मैनपुरी के किशनी में संगठन सृजन अभियान ने भरी नई ऊर्जा!
आज मैनपुरी के किशनी ब्लॉक में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संगठन की जड़ों को बूथ स्तर तक मजबूत करने, देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में AICC ऑब्जर्वर श्री जसवंत गुर्जर जी, PCC ऑब्जर्वर श्री भगवान सिंह वर्मा जी एवं श्रीमती प्रतिमा पाल जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल कुलश्रेष्ठ जी, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल यादव जी एवं पूर्व PCC अनिल पालीवाल जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता की आवाज़ को बुलंद करने और पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
संगठन सृजन अभियान — बदलाव की मजबूत नींव!
आदरणीय श्री @KunalChoudhary_ जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपका नेतृत्व कांग्रेस संगठन को नई मजबूती दे।
— अनिल पालीवाल, पूर्व पीसीसी
#KunalChoudhary#Congress
लाठी और जेल से कब तक डराओगे? जनता के सवालों का जवाब कब लाओगे?
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ न्याय की आवाज़ बुलंद की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने उस आम आदमी का दर्द साझा किया जो कमरतोड़ महंगाई और आर्थिक तंगी के बोझ तले दबा हुआ है। जब एक मजबूर पिता अपने बच्चों की फीस और किताबों के लिए तरसता है, तो उसका आक्रोश सड़कों पर फूटता है, लेकिन यह सरकार मरहम लगाने के बजाय जनता को लाठियों और जेल से खामोश करने की कोशिश कर रही है।
प्रेस वार्ता में मीडिया विभाग के चेयरमैन @cprai जी की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि चाहे हक के लिए लड़ रहे मजदूर हों, प्रताड़ित टीजीटी शिक्षक हों या बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान—कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ ढाल बनकर खड़ी है। महापुरुषों का अपमान और जनता का दमन अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जान ले कि लोकतंत्र डंडे से नहीं, जन-सेवा से चलता है और हम जनता के अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।
रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर ने मांगी 'अश्लील रिश्वत', कहाँ है मिशन शक्ति?
बलिया के उभाव थाने से आई यह खबर मानवता और खाकी—दोनों को शर्मसार करने वाली है। जिस इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर पीड़िता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी थी, वही दरोगा चार्जशीट दाखिल करने के बदले पीड़िता से 'सेक्स' की मांग करने लगा।
वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर की बेशर्मी साफ सुनी जा सकती है, जो सत्ता के 'महिला सुरक्षा' के दावों पर करारा तमाचा है।
आदरणीय दीदी @ShaliniSinghINC जी आपको @INCUttarPradesh के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
आपकी मेहनत रंग लायी शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार कि संगठन के कार्यरत कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखकर उनकी पदोन्नति करना
कांग्रेस की शक्ति—निष्ठावान कार्यकर्ता और संवैधानिक भक्ति।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में, लोकतंत्र की जड़ों को सींचने वाले निष्ठावान साथियों के लिए बाराबंकी की पावन धरा पर 'संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन' का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी (उत्तर प्रदेश) आदरणीय श्री @avinashpandeinc जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री @kashikirai जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनका मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा मिलकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के हमारे संकल्प को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगी। इस वैचारिक समागम का हिस्सा बनें और न्याय, समानता व लोकतंत्र की इस यात्रा को सफल बनाएं।
दिनांक: 29 मार्च 2026
स्थान: महाराज लॉन, निकट भवनियापुर मोड़, कोटवा सड़क, बाराबंकी
देश में LPG सिलेंडर संकट के बीच मोदी सरकार ने सरेंडर कर दिया है। सरकार समाधान के बजाय नए-नए बहाने दे रही है।
LPG संकट अचानक नहीं आया। यह संकट कमज़ोर और दबाव में चलने वाली विदेश नीति का परिणाम है।
अमेरिका के सामने नरेंद्र मोदी झुक गए और हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर डाला। आज हालात यह हैं कि व्यवसाय बंद हो रहे हैं, घरों में चूल्हे बुझ रहे हैं।
अगर अभी भी तैयारी नहीं हुई, तो आने वाला समय और बड़ा संकट लेकर आएगा और उसकी सबसे बड़ी कीमत भारत की जनता चुकाएगी।
America, Israel और Iran के बीच बढ़ती शत्रुता एक पहले से ही नाज़ुक क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है।
PM मोदी को बोलना चाहिए!
