Booked via @makemytrip (ID: NH28016483547338), paid for trip insurance, reached hotel & was denied the room. Support suggested impractical alternatives in extreme heat. Got booking refund only — then what was the purpose of trip insurance? Pathetic customer support. #MakeMyTrip
Years of Broken Promises — When Will Greater Noida West Stop Suffering without metro? - Sign the Petition! https://t.co/dVuR7m9r3p via @ChangeOrg_India
क्या हम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी दूसरे शहरों के निवासियों से कम अधिकार रखते हैं?
देश के कई शहरों में मेट्रो परियोजनाएँ वर्षों तक आर्थिक घाटे में चलने के बावजूद लगातार विस्तार पा रही हैं। क्योंकि सरकारें जानती हैं कि मेट्रो कोई व्यापारिक सौदा नहीं, बल्कि जनता को राहत देने, ट्रैफिक कम करने, प्रदूषण घटाने और शहरों के भविष्य को बेहतर बनाने का माध्यम है।
लेकिन जब बात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आती है, तो हर बार नए बहाने सामने आ जाते हैं, कभी तकनीकी खामियाँ, कभी DPR की आपत्तियाँ, तो कभी वित्तीय व्यवहार्यता का प्रश्न।
करीब 20 लाख की आबादी वाला यह शहर पिछले लगभग 10 वर्षों से ज्यादा समय से मेट्रो की मांग कर रहा है। यह क्षेत्र #NCR के सबसे तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों में से एक है, जहाँ लाखों परिवार रोज़ घंटों ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और परिवहन की कमी से जूझते हैं।
जब Patna, Jaipur, Bhopal, Nagpur और Kochi, Agra जैसे शहरों में घाटे के बावजूद मेट्रो को विकास का इंजन माना जा सकता है, तो फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए यही सोच क्यों नहीं अपनाई जा रही?
क्या 20 लाख लोगों की रोज़मर्रा की परेशानी किसी फाइल में अटकी तकनीकी टिप्पणियों से कम महत्वपूर्ण है?
कब तक इस क्षेत्र को केवल आश्वासन मिलता रहेगा और मूलभूत परिवहन सुविधाएँ टलती रहेंगी?
#Greater_Noida_West के 20 लाख निवासियों को भी सम्मानजनक, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का अधिकार है।
मेट्रो कोई विशेष सुविधा नहीं, यह हमारा अधिकार है। @ShyamNBT@Dkumarchandel@MeenakshiSTOI@AmarUjalaNews@siddharth2596@Pravendra_Sikar@Ankurtripathie
#MetroForGreaterNoidaWest #20LakhVoices #JusticeForGNW #NoMoreExcuses #MetroIsOurRight #NCRDevelopment
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। यहां लाखों लोग रोज़ाना ट्रैफिक जाम, लंबी दूरी और महंगे निजी साधनों के कारण मानसिक, आर्थिक और समय की भारी हानि झेल रहे हैं। लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव इस क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा है।
आज जरूरत है कि इस मांग को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि जब अन्य टियर-2 शहरों तक मेट्रो पहुंच सकती है, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्यों पीछे रहे? यह केवल सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के बेहतर जीवन, समय की बचत और सुरक्षित यात्रा का सवाल है। समय आ गया है कि इस आवाज़ को अनदेखा न किया जाए।
#Metro4GreaterNoidaWest
एक समय ऐसा आता है जब खामोशी धैर्य नहीं, मजबूरी बन जाती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट आज उसी मोड़ पर खड़ा है।
@narendramodi@PMOIndia@mlkhattar@MoHUA_India
सालों से यहां के निवासी मेट्रो के वादों, और टालमटोल के बीच जी रहे हैं। रोज़ाना घंटों का ट्रैफिक जाम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव, और इससे होने वाला मानसिक व आर्थिक क्षति अब आम जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। यह केवल असुविधा नहीं, बल्कि एक बुनियादी अधिकार का सवाल है।
मेट्रो रेल की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित यह प्रदर्शन सिर्फ एक जुटान नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की आवाज़ है जो हर दिन इस परेशानी को झेल रहे हैं। यह आवाज़ उन कामकाजी लोगों की है जो सुबह से पहले घर छोड़ते हैं, उन माता-पिता की है जो अपने बच्चों के सुरक्षित सफर को लेकर चिंतित हैं, उन बुजुर्गों की है जो खुद को असहाय महसूस करते हैं, उन महिलाओं की है जो सुबह शाम शेयरिंग ऑटो रिक्शा में बैठकर जाम से जूझती हैं और खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
यह एक भावनात्मक अपील है सत्ता को चला रहे अफसरों से तथा नीति निर्माताओं से, क्योंकि मेट्रो की मांग ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए विलासिता नहीं बल्कि जरूरत है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हर निवासी की इस मांग में भागीदारी जरूरी है। यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।
इतिहास गवाह है परिवर्तन खुद नहीं आता, उसे शांतिपूर्ण तरीके से मांगना पड़ता है।
अगर अब नहीं, तो कब? अगर हम नहीं, तो कौन?
