बाल विकास पदाधिकारी समस्तीपुर ग्रामीण एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा विश्व महावारी स्वच्छता दिवस के समर्थन में विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया गया एवं किशोरियों द्वारा अपने हाथों पर रेड डॉट का साइन दिखाकर पहल की शुरुआत की गई|
51वॉ जिला स्थापना महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता (विषय- बाल विवाह उन्मूलन) आयोजित किया गया जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतियोगी को पुरस्कृत किया गया|
#WorldHandwashingDay विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर हाथ धुलाई दिवस 2022 के अंतर्गत बच्चों एवं अभिभावकों को हाथ धुलाई से संबंधित जानकारी प्रदान की गई जिसमें सेविकाओं द्वारा हाथ धुलाई के विभिन्न चरणों की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया|
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समस्तीपुर ग्रामीण द्वारा पोषण ट्रैकर एप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सेविकाओं,महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं प्रखंड समन्वयक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया गया|
#PoshanMaah2022 के अंतर्गत ममता शिशु गृह ( समस्तीपुर ) में विभिन्न पोषक गतिविधि जिसमें अपने हाथ की सफाई, वजन-लंबाई एवं पोषण संबंधी विषयों पर चर्चा की गई | समस्तीपुर ग्रामीण परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं द्वारा पोषण संबंधी परामर्श दिया गया|
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समस्तीपुर ग्रामीण के नेतृत्व में कस्तूरबा बालिका विद्यालय हरपुर में पोषण संबंधी चर्चाएं हुई,जिसमें पोषण के पांच सूत्रों एवं पोषण प्रतिज्ञा का वाचन हुआ|पोषण अभियान को आंदोलन के रूप में लाने का व्याख्यान हुआ|सही पोषण देशरॏशन
आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरपुर ऐलोथ
में पोषण जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली बालिका को पुरस्कृत कर एवं बाकी सभी प्रतियोगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया |
राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष में समस्तीपुर ग्रामीण की महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पोषण कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है| जिसमें पोषण संबंधी चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित कर जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है|
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समस्तीपुर ग्रामीण के द्वारा आज आंगनवाड़ी केंद्रों पर बट रहे पोषाहार का निरीक्षण किया गया| जिसमें उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ के साथ पोषाहार ग्रहण कर पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की|
राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पंचायत का आयोजन किया गया| जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा ग्रामीणों को पोषण के सूत्रों से अवगत करवाया गया|एवं आसपास के स्थानीय फलों एवं सब्जियों के बारे में भी बताया गया जिसमें भरपूर पोषक तत्व उपलब्ध है|
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी( I.C.D.S) समस्तीपुर के नेतृत्व में के सेविका संग बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (समस्तीपुर ग्रामीण), समस्त महिला पर्यवेक्षिका (समस्तीपुर ग्रामीण) , जिला समन्वयक (PMMVY), जिला परियोजना सहायक (NNM) उपस्थित थे |
#JusticeForBlockProjectAssistant
जुल्म और तानाशाही कितनी भी कोशिश कर ले एक ना एक दिन जुल्म और तानाशाही के खिलाफ छोटी सी चिंगारी विकराल रूप धारण कर लेती है। सहने की भी एक सीमा होती है जब किसी रबड़ के दो सिरों को पकड़कर खींचते हैं तो जब ज्यादा जोर पड़ता है तो रबर टूट कर खींचने वाले
आज दिनांक 5 सितंबर 2022 को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (I.C.D.S),बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समस्तीपुर ग्रामीण एवं प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर आमजन जागरूकता के लिए रवाना किया गया|
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ( I.C.D.S SAMASTIPUR )के द्वारा पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन एवं पोषण जागरूकता के लिए सामूहिक शपथ लेकर पोषण अभियान मे सबो की अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतु वचनबद्ध किया गया|