अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव , हरियाणा कप्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद आदरणीय @Kumari_Selja जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । मैं भगवान से आपके स्वास्थ्य लंबी आयु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ ।
आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, कुशल संगठनकर्ता, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित और निष्ठावान नेता आदरणीय भाई श्री संजय दत्त जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
आदरणीय संजय दत्त जी का मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
@SanjaySDutt
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख कांग्रेस पार्टी की सशक्त आवाज़ राज्यसभा सांसद भाई @ShayarImran जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य लंबी आयु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन आदरणीय @kcvenugopalmp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।मैं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य लम्बी आयु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
बापू ने अपने विचारों और आचरण से पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य,अहिंसा और नैतिक साहस से भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
उनके आदर्श आज भी हमें न्याय,शांति और मानवता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#MahatmaGandhi
विजय सार्वे यांची आज भंडारा येथील रुग्णालयात भेट घेतली आणि प्रकृतीबद्दल विचारपूस केली. तसेच त्यांच्या उपचारासंबंधित माहिती जाणून घेतली आणि त्यांनी लवकरात लवकर बरे व्हावे यासाठी शुभेच्छा दिल्या.
भारत की गौरवशाली पूर्व प्रधानमंत्री, अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अद्वितीय नेतृत्व की प्रतीक
श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।#IndiraGandhi
आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।
और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।
ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई - इनका 'विकास' बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो 'व्यवस्था' है।
शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
Video Courtesy: @Anurag_Dwary
कई लोगों द्वारा नफ़रत की गई, लेकिन किसी से हार नहीं मानी।
पं. नेहरू की श्रेष्ठता हमेशा बनी रहेगी।
बीजेपी कभी भी उनके विरासत को माफ़ीवीर सावरकर से नहीं बदल सकती 🔥
लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
आस्था, श्रद्धा और समर्पण के प्रतीक
इस पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।छठी मइया की कृपा से
आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वलता से परिपूर्ण हो।
जय छठी मइया 🙏
The most horrific account of sexual violence and abuse has emerged from Satara in Maharashtra where a 26 year old female doctor who worked in a government hospital has died by suicide - leaving a short hand written note on the palm of her hand and a longer four page letter - detailing how Sub Inspector Gopal Badne raped her four times. In more shocking details that are now emerging, the hand written letter accessed by @themojostory also points a finger at a Member of Parliament who she alleges pressured her through his two personal assistants. The entire tussle, her note says, was over her being asked to issue fake fitness certificates in police cases. Her abuse and harassment, she writes, began, when she declined to do so. Recounting a specific incident she says two assistants to an MP walked into the hospital where she worked and asked for such fake fitness certificates. When she resisted, the men made her speak to the MP who pressured her to do what they demanded . Her family says she made several complaints to senior officers of the police in writing but no action was taken. Absolutely horrific abuse of power that took the life of a young woman. When will our women have a safe working environment? Every such horror account will discourage women from entering or staying in the work force apart from of course the gigantic tragedy of a life lost
जब पश्चिम की तकनीक, पूर्व की दक्षता और यूरोप की मानवता सीवर सफाई को पूरी तरह मशीनों से कर रही है,तब भारत में आज भी दलितों को बिना सुरक्षा मौत के गड्ढे में धकेला जा रहा है।
ये कैसा “विकसित भारत” है?
जहाँ मशीनें महंगी और दलित की जान सस्ती है?
हर साल सैकड़ों सफाईकर्मी ज़हरीली गैसों में दम तोड़ देते हैं,पर कोई मंत्री इस्तीफ़ा नहीं देता, कोई अफ़सर ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाता।
क्या एक दलित की जान, सिर्फ एक आंकड़ा है इस सिस्टम के लिए ?
