लगभग 30 मिनट का वीडियो बनाया है जिसमें कोर्ट के आदेश से लेकर अन्य कई तथ्य बताए हैं।
लिंक 👇 पर क्लिक पूरा वीडियो देखे। यहां छोटी सी क्लीप डाल रहा हूं
https://t.co/X4a2U68EXG
साथियों
आज हम अब अकेले रह गए जिनका साथ दिया ट्विटर ट्रेंड में , कई साथियों ने फंड भी दिया वो हमे छोड़ गए लेकिन आज RPSC जो नोटिस आया है उसके बाद मायूस जरूर है लेकिन हारे नहीं है फिर से लड़ेंगे, एक बार फिर... जो साथ हमारे साथ है वो ये ग्रुप ज्वाइन कर ले https://t.co/zQ35UCGkv9
RPSC द्वारा केवल SI भर्ती में परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों की ही पुनः परीक्षा कराना और अन्य भर्तियां जो रद्द हुई उनमें आवेदित अभ्यर्थियों को शामिल करना अपने आप में विरोधाभाषी है
कोर्ट जाकर राहत ली जा सकती हैं
#SI_भर्ती_2021 को RPSC ने रद्द कर दी हैं........!
केवल 3.83 लाख को मौका दिया जाता हैं तो यह अन्याय है क्योंकि EO RO भर्ती भी रद्द हुई थी उसमें जिन्होंने फॉर्म भरा था उन सबको पुनः परीक्षा का अवसर मिला था.....!
साथियों
जल्दी ही एकजुट होने का समय आ गया है अब न्यायालय ही न्याय करेगा इसलिए आप जुड़ जाए और एक समानता की लड़ाई के लिए तैयार रहे इस ग्रुप को ज्वाइन कर ले
https://t.co/zQ35UCGkv9
भाई, ऐसे मनमर्जी से थोड़ी चलेगा... राजस्थान लोक
सेवा आयोग कि अलग-अलग परीक्षा में अलग-अलग
नियम लागू करे.... जिन बच्चों ने फॉर्म की फीस दी है
उनको क्या आयोग ब्याज सहित रिटर्न करेगा?
EO/RO-2022 की परीक्षा भी रद्द दो साल बाद हुई
थी उसके अंदर फॉर्म अप्लाई वाले परीक्षा क्यों दिए??
SI भर्ती 2021 को RPSC ने रद्द कर दी हैं........!
केवल 3.83 लाख को मौका दिया जाता हैं तो यह अन्याय है क्योंकि EO RO भर्ती भी रद्द हुई थी उसमें जिन्होंने फॉर्म भरा था उन सबको पुनः परीक्षा का अवसर मिला था.....!
एक बार पुनः यह भर्ती माननीय उच्च न्यायालय में जाएगी
SI भर्ती 2021 को रद्द कर पुनः परीक्षा कराने का निर्णय युवाओं के संघर्ष, RLP की सड़क से सदन तक लड़ी गई लड़ाई और न्यायपालिका के हस्तक्षेप की जीत है।
लेकिन सरकार का यह फैसला तब तक पूर्ण न्याय नहीं कहलाएगा, जब तक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा में अवसर नहीं दिया जाता।
3 लाख से अधिक युवाओं को बाहर रखना उनके भविष्य के साथ अन्याय है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हर मेहनतकश युवा के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। @RLPINDIAorg
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा लगातार सड़क से सदन तक उठाई गई आवाज़, युवाओं के अटूट संघर्ष तथा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय और माननीय सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राजस्थान सरकार व राजस्थान लोक सेवा आयोग को आखिरकार S.I.भर्ती 2021 को रद्द करते हुए इस भर्ती का पुनः (Re-Exam) कराने का निर्णय लेना पड़ा | यह निर्णय अचानक नहीं आया, बल्कि हजारों युवाओं के लंबे संघर्ष, RLP के आंदोलन, धरनों, ज्ञापनों और न्याय की लड़ाई का परिणाम है। जब प्रदेश के युवा भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे, तब सत्ता में बैठे लोगों ने लगातार मामले को दबाने और युवाओं की मांगों को अनदेखा करने का प्रयास किया, सरकार ने बार-बार दोगलापन दिखाया, लेकिन सच्चाई ज्यादा समय तक छिप नहीं सकी। आज यह फिर से स्पष्ट हो चुका है कि युवाओं की लड़ाई सही थी और उनकी मांग न्यायसंगत थी।
यह सिर्फ SI भर्ती का मुद्दा नहीं था, बल्कि प्रदेश के हर उस युवा के सम्मान और भविष्य की लड़ाई थी जो दिन-रात मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करना चाहता है
लेकिन भजनलाल सरकार ने पुन: परीक्षा करवाने के इस निर्णय में भी केवल उन्हीं 383097 अभ्यर्थियों को मौका देने का निर्णय लिया है जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे जबकि इस परीक्षा के लिए करीबन 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था ऐसे में शेष रहे 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी जिन्होने इस SI भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन दिया था परन्तु किसी कारण से वो इस परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे उनके साथ कुठाराघात कर रही है ,ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार उन तमाम अभ्यर्थियों को मौका दे जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने का आवेदन दिया था क्योंकि बंगाल शिक्षक भर्ती व राजस्थान की EO/ RO भर्ती में भी भर्तियों के रद्द होने के बाद दुबारा हुई परीक्षा में उन तमाम अभ्यर्थियों को मौका दिया गया जिन्होंने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हर मेहनतकश युवा के साथ मजबूती से खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी रहेगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
#RPSC के चेयरमैन साहब का ये सरकारी ऐलान
किसी भी तरह से ठीक नहीं है अगर परीक्षा को देरी
से करवाना है तो सीधा बोलो लेकिन ऐसा सरकारी
फरमान क्यों?
EO/RO-2022 की परीक्षा भी 2 साल बाद रद्द हुई
थी जब आरपीएससी के नियम अलग क्यों??
@RPSC1@BhajanlalBjp@RajCMO
राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने ,S.I. भर्ती 2021 को एकलपीठ द्वारा रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है जो स्वागत योग्य निर्णय है | S.I. भर्ती 2021 में हुई धांधली तथा पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मेहनतकश अभ्यर्थियों के पक्ष में इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए लंबा आंदोलन किया,बड़ी रैली भी राजधानी जयपुर में की और जब राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने S.I. भर्ती 2021 को रद्द करने का फैसला दिया तो राजस्थान की दोगली बीजेपी सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखवाने का पुरजोर प्रयास किया मगर आज फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों की भावनाओ की कोर्ट में जीत हुई है |