अपने प्रिय शिक्षण संस्थान हंसराज कॉलेज के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "#EkPedMaaKeNaam" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
हंसराज कॉलेज ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्य भी दिए हैं। अपने इस गौरवशाली संस्थान के स्थापना दिवस पर इस अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए विशेष रूप से भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा।
@hrcduofficial@UnivofDelhi
Research Display Week organised by Hansraj College, 11th-15th May,2026 to showcase the interdisciplinary research done by 4th year undergraduate students of Hansraj College.
मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अनुरोध करता हूं कि वह आपस में सौहार्द बनाए रखें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपसी मनमुटाव बढ़े और राष्ट्र व विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान हो।
दिल्ली विश्वविद्यालय में कल जो घटना हुई वह चिंता का विषय है।
विश्वविद्यालय में भारत के सभी प्रदेशों और सभी समुदायों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। सामाजिक सौहार्द सबसे बड़ी चीज है; और उसे बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है।
मैने आज कई विद्यार्थी समूहों और शिक्षक समूहों से बातचीत की है और पुलिस प्रशासन से भी बात करके ये सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो जिससे सद्भाव को कोई नुकसान पहुंचे।
यूजीसी के जो नए नियम आए हैं वह अभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
मैं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि वह भारत सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करें।
- प्रो. योगेश सिंह, कुलपति दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
@EduMinOfIndia@YeDesHaiMera
आज का दिन हमें धर्म की विजय, बापू के सत्य-अहिंसा का संदेश,शास्त्री जी के जय जवान जय किसान और मोदी जी के स्वच्छ व आत्मनिर्भर भारत अभियान का स्मरण कराता है।
आइए मोदी जी के धर्म, सादगी और कर्तव्य से भारत का उज्ज्वल भविष्य गढ़ें।
विजयदशमी, गांधी व शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ
Proud Moment for Hansraj College!
Thrilled to share that Hansraj College has secured Rank 3 in NIRF College Ranking 2025!
A true testament to the dedication of our faculty, staff, students & alumni who make Hansraj a hub of excellence in academics, research & holistic growth.
यज्ञ केवल परंपरा नहीं, यह आत्मशुद्धि और सामूहिकता का प्रतीक है।
आज हंसराज कॉलेज परिवार ने मासिक यज्ञ में मिलकर आहुति अर्पित की।
इस पवित्र अनुष्ठान ने हमें सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश दिया।
भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य का पथ प्रदर्शन है। हंसराज कॉलेज की संगोष्ठी में अंबेडकर वि. वि. के डीन प्रो. सत्यकेतु सांकृत व @isro के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय जी के प्रेरक विचार सुनने का अवसर मिला।
वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा ॥
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सबकी रक्षा करें, संकट से सबको बचाएं सबका कल्याण करें।
गणपति बप्पा मोरया!
जय श्री गणेश! 🙏
@gupta_rekha रेखा गुप्ता जी की हिम्मत और संकल्प हम सबके लिए प्रेरणा है।
अटल जी की पंक्तियाँ याद आती हैं—
‘कभी थे अकेले हुए आज इतने,
नहीं तब डरे तो भला अब डरेंगे।’
दिल्ली के लिए उनका यह जज़्बा सचमुच अदम्य है।
#Delhi#RekhaGupta
कलावंत महोत्सव एक कार्यक्रम का अंत नहीं, बल्कि कला और संस्कृति की नई शुरुआत है।
संगीत, भाषण और वाद–विवाद ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई उड़ान दी। हंसराज कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संवेदना और सृजनशीलता का भी घर है।
#HansrajCollege#कलावंत_महोत्सव
हंसराज कॉलेज में आज अध्यात्म, साहित्य और संगीत का अद्भुत संगम हुआ।
आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी, पद्मश्री अनूप जलोटा जी व अन्य विद्वानों की उपस्थिति हमारे लिए गौरव का क्षण है।
छात्रों की ऊर्जा ही इस आयोजन की आत्मा रही।
#HansrajCollege
गृहमंत्री @AmitShah जी के “एक पेड़ माँ के नाम” आह्वान के तहत
BSF कमांडेंट श्री विकास कुमार सिंह के साथ हंसराज कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण किया गया।
माँ और प्रकृति के नाम यह संकल्प आप सभी को भी लेना चाहिए।
#EkPedMaaKeNaam#IndependenceDay#BSF