विकास तब तक अधूरा है,
जब तक सीवर में इंसान उतरता है,
और मशीनें वातानुकूलित दफ्तरों में सजी रहती हैं ।अब समय है मशीन लाओ, जान बचाओ।
जात नहीं, इंसान देखो।
विकास नहीं, इंसाफ चाहिए।
#StopManualScavenging
#DalitLivesMatter
#JusticeForSanitationWorkers
#मशीन_लाओ_जान_बचाओ
आज खाटू जी में श्री खाटू श्याम जी के दिव्य दरबार में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मन को शांति, आत्मा को सुकून और हृदय को असीम श्रद्धा से भर देने वाले यह दर्शन जीवन की थकान को हर लेते हैं।
श्याम बाबा के चरणों में प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें,
दुखों का नाश हो और हर मनोकामना पूर्ण हो।
हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा
जय श्री श्याम #khatushyam #Shyam
आज सालासर धाम पहुँचकर श्री सालासर बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अद्भुत शांति, अपार ऊर्जा और प्रभु कृपा का अनुभव शब्दों से परे है।
मन, वचन और कर्म से श्री बालाजी के चरणों में समर्पित यह यात्रा सदा स्मरणीय रहेगी।
हे प्रभु सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें, संकटों का नाश करें और भक्ति का भाव सदा जीवित रखें।
जय बजरंग बली
निर्ममता की सारी हदें पार
राजस्थान के सपोटरा (डाबरा गांव) में 19 वर्षीय मीरा बहन के साथ जो हुआ, वह एक इंसान के नहीं, राक्षसी सोच के निशान हैं।
कुल्हाड़ी से बेरहमी से वार,
हाथ-पैर काटकर,
110 फीट गहरे कुएं में फेंक देना,
और अंत में, जयपुर में अस्पताल में उसकी मौत…
यह न केवल हत्या है, यह हमारी सामूहिक संवेदना की हत्या है।24 घंटे से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक शव सड़क पर और हत्यारे आज़ाद हैं।
क्या यही न्याय है?
हम माँग करते हैं:
तत्काल हत्यारों की गिरफ़्तारी हो
फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले
पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और मुआवज़ा मिले
यह कोई सामान्य अपराध नहीं यह एक बहन के अस्तित्व को कुचल देने की साज़िश है।
#मीरा_बहन_को_न्याय_दो
क्या ये देश के युवाओं के साथ अन्याय नहीं है?
2 मई को Tier-2 परीक्षा हो चुकी है
अब तक Final Result नहीं
Medical की कोई सूचना नहीं
युवाओं ने पढ़ाई की, परीक्षा दी, अब जवाब चाहिए!
Final Result जारी करो ,Medical शुरू करो!
#SSCCPO2024_Result@DoPTGoI
नजीब कहाँ है?
ये सवाल सिर्फ एक माँ का नहीं है ।ये सवाल इस देश की पूरी न्याय व्यवस्था से है। जेएनयू के छात्र नजीब अहमद को गायब हुए 9 साल से ज़्यादा हो चुके हैं। लेकिन आज तक न उसे ढूँढा जा सका, न दोषियों को पकड़ा जा सका।
CBI की क्लोज़र रिपोर्ट को अदालत द्वारा स्वीकार किया जाना, उस सिस्टम की असफलता का प्रमाण है जिसने शुरुआत से ही इस केस को गंभीरता से नहीं लिया। दिल्ली पुलिस से लेकर CBI तक, हर एजेंसी ने अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह मोड़ा।
नजीब की माँ, फ़ातिमा नफ़ीस, अकेली नहीं हैं। इस देश के हज़ारों छात्र, यूनिवर्सिटीज़, शिक्षक, और आम लोग उनके साथ हैं। जब सत्ता और सिस्टम चुप हो जाते हैं, तब जनता की आवाज़ ही न्याय की सबसे बड़ी ताक़त बनती है।
नजीब की माँ की लड़ाई, हर उस माँ की लड़ाई है जो अपने बेटे के लिए न्याय चाहती है।
उनका हौसला हमारी प्रेरणा है।
उनकी पीड़ा हमारी ज़िम्मेदारी है।
उनकी माँग, हमारी माँग बननी चाहिए ,हमें नजीब चाहिए ।
हम फ़ातिमा नफ़ीस के साथ हैं।
हम न्याय के साथ हैं।
हम नजीब के साथ हैं।
#JusticeForNajeeb #WhereIsNajeeb
#StandWithFatimaNafees
#StudentsForJustice #9YearsOfInjustice