इस समय की चुप्पी, वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को कम करती है।
- LoP Rahul Gandhi
"बेटी बचाओ का नारा है झूठा, भाजपा राज में बेटियों का स्वाभिमान लूटा!"
लखीमपुर खीरी में 12 मासूम बच्चियों के साथ सरकारी अध्यापक ने दरिंदगी की, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी 'डबल इंजन' की पुलिस दरिंदे को नहीं पकड़ सकी। आज जब उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृज मौर्य जी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से संवेदनाएं व्यक्त करने निकला तो उन्हें रोक लिया गया और बृज मौर्य जी को हाउस अरेस्ट कर लिया।
क्या अब पीड़ित परिवारों का आंसू पोंछना भी अपराध है? भाजपा राज में बेटियां असुरक्षित हैं और पुलिस विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त है।
Escalating hostilities between the United States, Israel and Iran are pushing a fragile region toward wider conflict. Crores of people, including nearly a crore Indians, face uncertainty.
While security concerns are real, attacks that violate sovereignty will only worsen the crisis. The unilateral attacks on Iran, as well as Iran’s attacks on other Middle Eastern nations, must be condemned. Violence begets violence - dialogue and restraint remain the only path to peace.
India must be morally clear. We should have the courage to speak plainly in defence of international law and human lives. Our foreign policy is rooted in sovereignty and the peaceful resolution of disputes - and it must remain consistent.
PM Modi must speak up. Does he support the assassination of a head of state as a way to define the world order? Silence now diminishes India’s standing in the world.
Epstein के साथ अपने संबधो पर मोदी जी चुप क्यों है ?
Convicted sex offender Jeffrey Epstein से मोदी जी आप कौन सी सलाह ले रहे थे ? आपके मंत्री कौन सी सलाह ले रहे थे ?
सवाल गंभीर हैं। आपकी चुप्पी शक को और गहरा करती है।
:विधायक - श्री @jigneshmevani80#TshirtVsCompromisedPM
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि अहंकार, अन्याय और अत्याचार चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न दिखें, अंततः सत्य, करुणा और न्याय की विजय निश्चित होती है।
आज इस होलिका दहन पर आइए हम अपने भीतर और समाज में फैल रही नकारात्मकता, नफरत और विभाजन की राजनीति को अग्नि में समर्पित करने का संकल्प लें।
भारत की आत्मा प्रेम, भाईचारे, समानता और संविधानिक मूल्यों में बसती है। इन्हीं मूल्यों को मजबूत करना ही सच्चा उत्सव है।
आइए, नफरत का दहन करें - मोहब्बत का वंदन करें।
आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएँ।🙏
लखनऊ में 7वीं के छात्र की हत्या: क्या यही है भाजपा का 'रामराज्य'?
लखनऊ में 7वीं कक्षा के छात्र की गोली लगने से मौत की खबर झकझोर देने वाली है। भाजपा सरकार 'जीरो टॉलरेंस' का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन हकीकत में सड़कों और पार्टियों में अवैध असलहे गरज रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। जब प्रदेश की राजधानी में एक बच्चा सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जनता को जवाब चाहिए!
“When the targeted killing of a foreign leader draws no clear defence of sovereignty or international law from our country, and impartiality is abandoned, it raises serious doubts about the direction and credibility of our foreign policy. Silence, in this instance, is not neutral.”
Congress Parliamentary Party Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji writes at this critical global juncture, emphasizing that India must stand for sovereignty and peace, and rediscover our moral strength.