संगठन बूथ से नहीं, नेतृत्व से मज़बूत होता है। जब शीर्ष पर गुटबाज़ी हो तो नीचे अनुशासन की उम्मीद कैसी? अंबाला छावनी में हाल यह है कि ब्लॉक अध्यक्ष आज तक न बैठक करा पाए, न कार्यालय की चाबी मिली। पहले अपना घर संभालिए, फिर हरियाणा संभालने का दावा कीजिए। आदरणीय
@SanjaySDutt जी
आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @raonarenderinc जी के साथ हरियाणा के अपने प्रथम संगठनात्मक जिला दौरे के प्रथम चरण की शुरुआत कर रहा हूँ। इस चरण में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों का दौरा किया जाएगा।
यह दौरा हमारे वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने, जमीनी हकीकत को समझने, संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की प्रगति का आकलन करने तथा संगठन को बूथ स्तर से और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस दौरान हम प्रदेश की जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को भी सुनेंगे। बढ़ती बेरोज़गारी, महँगाई, किसानों की बदहाल स्थिति और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता की आवाज़ ही हमारे संकल्प को और मज़बूत करेगी तथा न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील हरियाणा के निर्माण के हमारे संघर्ष को नई दिशा देगी।
हमारा संकल्प स्पष्ट है - एक ऐसा संगठित, अनुशासित, जवाबदेह और जनकेंद्रित संगठन तैयार करना, जो माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन @kharge जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री @RahulGandhi जी और श्रीमती @priyankagandhi जी के विचारों और विज़न को हर गाँव, हर बूथ और हर घर तक पहुँचाए।
आइए, हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मज़बूत करें तथा कांग्रेस पार्टी का संदेश हरियाणा के कोने-कोने तक पहुँचाएँ।
@INCHaryana
#HaryanaCongress #Congress #Haryana #SangathanSrijan #SIR
--------------------------------
Today, I begin the first phase of my organisational district tour across Haryana, along with Haryana Pradesh Congress Committee President Shri @raonarenderinc ji, covering Panchkula, Yamunanagar, Ambala, Kurukshetra and Karnal.
This tour is an opportunity to meet our senior leaders, District Presidents, Block & Booth-level functionaries and dedicated Congress workers, understand the ground realities, review the organisational status, assess the progress of the Special Intensive Revision (SIR), and chalk out a strategy to further strengthen the Congress organisation from the grassroots.
We will also listen to the concerns and aspirations of the people who are increasingly troubled by unemployment, inflation, the distress of farmers, and the failures of the BJP government. Their voice will shape our resolve and strengthen our fight for a just, inclusive and progressive Haryana.
Our commitment is clear - to build a united, disciplined, accountable and people-centric organisation that carries the vision of Hon'ble Congress President Shri Mallikarjun @kharge ji, Smt. #SoniaGandhi Ji, Shri @RahulGandhi Ji and Smt. @priyankagandhi ji to every village, every booth and every household.
Together, we will strengthen the organisation and take the Congress Party's message to every corner of Haryana.
@INCHaryana
#HaryanaCongress #Congress #Haryana #SangathanSrijan #SIR
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में @INCHaryana के अध्यक्ष श्री @raonarenderinc द्वारा AICC Connect Centre के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुआ।
AICC Connect Centre केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि हरियाणा की प्रत्येक जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और AICC के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने का एक प्रभावी मंच है। यह तेज़ संवाद, बेहतर संगठनात्मक योजना, अधिक जवाबदेही तथा जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।
जैसे-जैसे हम #SangathanSrijan अभियान को और गति दे रहे हैं, यह पहल हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त बनाएगी, जनसंपर्क को मजबूत करेगी तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और हमारे शीर्ष नेतृत्व - श्री @kharge जी, श्रीमती #SoniaGandhi जी, श्री @RahulGandhi जी एवं श्रीमती @priyankagandhi जी - के विज़न को हरियाणा के हर गाँव, हर बूथ और हर घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हम सब मिलकर एक अधिक सशक्त, एकजुट और जनकेंद्रित संगठन का निर्माण कर रहे हैं, जो प्रदेश के हर कोने तक जनता की आवाज़ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार है।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी @SanjeevHpcc , AICC समन्वयक @rockytuseed सहित अनेक साथी भी उपस्थित रहे।
#HaryanaCongress #Congress #SangathanSrijan
@kcvenugopalmp ji
@VamsiChandReddy@s_kanth
---------------
Attended the inauguration of the AICC Connect Centre at the Haryana Pradesh Congress Committee Headquarters, Chandigarh, inaugurated by @INCHaryana President Shri @raonarenderinc.
The AICC Connect Centre is more than an office - it is a platform to strengthen coordination between the AICC and every District & Block Congress Committee across Haryana, ensuring faster communication, better organisational planning, greater accountability and more effective execution at the grassroots.
As we intensify our #SangathanSrijan Abhiyan, this initiative will further empower our workers, strengthen our public connect and ensure that the Congress Party's ideology and the vision of our supreme leadership - Shri @kharge ji, Smt #SoniaGandhi Ji, Shri @RahulGandhi Ji, Smt @priyankagandhi ji, reaches every village, every booth and every household in Haryana.
Together, we are building a stronger, more united and people-centric organisation, fully prepared to take the voice of the people to every corner of the state.
Was joined on the occasion by Media Incharge @SanjeevHpcc and AICC Co-ordinator @rockytuseed , amongst others.
#HaryanaCongress #Congress #SangathanSrijan
@kcvenugopalmp ji
@VamsiChandReddy@s_kanth
हर मतदाता समय रहते #SIR सत्यापन फॉर्म भरकर जमा करवाए।
वोटर सूची में नाम सुरक्षित रखना हर नागरिक की भी जिम्मेदारी हैं।
अंतिम तिथि से पहले ही सत्यापन पूरा कर अपना फार्म BLO को जमा करवा दे।