भाई @DeepakRLMजी के इस पहल का हम स्वागत करते हैं
ग्रामीण परिवेश सबसे ज्यादा गरीब है,
वो टैक्स कहां से देगा?
यह टैक्स नहीं जजिया कर है.
कॉरपोरेट सरकारों को इसपर पुनर्विचार करना चाहिए.
@HipForIndia मंत्री दीपक प्रकाश जी के इस निर्णय के साथ खड़ी है और केंद्र सरकार की आलोचना करते हैं
सपा का उत्तर प्रदेश फ़तह करने के लिए लव जिहाद के सफल परीक्षण के बाद आप अब दोस्ती जिहाद पर काम चल रहा हैं पर तरीका बड़ा अजीब हैं 😂
“हर मुसलमान भाइयों को @samajwadiparty के नामजवादी नेता @yadavakhilesh जी के दिशा निर्देश पर मुरादाबाद से सपा सांसद जावेद अली खान के नेतृत्व में
चार-चार हिंदू दोस्त बनाने का टास्क दिया गया गया है मुस्लिम युवाओं को!
क्राइटेरिया यह है कि ऐसे हिंदूओ को दोस्त बनाना हैं जो उसकी हर बात पर आँख मूँद कर भरोसा करें और उन्हीं की मदद से भाजपा का ये अंत करेंगे !!
पर इस्तीफाक से यह वीडियो बंद कमरे के कार्यकम से लिक हो गई हैं 😂
मुसलमान भाइयों से दोस्ती अच्छी बात है @HipForIndia Inquilab Party - HIP भी गंगा जमुनी तहजीब में विश्वास रखती हैं और देश के एकता अखंडता के लिए अत्यंत जरूरी है कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा बना रहे पर!
यही से एक सवाल निकल कर मन में आ रहा है कि सपा के इस षड्यंत्र आधारित दोस्ती में क्या हिंदू युवाओं का खतना भी कराया जाएगा??
@rrkforyou@Youth_Army_IN@patelsn00@chandan_stp@ProfNoorul@C1_Suresh@KraantiKumar@KanojiaPJ@imRohit_IND
PDA के नाम पर राजनीति करने वाले श्री @yadavakhilesh जी को जनता को जवाब देना होगा।
एक तरफ बड़े-बड़े बंगले, आलीशान जीवनशैली और सत्ता का सुख, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश का गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ा, दलित और अतिपिछड़ा वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और बदहाली से जूझ रहा है।
जो लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि आखिर उनके राजनीतिक सफर से समाज के अंतिम व्यक्ति को क्या मिला?
अगर जनता आज भी अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार और दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रही है, तो सिर्फ नारे और भाषण किस काम के?
समय नजदीक ही है जनता अब नारों से नहीं, काम और परिणाम से नेतृत्व का मूल्यांकन करेगी और रोस्टेड काजू का हिसाब भी मांगेगी!
#HindustanInquilabParty #HipForIndia #HipForBihar #HipForEbc #HipEbcBihar #AnirudhGupta #TeamAnirudhGupta #WeSupportAnirudhGupta
जातीय जनगणना पर Hindustan Inquilab Party - HIP @HipForIndia का सीधा सवाल
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी,
आप घरों की गणना कर रहे हैं तो जातियों की गणना कब होगी??
आपके द्वारा.......
देश को बताया गया कि जातीय जनगणना होगी, ताकि हर समाज की वास्तविक आबादी और स्थिति का पता चल सके। लेकिन आज भी करोड़ों कानू वैश्य अतिपिछड़े, पिछड़े, दलित, आदिवासी और वंचित समाज यह जानना चाहते हैं कि उनकी वास्तविक
संख्या का आधिकारिक आंकड़ा देश के सामने कब आएगा?
कानू वैश्य सहित अनेक अतिपिछड़ी जातियां वर्षों से अपनी जनसंख्या और हिस्सेदारी के सही आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रही हैं।
हम पूछते हैं—
❓ यदि सामाजिक न्याय लक्ष्य है, तो जातिवार आंकड़े सार्वजनिक कब होंगे?
❓ यदि समान भागीदारी लक्ष्य है, तो वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक आकलन कब पूरा होगा?
❓ यदि सबका साथ, सबका विकास है, तो हर समाज की वास्तविक स्थिति देश के सामने लाने में देरी क्यों?
हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी (HIP) का स्पष्ट मानना है कि सही आंकड़े ही सही नीति, सही भागीदारी और सही प्रतिनिधित्व का आधार हैं।
हमारा सवाल — हमारा अधिकार!
जातीय जनगणना कराओ,
सामाजिक न्याय का रास्ता साफ बनाओ!
#HindustanInquilabParty #HipForIndia #HipForBihar #HipForEbc #HipEbcBihar #AnirudhGupta #TeamAnirudhGupta #WeSupportAnirudhGupta #AnirudhGuptaFanClub
#CasteCensus #जातीय_जनगणना #SocialJustice #EBC #OBC #RepresentationMatters #जातीय_न्याय #समान_भागीदारी #सामाजिक_न्याय #बिहार_की_आवाज
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी MLC चुनावों की तैयारियों की रूप रेखा और संगठनिक वैचारिक ताकतों की मजबूती के लिए पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता जी
कोशी और दरभंगा निर्वाचन क्षेत्रों में भरण पर हैं!
क्रांति की दस्तक अब विधान परिषद तक! ✊
आप सभी जागरूक, संघर्षशील एवं परिवर्तनकारी साथियों को क्रांतिकारी नमस्कार 🙏
दशकों तक बिहार की राजनीति कुछ परिवारों, धनबलियों और सत्ता के ठेकेदारों के हाथों में कैद रही।
कभी सामाजिक न्याय के नाम पर जनता को ठगा गया, तो कभी विकास के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
आज हालत यह है कि —
▪️ शिक्षित युवा बेरोजगार हैं
▪️ शिक्षक सम्मान और सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं
▪️ स्नातक वोटरों की आवाज सदन में कमजोर कर दी गई है
▪️ MLC चुनाव धनबल और जातीय समीकरणों का खेल बन चुका है
▪️ बड़े दल चुनाव के समय वादा करते हैं और जीतने के बाद जनता को भूल जाते हैं
❌ वर्षों तक सत्ता में रहने वाले दल बिहार से पलायन नहीं रोक सके।
❌ शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती गई।
❌ भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ने व्यवस्था को खोखला कर दिया।
❌ अतिपिछड़े, गरीब, छात्र और संघर्षशील वर्ग केवल वोट बैंक बनकर रह गए।
अब समय आ गया है कि बिहार की राजनीति में नई सोच, नई ऊर्जा और संघर्षशील नेतृत्व को आगे लाया जाए।
✔️ हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी (HIP) विधानसभा कोटे के MLC चुनाव नहीं लड़ रही है।
लेकिन —
✔️ सभी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों
✔️ सभी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों
में पार्टी मजबूती से तैयारी कर रही है।
इसी क्रम में हमारी टीम वर्तमान में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के व्यापक जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान पर है।
हम बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर और डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवादी संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के मिशन पर काम कर रहे हैं।
यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं है —
यह लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन, शिक्षा, सम्मान, भागीदारी और बिहार के नव निर्माण की लड़ाई है।
धनबल और बाहुबल की राजनीति को चुनौती देने के लिए अब आम लोगों को आगे आना होगा।
जो लोग वर्षों से बिहार को पीछे रखने में जिम्मेदार रहे, उन्हें जवाब देने का समय आ चुका है। ✊🚩
अनिरुद्ध गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी (HIP)
#HindustanInquilabParty #HipForIndia #HipForBihar #HipForEbc #HipEbcBihar #AnirudhGupta #TeamAnirudhGupta #WeSupportAnirudhGupta
देश का प्रधानमंत्री ओबीसी,
प्रदेश का मुख्यमंत्री ओबीसी,
प्रदेश का नेता प्रतिपक्ष भी ओबीसी,
फिर भी इस प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी — अतिपिछड़ा वर्ग —
आज भी अपने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों से वंचित क्यों?
जब सत्ता के हर बड़े मंच पर “सामाजिक न्याय” का दावा करने वाले बैठे हैं,
तो अतिपिछड़ों की हिस्सेदारी केवल नारों और भाषणों तक सीमित क्यों है?
