"बहादुरी की प्रशंसा तो बहुत सुनी है आपके द्वारा इन अर्धसैनिक बल के जवानों की
पर इनकी पुरानी पेंशन के लिए एक शब्द नहीं सुनाई दिया आपके लफ्जों से "
@narendramodi@AmitShah#OPSFORCAPF
हर PARAMILITARY FORCES की अपनी-अपनी जगह पर SAME स्टोरी है पर आज बात BSF की होगी।
BSF (Border Security Force, First Line of Defence)(PrimaryTask)- जैसा कि नाम से ही पता लगता है, देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करना।
युद्ध की स्थिति में First Line of Defence के तौर पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना, अपनी सीमा से खदेड़ना, जो कि BSF हमेशा से करती आई है और अपना परचम लहराती आई है। हालांकि media में सेना की कार्रवाई बताया जाता है जिस वजह से आमजन BSF को कम ही पहचानते हैं।
सेना इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसकी नींव 1965 में देश की पैरामिलिट्री फोर्स (अर्धसैनिक बल) के तौर पर रखी गई थी.....
हर युद्ध में जिसने Army के साथ या Army से आगे बढ़कर देश की सुरक्षा करी, दुश्मनों से लोहा लिया, अनेकों BSF जवानों ने अपनी शहादत देश के नाम की, परन्तु न जाने किन कारणों से धीरे-धीरे इसे पुलिस के नाम पर CAPF (Central Armed Police Force) का नाम दे दिया गया। जबकि यह कोई पुलिस बल नहीं है और ना ही इसकी नींव बतौर पुलिस कभी रखी गई थी।
यह एक सेना की तर्ज पर काम करती है जिसकी नींव अर्ध सैनिक बल के रूप में रखी गई थी।
यह महान बल देश में क्या-क्या अतिरिक्त ड्युटियां करता है। Additional Duties -
1. कोई भी चुनाव हो तो - BSF
2. कोई प्राकृतिक आपदा आ जाए तो - BSF
3. देश की आंतरिक सुरक्षा (IS duty) तो - BSF
4. ANO (Anti Naxal Operation) - BSF
5. अमरनाथ यात्रा /वैष्णो देवी दर्शन तो जेड BSF
6. VVIP सिक्योरिटी तो – BSF
और इसी तरह, जब-जब देश पर किसी भी तरह की मुसीबत आई चाहे वह अंदरुनी हो या बाहरी, BSF ने हमेशा डटकर उसका मुकाबला किया है और अपनी ईमानदारी, वफादारी, बलिदानी, त्याग का परिचय दिया है। इसके लिए इतिहास भी गवाह है।
परंतु दुख इस बात का है कि, इतना सब करने के बावजूद भी न जाने क्यों BSF से निम्नलिखित सुविधा छीन ली गई:
1. शहीद का दर्जा
2. OPS (पुरानी पेंशन)
3. Paramilitary Pay (Additional Allowance)
4. CSD canteen
5. Ex Service Man Quota.
एक मिथ्या पूरे देश में फैली हुई है कि, जब भी पड़ोसी देश के साथ कोई युद्ध होता है तो BSF पीछे हट जाती है और Army आगे जाकर युद्ध लड़ती है जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है और ऐसा कभी हुआ भी नहीं कि Army युद्ध लड़ने आई हो और BSF वहां से चली गई हो।
Army युद्ध लड़ने आगे आती है इसमें कोई शक नहीं, लेकिन यह मिथ्या बिलकुल गलत है कि BSF Border छोड़कर पीछे चली जाती है .... नहीं Border छोड़ना तो बहुत दूर की बात, दुश्मन के लाख प्रहार करने के बावजूद भी एक इंच भी पीछे नहीं हटती है, बल्कि Army के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन से लोहा लेती आई है और देश को जीत दिलाती आई है।
इस बार भी पूरी दुनिया ने देखा, BSF अपनी जगह से कहीं पीछे नहीं हटी, बल्कि Headquarters में administration कार्य में लगे जवान भी बॉर्डर / IC / LOC पर भेज दिए गए। BSF ने पूरा मोर्चा संभाला, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया बल्कि ऐसा जवाब दिया कि कई वर्षों तक दुश्मन देश इसे याद रखेगा।
देश की आम जनता को BSF के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए उसके पराक्रम के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और उसे उसके हक की सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है इसकी भी जानकारी होनी चाहिए ।
BSF देश की सेना (Army) नहीं है बल्कि अर्ध सैनिक बल (Paramilitary Force) है परन्तु देश के लिए बलिदान देने में और पराक्रम में किसी भी तरह से सेना (Army) से कम भी नहीं है।
तो फिर मूलभूत सुविधाओं या अधिकारों में इतना फर्क क्यों ?
जवान क्या करे? अपने परिवार की रक्षा करे या देश की रक्षा
CRPF जवान की मां को भू-माफियों ने लाठी- डंडा से पीटा है।
क्या योगी सरकार में अब भी भू-माफियों और दबंगों का राज चल रहा है?
मामला बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील का है।
एक महीने पहले जवान की खड़ी गेहूं की फसल को इन्हीं दबंगों द्वारा ट्रैक्टर से जोत दिया गया था। ।
आखिर क्या करे एक जवान ?
@AmitShah@narendramodi@myogiadityanath@Uppolice@dmbulandshahr@bulandshahrpol