धन्यवाद खड़गे जी व राहुल जी !
बेरोजगारी व अग्नि..वीर योजना आज देशव्यापी बीमारी बन चुकी है, जो मोदी सरकार की देन है !
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
जी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को अग्नि..वीर से पीड़ित, पेंडिंग भर्तियों के 1.5 लाख़ युवाओं को न्याय दिलवाने के लिए पत्र लिखा गया।
3 साल से आंदोलनरत इन युवाओं ने दिल्ली में राहुल जी से मुलाकात की थी। राहुल जी युवाओं को दिए वादे के अनुरूप भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जगह जगह इस मांग को उठा रहे हैं।
इस लड़ाई में अब तक काफी युवा सुसाइड कर चुके हैं। आंदोलनरत युवा दर दर की ठोकरें खा रहे हैं, जिसके लिए मोदी सरकार ज़िम्मेवार है।
पूर्व सैनिक विभाग, कांग्रेस पार्टी युवाओं के न्याय के लिए इस लड़ाई को धरातल पर लगातार लड़ रहा है। युवा संघर्ष कर रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही।
दिल्ली में जंतर मंतर पर काफी प्रर्दशन हुए व उसके बाद युवा 6 फ़रवरी को उपराष्ट्रपति आवास के बाहर न्याय के लिए उनसे मिलने गए, जहां दिल्ली पुलिस के द्वारा 150 से अधिक युवाओं को हिरासत में ले लिया गया। मुझे भी गिरफ्तार किया गया व मेरे खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया।
मोदी सरकार ने इन युवाओं से धोखा किया है।युवाओं की मांग को केंद्र सरकार को मानना पड़ेगा। हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न सहेंगे!
राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी की जय जवान मुहिम द्वारा इन युवाओं की मांग को देशभर में उठाया जा रहा है।
आप भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते है, आज ही लॉगिन कीजिए 👉 https://t.co/7eP8Gyhbpw
9999812024 पर मिस कॉल दें।
#JusticeForDefenceStudents
#AgnipathBandKaro #JayJawan
सेना के बजट से जो पैसा #अग्निवीरों के लिए जाना चाहिए था, वो पैसा PM मोदी अपने मित्र को दे रहे हैं।
यही बात मैंने संसद में कही तो मुझे लोकसभा से निकाल दिया, मेरी संसद सदस्यता रद्द कर दी।
ये देश किसानों, मजदूरों, युवाओं का है। जागरूक बनिए, अपने हक के लिए लड़िए।
: @RahulGandhi जी
📍 उत्तर प्रदेश