अतिपिछड़ा वर्ग अब प्रतीक नहीं,
अपना वास्तविक अधिकार, सम्मान और भागीदारी चाहता है।
सत्ता में संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व,
शिक्षा में अवसर,
रोज़गार में हिस्सेदारी,
और निर्णय लेने वाली व्यवस्था में सम्मानजनक स्थान —
यही हमारा सामाजिक न्यायिक अधिकार है।
अब अतिपिछड़ा समाज केवल वोट बैंक नहीं बनेगा,
अपनी राजनीतिक चेतना और अधिकारों के लिए प्रतिकार करेगा।
#HindustanInquilabParty #HipForIndia #HipForBihar #HipForEbc #HipEbcBihar #AnirudhGupta #TeamAnirudhGupta #WeSupportAnirudhGupta
@rrkforyou@AnirudhGuptaKKM@HipForIndia
बिहार के मेंटली डिस्टर्ब नेता प्रतिपक्ष ने आपने जातिय गुंडों के नेतृत्व में हुड़दंगियों को TRE - 4 का अभ्यार्थी बना कर पटना के सड़कों पर भेज दिया बवाल करने को!
जबकि वे जानते थे कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद यह आंदोलन ठीक नहीं था...
राजद के इस आंदोलन में सबसे ज़्यादा अतिपिछड़ों और दलित और मुसलमान छात्रों पर Fir हुई हैं !
तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि क्या वह अतिपिछड़ा और दलित वर्गों के ऊपर Fir करवा कर अपनी राजनीति करेंगे?
@rrkforyou@AnirudhGuptaKKM
बेशर्मी की प्रकाष्ठा को पार करते हुए बिहार फर्स्ट वाले मंत्री @iChiragPaswan जी कुछ कह रहे हैं !
आप सब भी सुनिए और इनसे उमीद ही क्या किया जा सकता हैं जो खुद अपने पिता रामविलास पासवान जी जैसे नेता को जब बेटा होकर न्याय नहीं दिलवाए पाए तो बिहारियो को क्या ही न्याय दिलवा पाएंगे!!
बताइए तो भला मुख्यमंत्री जी के घर का भी सीढ़ी भी टूट गई!
पर सवाल यह है कि क्या सम्राट चौधरी जी आम लोग थे जो उन्हें नहीं पता था कि रोड और सरकारी जमीन में सीढ़ी बनायेंगे तो टूटेगा ही हर हाल में फिर उन्होंने क्यों बनाया था रोड पर
सीढ़ी क्या सरकारी जमीन कब्जाने की आदत पुरानी हैं?
हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी (HIP) – “नया शासन मॉडल” बिहार एजेंडा
“सिर्फ सरकार बदलना नहीं, शासन की संरचना बदलना हमारा लक्ष्य है”
पिछले 35 वर्षों में बिहार की राजनीति व्यक्तियों और जातीय समीकरणों तक सीमित रही है। नीतियों की निरंतरता, जवाबदेही और परिणाम आधारित शासन की पूरी तरह कमी रही है। HIP का एजेंडा इस मूल समस्या को बदलने पर केंद्रित है।
1. शासन सुधार (Governance Reform Model)
“जनता जवाबदेही कानून” – हर मंत्री और विभाग के लिए वार्षिक रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक
जिला स्तर पर “लोक निगरानी परिषद” (Citizen Oversight Council)
हर सरकारी योजना की रियल-टाइम ट्रैकिंग (पब्लिक डैशबोर्ड)
👉 फोकस: सिस्टम को व्यक्ति-निर्भर से हटाकर संस्थागत बनाना
2. पलायन रोकने का वैज्ञानिक मॉडल
“Migration Mapping Policy” – हर जिले से बाहर जाने वाले मजदूरों का डेटा आधारित विश्लेषण
उन सेक्टरों में उद्योग लगाना जहां से सबसे ज्यादा पलायन होता है
“रिवर्स माइग्रेशन पैकेज” – बाहर काम कर रहे लोगों को वापस लाने के लिए टैक्स और सब्सिडी लाभ
👉 फोकस: पहली बार पलायन को भावनात्मक नहीं, आर्थिक डेटा से हल करना
3. जिला आधारित अर्थव्यवस्था (District Economy Model)
