मथुरा के चार बच्चे भगवान शिव से एक अजीब मांग को लेकर कांवड़ लेकर निकले हैं। असल में इन 4 बच्चों को फीस नहीं जमा कर पाने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था। इनका कहना है कि हम इस उम्मीद में कांवड़ लेकर निकले हैं कि भगवान भोलेनाथ मेरी पुकार सुनेंगे और हमारी पढ़ाई दोबारा शुरू हो सकेगी।
इन बच्चों के पिता का नाम भरत व मां का नाम सुनीता है। दोनों ही दिव्यांग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से ये लोग बच्चों की फीस भी नहीं भर पाए। इसलिए प्राइवेट स्कूल ने इन बच्चों को निकाल दिया।
अब देखना है कि भोलेनाथ के दरबार में फीस भरने की मन्नत कब और कैसे सुनी जाती है। ये बच्चे 30 जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर निकले थे। सबसे बड़ी बेटी 11वीं में पढ़ती है, सबसे छोटी बच्ची प्रेरणा 7 साल की है।
इन बच्चों ने अपना घर मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के बठैन गेट के पास बताया है। स्थानीय लोग अगर मदद करना चाहें तो जरूर करें। क्या पता भगवान शिव आपके ही जरिए उन बच्चों का कल्याण करवाना चाहते हों।
मेरे X अकाउंट पर पिछले महीने लगभग 5000 वेरिफाइड फॉलोवर्स थे। जो अब इस महीने घट कर 4340 रह गए है।
लगता है लोगो का X से मोहभंग हो गया है। ओर सबसे बड़ी बात जब से नया नियम आया है। क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग का तब से मेरे पिछले तीन दिन में लगभग 250 फॉलोवर्स ने ब्लू टिक त्याग दिया है।
मेरे को भी ऐसा लगता है छोटे ओर नए क्रिएटर के लिए अब X से पे आउट लेना बहुत मुश्किल काम हो गया है। ओर जो मध्यम वर्ग के है उनके लिए भी मुश्किल होगी क्योंकि अधिकतर लोगों ने ब्लू टिक छोड़ा था। 500K वैरिफाई इंप्रेशन मिलना मुश्किल रहेगा।
क्या लगता है दोस्तो 500K वेरिफाई इंप्रेशन मिलना आसान होगा । ओर आपके कितने कम हुए वैरिफाई फॉलोवर..??
राज्यसभा में @raghav_chadha ने यह जरूरी मुद्दा उठाया है। आमतौर पर यही होता है कि हम डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर कई जांच लिख देते हैं साथ ही यह भी कहते हैं कि इसे फला दुकान पर ही जाकर करवाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सेटिंग है, कमीशन मिलना है।
वही जांच अगर दूसरी जगह करवाई जाए तो कम में हो जाएगा, लेकिन ऐसा करने पर डॉक्टर नाराज हो जाता है। वह भेदभाव करने लगता है।
ऐसे डॉक्टरों को चिन्हिंत करने की जरूरत है। विभाग को इन्हें समझाने की जरूरत है। और अगर नहीं माने तो कार्रवाई की भी जरूरत है।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपए के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
बैंक ने चेतावनी दी है कि 34 दिन के भीतर लोन नहीं चुकाया गया तो संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। नीलामी की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। हालांकि, कुछ देर बाद परिवार ने नोटिस हटा दिया।
राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक की मुंबई ब्रांच से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर 16.61 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इसी बीच, 27 दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह जेल से बाहर हैं।
आखिरकार विवेकानंद तिवारी प्रशासन के आगे नतमस्तक हो गए ! तिवारी जी ने सोचा सस्पैंड कर दिया कोई बात नहीं सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं , पे आउट आता ही है इसलिए रिजाइन भी दे दिए !
लेकिन डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई की जांच शुरू कर दी! तिवारी जी सरेंडर कर दिए और माफी मांग लिए हैं! अब वो फिर से ट्रैफिक हवलदार की सेवाएं देंगे !
और हां वीडियो वर्दी में नहीं बना सकते सिर्फ छुट्टी के बाद ही बनाने की अनुमति मिली है! सिस्टम से उलझने का परिणाम देखा वरना DSP संतोष पटेल और भागवत प्रसाद पाण्डेय खूब रील बना रहे हैं!
इस ऐप को कभी डिलीट मत करना🤣
आज निकिता बियर ने चेतावनी दी कि आज तुम्हारा X पर आख़िरी दिन होगा।
उस शख्स ने अपना अकाउंट ही Deactivate कर दिया।
Genious Move!😂
जो अकाउंट पहले से Deactivate हो, उसे Suspend नहीं किया जा सकता।😭😭
अब बस 30 दिनों के अंदर दोबारा Reactivate कर लेना।
🐍 सड़क पर ठहर गया वक्त... इंसान रुक गए, प्रकृति अपना रहस्य दिखाती रही।
सहारनपुर के देहरादून रोड पर ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को ठिठकने पर मजबूर कर दिया। दो सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए सड़क पर दिखाई दिए। यह दृश्य इतना अनोखा था कि लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद करने लगे।
प्रकृति बार-बार हमें याद दिलाती है कि इस धरती पर सिर्फ इंसानों का ही नहीं, हर जीव का समान अधिकार है। जो दृश्य हमें रोमांचित करता है, वह उनके जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है।
🙏 अगर कभी ऐसे वन्यजीव दिखाई दें, तो भीड़ न लगाएं, उन्हें छेड़ें नहीं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। हमारी थोड़ी-सी समझदारी किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।
प्रकृति का सम्मान करें, वन्यजीवों की रक्षा करें। 🌿💚
#Saharanpur #DehradunRoad #Snake #Wildlife #Nature #SaveWildlife #ViralVideo #UttarPradesh #SamacharTop10
जब तक ये पेड़ हमारे राजस्थान की पावन धरा पर मौजूद है , तब तक मजाल है किसी की जो आंख उठा कर हमारे देश की ओर देख भी सके...??🔥💪
सभी ट्विटर के महान विद्वान इस प्रगतिशील किसान की तारीफ में दो शब्द जरूर लिख कर जाएं...🙏🙏
🦴 आज हमारे साथ होंगे डॉ. ऋषभ जायसवाल।
MBBS, MS (Ortho), DNB, MNAMS
Senior Consultant – Orthopaedic Surgery
Max Super Speciality Hospital, Lucknow
विशेषज्ञता: Joint Replacement, Arthroscopy & Sports Injury. (Max Healthcare)
हड्डियों, घुटनों, कंधे, कमर दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट (ACL), जोड़ बदलने की सर्जरी या ऑर्थोपेडिक समस्याओं से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है?
👇 अपनी क्वेरी कमेंट में लिखिए।
हम आपके सवालों में से चुनिंदा प्रश्न पॉडकास्ट में डॉ. ऋषभ जायसवाल से पूछेंगे, ताकि सही और विशेषज्ञ जानकारी आप तक पहुँच सके।