लखनऊ के ईको गार्डन से सीधे हमारी ग्राउंड रिपोर्ट, जहां हजारों छात्रों का गुस्सा सरकार और सिस्टम के खिलाफ फूट पड़ा है. यूपी एसआई भर्ती, लेखपाल परीक्षा और नीट यूजी में हो रही धांधली से परेशान युवा अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं.
पूरी ग्राउन्ड रिपोर्ट देखें: https://t.co/nHxOYt3Kam
मेटा के सर्वर में आई खराबी.
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप खासकर वेब वर्जन दुनिया भर में डाउन हो गए हैं. कई यूजर्स ऑटोमैटिक लॉग-आउट होने और फीड रीफ्रेश न होने की शिकायत कर रहे हैं.
@Meta#metadown
bharat bhhagya viddhaata review: कंगना रनौत की फिल्म देखी जानी चाहिए लेकिन क्यों? उसी क्यों का जवाब है यहां इस रिव्यू में, तो फिल्म देखने के पहले जल्दी से पढ़ लीजिए.
इस खबर को डिटेल में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ज़िंगाबाद वेबसाइट पर जाएं👇
https://t.co/tHEX54ZXU4
governor the silent saviour review: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' देखने के बाद आपको वो चीजें पता चलेंगी जो पता होनी जरूरी हैं. यहां जानिए क्यों देखी जानी चाहिए ये फिल्म.
इस खबर को डिटेल में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ज़िंगाबाद वेबसाइट पर जाएं👇
https://t.co/83cObN9hIX
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार दो लोगों की मौत, तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. शुक्रवार दोपहर दारमा घाटी पर भूस्खलन होने के चलते एक बड़ी चट्टान कार ऊपर जा गिरी था. इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने बीआरओ ने रेस्क्यू अभियान चलाया.
@uttarakhandcops #uttarakhandnews
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को नोटिस जारी किया है. सलमान खान का आरोप है कि फिल्म में उनके 'पर्सनैलिटी राइट्स' का उल्लंघन किया गया है.
याचिका में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टरों में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है जो हूबहू सलमान खान जैसा दिखता है और उसने अभिनेता का सिग्नेचर ब्रेसलेट भी पहन रखा है. कोर्ट ने इस बात को भी संज्ञान में लिया कि फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है. अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 जून की तारीख तय की है.
@BeingSalmanKhan #highcourt
सांसद महुआ मोइत्रा का एक बयान सामने आया है, अपनी ही पार्टी की नेता सायोनी घोष पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'सायोनी उनके लिए एक बच्ची की तरह हैं'
कथित बगावत के आरोपों पर सायोनी का बचाव करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा, 'वह न तो बेवफा है और न ही लालची. मौजूदा हालातों को देखकर वह सिर्फ डर गई है.'
@MahuaMoitra@sayani06 #tmc
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सरकारी संस्थानों में किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर तक की शिक्षा बिलकुल मुफ्त करने की घोषणा की है. शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बेहद ऐतिहासिक कदम है.
@MohanMOdisha#odisha
मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नॉमिनेशन कैंसिल किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'x' पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि- 'संविधान बचाने की इस लड़ाई में हम न खाकी से डरेंगे, न लाठी से'.
@jitupatwari #congressprotest
पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां पार्टी के विधायक और सांसद बगावत पर उतारू हैं और अपना अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं.
वहीं दूसरी तरफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने रानी रासमनी रोड की एक मीटिंग में बांग्लादेश के उस्मान हादी हत्याकांड को लेकर विवादित बयान दिया था. सिलीगुड़ी के बाद अब कोलकाता में भी उनके खिलाफ यह मामला दर्ज हो चुका है.
#mamatabanerjee #tmc @MamataOfficial
पूर्वोत्तर में विदेशी सिगरेट तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 71 लाख सिगरेट जब्त.
मई 2026 से अब तक डीआरआई ने करीब 71 लाख विदेशी सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये बताई गई है. इस दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
11 जून को मिजोरम में डीआरआई और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में 45 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट बरामद की गईं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सिगरेट म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाई गई थीं.
#smuggling @FinMinIndia
न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ और 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर केन विलियमसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 16 साल के अपने शानदार और ऐतिहासिक करियर को विलियमसन ने आज अलविदा कह दिया. 19,346 रनों के साथ वो कीवी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और महानतम बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं.
#cricket #kanewilliamson
फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं, कब्जा करने वालों के लिए नहीं: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर चल रही बहस के बीच सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि किसी को भी फुटपाथ और सड़कों पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है.
#westbengal@SuvenduWB
डीजल की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
भारत सरकार ने डीजल की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए कंट्रोल ऑर्डर जारी किया है. सरकार का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डीजल की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.
#diesel
'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा'.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - '2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश... 2017 के पहले टूटी हुई सड़कें, नदारद बिजली, अराजकतापूर्ण वातावरण, सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं... प्रदेश के अंदर चारों ओर अव्यवस्था और अराजकता के इस वातावरण में प्रदेश के नागरिकों के सामने पहचान का एक संकट खड़ा हुआ था. तब निवेश की बात उत्तर प्रदेश के लिए अपने आप में एक दिवास्वप्न था'.
@myogiadityanath
#uttarpradesh #cmyogi #upgovernment
फिल्म 'काला हिरण' के खिलाफ फिल्म अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 1998 के बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित फिल्म 'काला हिरण: बैटल फॉर लेगेसी' जिसके निर्माता अमित जानी है, के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया ...अपनी छवि और व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा के लिए, सलमान खान ने फिल्म के निर्माण, प्रचार और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है...सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजकर उनके नाम, व्यक्तित्व और अदालत में लंबित मामलों का उपयोग करने पर कड़ी आपत्ति जताई.
@BeingSalmanKhan
#salmankhan #kalahiran #delhihighcourt