NDA सरकार में मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा नया बल भोजपुर में आधुनिक इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क के निर्माण से मत्स्य पालन क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
₹31.20 करोड़ की इस परियोजना से रोजगार, निवेश और मछुआरा समुदाय की आय में वृद्धि होगी।
#NDA4Bihar#MatsyaSampada#FisheriesDevelopment
बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
NDA सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार सृजन के माध्यम से आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण कर रही है।
#RozgarKeAvsar#ViksitBihar#NDA4Bihar
🚩 बाबू निशान सिंह अमर रहें! 🚩
वीरगति दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर 1857 के महानायक बाबू निशान सिंह जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस आयोजन हेतु कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्था का हार्दिक आभार।
#BabuNishanSingh#VeergatiDiwas#Shradhanjali 🚩
डेहरी में आयोजित वीरगति दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कार्यकर्ता भाइयों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत हूँ।
आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हृदय से धन्यवाद। 🙏🚩
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाढ़ पूर्व तैयारी सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आपदा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं की सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है।
🏆🌱 सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भभुआ कृषि भवन एवं भाजपा कार्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। हर पौधा हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम है।
🌱 एक पेड़ माँ के नाम।
#WorldEnvironmentDay#EkPedMaaKeNaam
भभुआ में संभावित बाढ़/सूखाड़-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की। राहत, बचाव एवं जनसुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन की सुरक्षा एवं सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भभुआ परिसदन में एनडीए कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर मिला। संगठनात्मक विषयों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं समर्पण के लिए हृदय से आभार।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के संकल्पों की निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।
@myogiadityanath#HappyBirthdayYogiJi#YogiAdityanath#BJP
संपूर्ण क्रांति केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक विराट संकल्प था।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग दिखाया। संपूर्ण क्रांति दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
#संपूर्ण_क्रांति_दिवस#लोकनायक_जयप्रकाश_नारायण#JP
राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
@RSSorg
बिहार बन रहा है औद्योगिक हब!
NDA सरकार के नेतृत्व में बिहार अब केवल कृषि ही नहीं बल्कि उद्योगों के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बनाने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।
#NDA4Bihar#IndustrialBihar
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न जिलों से आए सम्मानित नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना, प्राप्त प्रत्येक विषय पर सकारात्मक पहल एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
#SahyogShivir#Patna#BJP#Bihar
आज, 03 जून 2026 को “सहयोग कार्यक्रम” के अंतर्गत मैं एवं माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार तिवारी जी बिहारवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु उपस्थित रहेंगे।
📍 स्थान : प्रदेश कार्यालय, पटना
⏰ समय : प्रातः 11 बजे
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#SahyogSeSamadhan#Patna#Bihar
आज पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के अवतरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
जनसंवाद कार्यक्रम में पधारे सम्मानित नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
भोजपुर (आरा) स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में आज प्रभारी मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद जी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Bhojpur#Arrah#Bihar