आज सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद के संस्थापक श्रद्धेय श्री अखौरी कृष्ण प्रकाश सिन्हा जी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित कर शिक्षाविदों को सम्मानित किया।
शिक्षा के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🙏
विधि विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया।
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।
दिनांक- 31 मई, 2026
समय- सुबह 11:00 बजे
#MannKiBaat
@BJP4Bihar के प्रदेश मंत्री, अभिभावक @SantoshRanjan_ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव आपको उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।
हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आप सभी की विजय, एनडीए की प्रचंड जीत और जनविश्वास के नए अध्याय की रचना करेगी।
#14thNovNDAsarkar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों को बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में एनडीए हर सीट पर मुस्तैदी से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी ।
#NDA4Bihar
@narendramodi@BJP4India@JPNadda@AmitShah@BJP4Bihar
बिहार के विकास में आपका सुझाव है सबसे बड़ा योगदान!
आइए, “विकसित बिहार सुझाव संग्रह अभियान” का हिस्सा बनें।
भाजपा कार्यालय में लगी सुझाव पेटी में दें अपना विचार,
या 8980 243 243 पर मिस्ड कॉल देकर दर्ज कराएं अपना सुझाव।
आपकी राय ही बनेगी — #विकसित_बिहार का आधार।
#ViksitBihar
NDA के विजन से बिहार की उड़ानें अब नई ऊँचाइयों पर — पटना, बिहटा, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट अब आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं के साथ तैयार।
व्यापार हो या पर्यटन, नई हवाई सेवाओं ने बिहार की गति को दी नई पहचान, यही है NDA का बिहार।
#14thNovNDAsarkar
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा स्वागतयोग्य है। बिहार की जनता लोकतंत्र के महापर्व में सक्रियता के साथ भागीदारी करेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की डोर से हर वर्ग, समूह, क्षेत्र को बांधा है। गर्त से निकलकर अब विकास की तेज रफ्तार पकड़ चुका है।
आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की महान जनता आशीर्वाद देने की कृपा करे।
#14thNovNDAsarkar
देश की बेटियों ने पाकिस्तान को दिखाया अपना दम!
ICC महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी शक्ति और क्षमता का परिचय देते हुए पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की ।
देश को गौरवान्वित करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएँ ।
आगे भी जीतेंगी और जीत का परचम लहराएगी बेटियां ।
#INDvPAK #TeamIndia #INDWvPAKW #CWC25
सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।
पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।
वैभव, ऋद्धि-सिद्धि व आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ लक्ष्मी व धन्वन्तरी देव की असीम अनुकम्पा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बना रहे यही मेरी कामना है।
देशवासियों को धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य और सुख-संपदा से सदैव परिपूर्ण रहे, यही कामना है।
जय जय धुनि पूरी ब्रह्मंडा। जय रघुबीर प्रबल भुजदंडा।।
बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा। जय कृपाल जय जयति मुकुंदा।।
सत्य, पराक्रम और न्याय के पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएँ।
शस्त्र और शास्त्र की आराधना का यह महापर्व, अधर्म पर धर्म की विजय का परम प्रतीक है।
इस पुण्यदायक पर्व पर कोदंडधारी प्रभु श्रीरामजी की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।
#vijayadashami2024