मोदी 3.0 के शुरुआती दिनों में देश ने क्या देखा?
• NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक
• UGC-NET परीक्षा रद्द
• CSIR-UGC NET परीक्षा स्थगित
• आतंकी हमलों की घटनाएँ
• रेल दुर्घटना में लोगों की मौत
देश का युवा जवाब मांग रहा है। परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
युवाओं का भविष्य राजनीति नहीं, प्राथमिकता होना चाहिए।
#ExamCancelled #UGCNET #NEET #StudentsDeserveJustice
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है।
- PDF के लगभग 90 सवाल Sociology के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं।
- वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
- इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।
NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है - न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।
बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है - देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा revolution लाकर रहेगी।
When those responsible fail to protect the integrity of our education system, it is students who pay the price... with delayed exams, uncertainty and lost opportunities.
Under the leadership of LoP Rahul Gandhi, #ChhatronKiGoonj is bringing students together from across the country to demand accountability and meaningful education reforms.
If you believe India deserves a better education system, don't stay on the sidelines 🫵
Join the movement 📲 Scan the QR code or give a missed call to 9873036161
वैश्विक कूटनीति का नया गाइडबुक: "हाउ टू डील विद महामानव"
दुनिया भर के देशों को अब भारत से अपनी बात मनवाने के लिए किसी भारी-भरकम डिप्लोमेसी या फॉरेन पॉलिसी की ज़रूरत नहीं है। बस नीचे दिए गए 'पाँच-सूत्रीय कार्यक्रम' को रट लीजिए, काम गारंटी के साथ हो जाएगा:
1. जैसे ही विमान लैंड हो, रनवे पर ही स्कूल के बच्चों को खड़ा कर दो। ढोल-नगाड़े और गरबा-भांगड़ा शुरू करवा दो। कूटनीति जाए तेल लेने, कैमरे का लेंस और पैर दोनों थिरकने चाहिए।
2. NRI 'चियरलीडर्स' पकड़ो, काम-धंधे से एक दिन की छुट्टी दिलाओ और एयरपोर्ट पर लाइन लगाकर खड़े कर दो। दो चार को कहो कि कैमरा देखते ही रो भी दें।
3. ANI को 4-5 ऐसे NRIs को ढूंढकर दे दो, जो मोटे डॉलर कमाते हों और भारत के 'अमृत काल' पर भावुकता के साथ कैमरे पर स्वदेश टाइप बाइट्स दे दें। (नोट: इनसे भूलकर भी यह न पूछें कि सर, फिर भारत वापस कब आ रहे हैं?)
4. कोई बड़ा सा ग्राउंड किराए पर लो, भीड़ भर दो और 'टेलीप्रॉम्प्टर' ऑन करके दे दो। इतिहास-भूगोल का जो कबाड़ा वहां होगा, उसे एंटरटेनमेंट मानकर सह लो थोड़ा सा।
5. अपने देश का कोई भी ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा अवार्ड महामानव के गले में टांग दो। अगर आपके पास कोई अवार्ड खाली नहीं है, तो AI से एक नया सर्टिफिकेट प्रिंट मारो, उस पर चमकीला सा मेडल चिपकाओ और कह दो कि ये हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
बस आपका काम पूरा हुआ। अब बदले में आप उनसे कुछ भी मांग लो। कुछ भी मतलब कुछ भी। कुछ खरीदना या बेचना हो, कोई ट्रेड डील साइन करवानी हो, पैसे वैसे की मदद चाहिए हो, कोई सिफारिश करवानी हो, किसी मुद्दे पर भारत का समर्थन चाहिए तो महामानव आपकी सेवा में दिन रात हाजिर मिलेगा बस माई बाप एक चमचमाते अवार्ड के बदले। नाचने गाने को कहोगे तो वो भी कर देगा, पुराना तजुर्बेकार है।
https://t.co/0YxXVOEy7a
अच्छी शिक्षा व्यवस्था किसी की मेहरबानी नहीं,
हर छात्र का अधिकार है!
अब उस अधिकार की आवाज़ बनने का समय है! 💪
आइए, शिक्षा व्यवस्था बदलने की इस मुहिम में हमारे साथ जुड़िए!
📲 QR स्कैन करें | https://t.co/YtjyFUcOwQ पर जाएं या ☎️ 9873036161 पर मिस्ड कॉल दें!
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में हुई चोरी के विरोध में महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी जी द्वारा नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए आयोजित महायज्ञ में श्री पीसी शर्मा जी के साथ शामिल हुआ।
भगवान श्रीराम हमारे देश को चंदा चोरों से बचाएँ।
If you're tired of paper leaks, exam delays, cancelled tests, or endless recruitment waits...
This movement is for you.
It's time for students to stand together and demand a fair, transparent, and accountable education system.
Join the #ChhatronKiGoonj campaign.
📞 Missed Call: 9873036161
🌐 https://t.co/SlJhCyLNPB
जय हो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की 🙏
स्मार्ट सिटी सूरत की एक नई बनी हुई सड़क में कोई भयानक आत्मा प्रवेश कर गई। उसने एक टैंकर को निगलने का प्रयास किया है।
हालांकि मानसून अभी शुरू ही हुआ है तो पूरा ट्रक नहीं निगल पाई। आप मोदी जी के गुजरात मॉडल पर भरोसा बनाए रखें, थोड़ा पानी और बरसेगा तो ये सड़क बहुत कुछ निगलने की क़ाबिलियत रखती है।
आप सबसे विनती है कि किसी से सवाल मत कीजिएगा। क्या पता कौनसा मंत्री कब आपको देशद्रोही बता दे!
ये दिल्ली-देहरादून हाईवे है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसका उद्घाटन अभी दो महीने पहले ही किया था, साथ में आदरणीय इथेनॉल मंत्री श्री धृतराष्ट्र महोदय भी थे।
दो महीने में हाईवे का ये हाल है। सोचिए अभी मानसून की पहली बारिश भी नहीं हुई है। आपको क्या लगता है ये हाईवे बारिश में कितने दिन चल पाएगा?
गजब भ्रष्टाचार चल रहा है, चौतरफा लूट मची है। जिसके हत्थे जो लग गया, गबन कर गया। और आप? कुछ नहीं शांति से फ़ास्टैग रिचार्ज कीजिए, नहीं करेंगे तो दोगुना लगान (टोल टैक्स) देना पड़ेगा।