आज बिजनौर में ‘किसान एक्सप्रेस’ दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में कई लोगों के साथ अनहोनी हो सकती थी।
मोदी सरकार 3.0 में लगातार होते रेल हादसे और उनमें कोई कार्रवाई न करना और उन हादसों को रोकने के लिए कोई कदम न उठाना, गंभीर विषय है।
क्या बैसाखी सरकार इसी तरह रेलवे को हादसों में झोंककर, उसे पूरी तरह निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है?
जैसे गाड़ी के इंजन में सिलेंडर होते हैं।
वैसे ही माना कि हिंदुस्तान के इंजन में 10 सिलेंडर हैं, लेकिन काम सिर्फ एक सिलेंडर कर रहा है।
यानी 90% लोगों की सिस्टम में कोई भागीदारी नहीं है, फिर भी हम कहते हैं कि देश सुपर पॉवर बन जाएगा।
इसलिए हमने जातिगत जनगणना की बात उठाई है, ताकि लोगों को उनकी भागीदारी मिल सके।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
नेता प्रतिपक्ष, श्री @RahulGandhi जी आज प्रयागराज में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में शिरकत कर, संबोधित करेंगे।
📍प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
🕓 शाम 4:30 बजे
Live सुनने के लिए क्लिक करें 👇
📺 https://t.co/sHiLL2F2Ke
📺https://t.co/Q6FmXzNmPO
📺https://t.co/PppfIWHIv0
अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।
कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का।
बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।
मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद, शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
वे शहीदे आज़म भगत सिंह और सुखदेव के घनिष्ठ मित्र थे। देशप्रेम से परिपूर्ण इस मित्रता को राजगुरु ने मृत्यु पर्यंत निभाया।
उनकी शहादत आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
#Rajguru
PM मोदी ने यूक्रेन में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को झुककर प्रणाम किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में दुनिया को “गांधी” फ़िल्म देखकर नहीं पता चला था, बल्कि उनके विचार और आदर्श ही ऐसे थे कि आज भी दुनिया को रास्ता दिखाते हैं...
“गांधी” हर दौर में हैं और रहेंगे।
ऐतिहासिक गौरवमयी क्षण! 🇮🇳🥇
जॉर्डन में चल रही Under- 17 कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए देश की चार बेटियों अदिति कुमारी, नेहा सांगवान, पुलकित और मानसी लाठर को बहुत-बहुत बधाई।
आपने अपने परिश्रम और लगन से देश को जो सम्मान दिलाया है उस पर हर भारतीय को गर्व है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्टी, नेतृत्व, विचारधारा एवं लोक कल्याण के प्रति निरंतर समर्पित, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे, श्री @bhupeshbaghel जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ख़ुदा से आपकी उम्दा सेहत और लंबी आयु की दुआ है।