हर जिले की एक प्रमुख आर्थिक पहचान (One District One Economy)
जैसे: कृषि प्रोसेसिंग, हैंडलूम, फूड इंडस्ट्री, सर्विस सेक्टर
जिला स्तर पर “लोकल GDP” मापने की व्यवस्था
👉 फोकस: राज्य नहीं, जिले को आर्थिक इकाई बनाना
4. शिक्षा-रोजगार लिंक मॉडल
“पढ़ाई = नौकरी” नीति: हर कोर्स को किसी इंडस्ट्री से लिंक करना अनिवार्य
ITI, पॉलिटेक्निक और कॉलेज को लोकल इंडस्ट्री से जोड़ना
डिग्री के बजाय स्किल बेस्ड रोजगार प्रणाली
👉 फोकस: शिक्षा को रोजगार से सीधे जोड़ना
5. न्यायिक और प्रशासनिक सुधार
ब्लॉक स्तर पर “जन न्याय केंद्र” – छोटे मामलों का 30 दिन में निपटारा
सरकारी कर्मचारियों के लिए “परफॉर्मेंस बेस्ड प्रमोशन”
ट्रांसफर-पोस्टिंग में पूरी डिजिटल पारदर्शिता
👉 फोकस: भ्रष्टाचार की जड़ (पोस्टिंग सिस्टम) पर सीधा प्रहार
6. भूमि और शहरी सुधार (Land & Urban Reform)
“डिजिटल लैंड क्लियरेंस सिस्टम” – जमीन विवाद का टाइमबाउंड समाधान
छोटे शहरों को “मिनी इकोनॉमिक हब” के रूप में विकसित करना
अवैध कब्जा और जमीन माफिया के खिलाफ विशेष न्यायाधिकरण
👉 फोकस: निवेश और विकास की सबसे बड़ी बाधा खत्म करना
7. सामाजिक न्याय का नया मॉडल
सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि सत्ता में भागीदारी का अनुपात तय करना
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और योजनाओं में वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित
जाति आधारित राजनीति के बजाय अवसर आधारित समानता
👉 फोकस: प्रतीकात्मक नहीं, वास्तविक सशक्तिकरण
8. स्वास्थ्य का विकेंद्रीकरण मॉडल
जिला अस्पताल को “मिनी मेडिकल कॉलेज” में अपग्रेड
डॉक्टरों की कमी खत्म करने के लिए “लोकल मेडिकल ट्रेनिंग स्कीम”
प्राइवेट और सरकारी हेल्थ सेक्टर का समन्वय मॉडल
👉 फोकस: बड़े शहरों पर निर्भरता खत्म करना
9. पुलिस और कानून व्यवस्था सुधार
पुलिस को राजनीतिक दबाव से मुक्त करने के लिए “इंडिपेंडेंट पुलिस बोर्ड”
हर थाने का मासिक परफॉर्मेंस डेटा सार्वजनिक
अपराध डेटा का AI आधारित विश्लेषण
👉 फोकस: कानून-व्यवस्था को प्रोफेशनल बनाना
10. राजनीतिक सुधार (सबसे बड़ा बदलाव)
पार्टी के अंदर “आंतरिक लोकतंत्र” अनिवार्य
टिकट वितरण में पारदर्शी प्रक्रिया (ओपन एप्लीकेशन सिस्टम)
एक परिवार – एक टिकट नीति
👉 फोकस: राजनीति को वंशवाद और पैसे के प्रभाव से मुक्त करना
11. डिजिटल लोकतंत्र
हर कानून और नीति पर जनता से डिजिटल राय लेना
“जनमत प्लेटफॉर्म” – जहां लोग सीधे सुझाव दे सकें
पंचायत से विधानसभा तक डिजिटल कनेक्टिविटी
👉 फोकस: जनता को सिर्फ वोटर नहीं, नीति निर्माता बनाना
निष्कर्ष
बिहार की समस्या गरीबी नहीं,
गलत नीति और कमजोर शासन संरचना है।
हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी का लक्ष्य:
“व्यवस्था बदलना, सोच बदलना और बिहार को आत्मनिर्भर बनाना”
यह चुनाव नहीं, सिस्टम परिवर्तन का आंदोलन है।
@rrkforyou
मुद्दा यह है कि नीतीश कुमार जी के बिहार छोड़ कर जाने पर ई अशोक चौधरी जी काहे भोकासी पार कर रो रहे??.....
नीतिश कुमार जी बिहार छोड़ कर जा रहे हैं क्योंकि हर मंजिल के बाद पतन स्वाभाविक है और यही नियति के साथ साथ इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था है!
और लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनैतिक कुर्सी किसी की जागीर नहीं होती हैं यह आप सब बेहतर जानते हैं!
उद्धरण स्वरूप आप नेहरू जी इंद्रा जी लालू यादव जी मुलायम सिंह यादव जी मायावती जी और अन्य जो भी लीडर हुए उनके कार्यकाल को देख सकते हैं!
और ऐसा ही होता हैं ऐसा हर बड़े नेताओं के रिटायरमेंट में आप सब देखे ही होंगे ........
नीतिश जी के बिहार छोड़ कर जाने और मुरेठा मैंन सम्राट चौधरी जी के आने से जहां अतिपिछड़ा समाज एक ओर दुःखी इस लिए है कि जिस लालू यादव जी गुंडाराज और अत्याचार से अतिपिछड़ों को नीतीश जी बचाते हुए EBC वर्ग को सुरक्षित और संरक्षित करने का कार्य किया था 2005 में वे आज बिहार छोड़ कर राज्य सभा जा रहे!
वहीं दूसरी अतिपिछड़ा वर्ग इस बात से खुश भी है कि उनके जाने के बाद लंबे कद काठी के मजबूत संघर्षशील और शकुनी बाबू जैसे समाजिक न्याय के पुरोधा से बचपन से ही राजनैतिक भागीदारी लेना और देने का गुण से सीखते हुए खुद को देश और खास कर भाजपा जैसी पार्टियों में खुद का स्थापित करने वाले नेता के रूप में सम्राट चौधरी जी कुर्सी संभालने वाले!!
पर मुद्दा यह नहीं है मुद्दा यह कि ये अशोक चौधरी जी काहे भोकासी पार कर रो रहे हैं???
@rrkforyou@bhupendrak_srma@youth_halla_bol@Youth_Army_IN@skgupta_27@hariomg77231320@RAMGGUPTA2@theluckygupta@Arham1436@MOHADSHAFIQKHAN@sulemankhans609@KanojiaPJ@WorldOfKushwaha@Kumar779Kumar@chandan_stp@Lksharma_@patelsn00@speak000000@WDSiddiqui2011@ProfNoorul@SunilPtp@UzmaParveen94@ASKUMASHANKAR@GyanDelhiVns@Prahlad3K
कॉमरेड चंद्रशेखर कुशवाहा “चंदू” को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 💐
उनका साहस संघर्ष और
कुर्बानी हमें यह याद दिलाती है कि सच और हक की लड़ाई कभी बेकार नहीं जाती—वो आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता बनाती है।
शत-शत नमन!💐
#HindustanInquilabParty@Youth_Army_IN
अमर शहीद जुब्बा साहनी जी को विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳🙏
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, बिहार की धरती के वीर सपूत जुब्बा सहनी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
आज आवश्यकता है कि हम उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान, न्याय और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाएं। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उस महान क्रांतिकारी को।
हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी अमर शहीद जुब्बा सहनी जी के बलिदान को नमन करती है और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराती है।
अमर शहीद जुब्बा साहनी अमर रहें!
अमर शहीद जुब्बा साहनी अमर रहें! 🇮🇳
#AnirudhGupta
#HipForIndia
#HipForBihar
#HindustanInquilabParty
@rrkforyou
📢 कॉलेजियम व्यवस्था खत्म करो — न्यायिक नियुक्ति में पारदर्शिता लाओ!
@HipForIndia का स्पष्ट मानना है कि जजों की नियुक्ति की मौजूदा कॉलेजियम व्यवस्था पारदर्शिता और लोकतांत्रिक जवाबदेही के मानकों पर खरी नहीं उतरती। बंद कमरों में होने वाली प्रक्रिया जनता के विश्वास को कमजोर करती है।
हमारी मांग है —
👉 नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी बने
👉 स्पष्ट मानक और सार्वजनिक जवाबदेही तय हो
👉 लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित हो
न्यायपालिका की स्वतंत्रता जरूरी है — लेकिन पारदर्शिता और जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है। सुधार से ही विश्वास मजबूत होगा।
✊ अब समय है — सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही का!
#कॉलेजियम_व्यवस्था_खत्म_करो #न्यायिक_सुधार #पारदर्शिता #लोकतांत्रिक_जवाबदेही #JudicialReforms #Transparency #Accountability #HindustanInquilabParty #HipForIndia #HipEbcBihar
@rrkforyou