'भीख नहीं, अपना हक चाहिए' टीचर्स की कमी पर छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन
राजस्थान के जालौर जिले में सरकारी स्कूल में टीचर्स की कमी से परेशान छात्राओं ने स्कूल में ताला लगाकर सड़क जाम करने की चेतावनी दी. छात्राओं ने कहा, 'हम किसी से भीख नहीं मांग रहे, हम अपने अधिकार मांग रहे हैं.' बाद में अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया और प्रदर्शन खत्म कराया.
#jalore
असम डूबा हुआ है. बाढ़ कैसे आई? 50 साल बाद अचानक कैसे आई? रिलीफ वर्क किस स्टेज पर है?
डूबे खेतों और नदी बन चुकी सड़कों के बीच, हज़ारों बेघर लोगों तक पहुंची है zingabad की टीम. रिलीफ कैंपों से लेकर सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़ों तक, हमने हर पहलू को कैमरे में क़ैद किया है.
ग्राउंड रिपोर्ट जल्द जिंगाबाद के यूट्यूब चैनल पर.
#zingabad #assamfloods #groundreport
धर्मेंद्र प्रधान का ‘स्वैग से स्वागत’
ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए. धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था.
@dpradhanbjp
#dharmendrapradhan
बिहार बंद में फिर भड़की हिंसा, छात्रों पर दोबारा लाठीचार्ज.
बिहार बंद के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भयंकर बवाल हो गया. प्रदर्शन के बीच पुलिस ने छात्रों पर दोबारा लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए.
#biharprotest#neetprotest@Cockroachisback@abhijeet_dipke
जंतर-मंतर पर 'protest got talent'
सीजेपी प्रोटेस्ट में जब 3 बजे नींद और थकान हावी होने लगी, तो gen-z युवाओं ने सड़क को ही स्टेज बना दिया. गिटार की धुनों पर गानों के ज़रिए अपने हक की आवाज़ बुलंद करते इन युवाओं की क्रिएटिविटी देखने लायक है.
@Cockroachisback@GenZ_of_India_
#cjpprotest #jantarmantarprotest #genz
छात्रों के प्रदर्शन पर सलमान खान का बयान
अभिनेता सलमान खान ने छात्रों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था और इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है. उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है.
सलमान खान ने छात्रों की एकजुटता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग की सराहना करते हुए कहा कि यह पीढ़ी भारत का भविष्य है और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों का समर्थन करेगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी. साथ ही कहा कि भारत को ऐसा एजुकेशन हब बनना चाहिए, जहां पढ़ाई के लिए दूसरे देशों से भी छात्र आएं.
#salmankhan #studentprotest #cjpprotest
@BeingSalmanKhan
सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर फिर छोड़े गए आंसू गैस के गोले...
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और कई जगह बैरिकेडिंग कर दी.प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया और कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे.
@CJP_for_India
#cjpprotest #jantarmantar
'3 इडियट्स का रणछो सोनम वांगचुक पर नहीं था.' आमिर खान का सामने आया बयान
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने कहा कि फिल्म '3 इडियट्स' का किरदार रणछो सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था. उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते समय वह और फिल्म के लेखक सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे और इसे लेकर बनी धारणा गलत है. आमिर ने कहा कि वो सोनम वांगचुक के काम का सम्मान करते हैं और उनके इंडेफिनिट फास्ट को लेकर उनकी सेहत को लेकर चिंता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका फास्ट जल्द खत्म होगा.
@Wangchuk66
#aamirkhan #cjp
‘पापा भगवान प्रकट कर सकते हैं…’ सीजेपी प्रदर्शन में परिवार का अनोखा दावा
दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एक परिवार चर्चा का विषय बन गया. प्रदर्शन में मौजूद एक बच्ची ने दावा किया कि उसके पिता ‘भगवान प्रकट’ कर सकते हैं और वह सब कुछ ठीक कर देंगे.
#cjpprotest #cockroachjantaparty #jantarmantar
सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का किया समर्थन
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि लोगों को अपनी आवाज उठानी चाहिए. सोनम वांगचुक 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. हाल के दिनों में कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी उनके समर्थन में बयान दिए हैं.
@Wangchuk66@abhijeet_dipke@Cockroachisback
#sonakshisinha