#Metro4GreaterNoidaWest
Greater Noida West की 50 से ज्यादा सोसाइटी के निवासियों की आज मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बैठक हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा 🚨
#metroforgreaternoidawest
, @narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@mlkhattar@MoHUA_India#Metro4GreaterNoidaWest
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है।
नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए।
आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
टीम नेफोवा
🚨𝙂𝙧𝙚𝙖𝙩𝙚𝙧 𝙉𝙤𝙞𝙙𝙖 𝙒𝙚𝙨𝙩 𝘿𝙋𝙍 𝙞𝙨 𝙧𝙚𝙟𝙚𝙘𝙩𝙚𝙙 - again
MoHUA has asked to prepare a new DPR from scratch 😢
Worst possible news for people of Greater Noida west and Noida sec 12x
10 lakh people of GNW need to make sure BJP loses NOIDA seat in 2027
प्रिय साथियों,
हम सभी वर्षों से मेट्रो की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम अपनी एकजुटता और संकल्प को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखें।
रविवार 5 अप्रैल को नोएडा , सेक्टर 71 चौराहे के पास अंतिम मेट्रो पिलर पर हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार @PMOIndia तक यह स्पष्ट संदेश पहुंचे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को अब और इंतजार स्वीकार नहीं है।
हमारी मांग केवल मेट्रो नहीं, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र के समुचित विकास की है। यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमापूर्ण रहेगा।
आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहित की आवाज़ को मजबूत बनाएं।
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: नोएडा सेक्टर 71 चौराहे के पास, अंतिम मेट्रो पिलर।
आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
नोएडा एक्सटेंशन( ग्रेटर नोएडा वेस्ट)
को मेट्रो चाहिए — अब और इंतजार नहीं! 🚇✊
@DmBharatpur@RajCMO श्रीमान, कृष्णा कॉलोनी भरतपुर में सड़क निर्माण के लिए हमारे निवास के आगे का रास्ता पूरी तरह खोद दिया गया हे जिससे मेरे बुजुर्ग माता पिता बाहर जाने में अक्षम हे।पास की सभी सड़क बनाई जा चुकी हैं हमारे निवास को छोड़कर।आपसे सहायता उपेक्षित हे
@DmBharatpur@RajCMO श्रीमान, कृष्णा कॉलोनी भरतपुर में सड़क निर्माण के लिए हमारे निवास के आगे का रास्ता पूरी तरह खोद दिया गया हे जिससे मेरे बुजुर्ग माता पिता बाहर जाने में अक्षम हे।पास की सभी सड़क बनाई जा चुकी हैं हमारे निवास को छोड़कर।आपसे सहायता उपेक्षित हे
@DmBharatpur@RajCMO श्रीमान, कृष्णा कॉलोनी भरतपुर में सड़क निर्माण के लिए हमारे निवास के आगे का रास्ता पूरी तरह खोद दिया गया हे जिससे मेरे बुजुर्ग माता पिता बाहर जाने में अक्षम हे।पास की सभी सड़क बनाई जा चुकी हैं हमारे निवास को छोड़कर।आपसे सहायता उपेक्षित हे
@RelianceDigital please don't use this copy paste response like a bot. I am receiving all other call except you even though given you the alternate number as well. Give me your contact detail i will contact you please don't bother.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: यह है पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आज लगे भीषण जाम का वीडियो 🚗🚗
अभी तो Bhutani Mall शुरू भी नहीं हुआ है, और हालात ऐसे हैं!
जब शुरू होगा, तब क्या होगा? 🤷♂️
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोग आज भी मेट्रो के इंतज़ार में हैं…
आख़िर ग्रेनो वेस्ट के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों? 😔
#MetroForGreaterNoidaWest