Member's of Aam Kisan Union MP
Farmer Activist, Farmer Leader #FarmerProtest#KisanAndolan2024
देश का वो हर नागरिक जो रोटी खाता है
-किसानों का कर्जदार हे
ऐसे आएगी आत्मनिर्भरता?
देश में खाद्य तेलों का आयात वर्ष 2025-26 में करीब दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। साल भर में खाद्य तेलों का आयात लगभग 6 फीसदी और खर्च 24 फीसदी बढ़ा है।
ये दो लाख करोड़ रुपये देश के किसानों की जेब में जा सकते थे, लेकिन देश में विदेशी तेल खपाने की नीतियों के चलते हम अर्जेटीना, ब्राजील से लेकर मलेशिया, इंडोनेशिया तक का तेल खा रहे हैं, जिसने लगभग आधा पाम ऑयल है। देश में तिलहन उगाने वाले किसान दाम को तरस रहे हैं। पिछले दो दशकों में खाद्य तेलों का आयात 2.8 गुना और खर्च 15 गुना बढ़ा गया।
सबसे चिंताजनक ये है कि अब देश में बड़ी मात्रा में सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात हो रहा है। खरीफ की फसल आने से पहले ही सरकार ने खाद्य तेलों पर मूल आयात शुल्क में कटौती कर दी थी। अक्टूबर में खाद्य तेलों का आयात दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
आत्मनिर्भरता सिर्फ नारे लगाने से नहीं आती। वो आंकड़ों और जमीनी हकीकत में भी नज़र आनी चाहिए। #edible #Oils #Import #India
पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें: 👇
https://t.co/IkuAm31rvb
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCIndia
राज्य सभा चुनाव मे हरदीप पूरी के विरोध मे प्रत्याशी खड़ा करना चाहिए,यह सत्य है की BJP के पास बहुमत से ज़्यदा विधायक है फिर भी विरोध होना चाहिए.
यदि कोई नहीं लड़ना चाहता है तो मै हरदीप के खिलाफ लड़ने को तैयार हूँ.
@Barmer_Harish@jitupatwari
दीपांशु शौकीन को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर जाट समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर अपने संघर्ष, मेहनत और छात्रों के विश्वास के दम पर जीत हासिल करना निश्चित रूप से सराहनीय है। इस पूरे संघर्ष को जाट समाज दिल से सलाम करता है।
यह जीत युवाओं के उस जज़्बे की जीत है, जो अपनी मेहनत और विचारों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने का साहस रखते हैं।
हमें विश्वास है कि दीपांशु शोकीन दिल्ली विश्वविद्यालय के हर विद्यार्थी की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
दीपांशु शौकीन को जीत की हार्दिक बधाई।
आपके संघर्ष को सलाम, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
जय हिंद 🇮🇳
जय जाट समाज।
#DUSU2026 #DeepanshuShokeen #VicePresident #जाट_समाज
“इंडिया से हो? जो है वैसा ही दिखाना, आप लोग बहुत बढ़ा चढ़ाकर बोलते हो”
ऐसा 2-3 लोगों ने नेपाल आपदा कवर करते हुए बोला।
भारतीय और पत्रकार दोनों के नाते मुझे अच्छा नहीं लगा। लेकिन कई लोगों की हरकते भी ऐसी है, और सनसनी की आदत कि देश विदेश में कोई लतिया दे तो भी बुरा ना मानना मजबूरी होगी।
मैंने पहली बार इंटरनेशनल मीडिया को कई दिन इतने क़रीब से देखा। कोई हड़बड़ी नहीं थी, किसी को मलबे में उतरकर गंभीरता दिखाने की जरूरत नहीं दिखी।
बहुत सारे भारतीय पत्रकार काम कर हैं, सबके कपड़े जूते चप्पल भीगे ख़राब हुए होंगे, लेकिन वो सब सबूत नहीं दे रहे थे कि वो काम कर रहे हैं…
काम करने वाले पत्रकार साथी कई मुश्किल झेलते हैं , अपने साथ भी हुआ लेकिन वो सब गिनायेंगे थोड़े।
आख़िर में कम शब्दों में इतना ही कहूँगा कि ऐसा काम ना करो कि अगली बार लोग तुम्हारे चक्कर में आम पत्रकारों को भी लोग काम ही ना करने दें
#Media #Journalism #Jounalist #Nepal
कुछ दिन पहले @BajrangPunia भाई से मुलाकात हुई।संघर्ष पर चर्चा हो रही थी तो उन्होंने कहा,संघर्ष से पीछे मत हटना। अगर तुम हटोगे तो फिर कौन लड़ेगा?
आंदोलन में भी भाई ने हौसला दिया।हम जानते हैँ की तानाशाही के खिलाफ लड़ना ही एकमात्र रास्ता है।
भाई… हम लड़ते रहेंगे।
चढ़दी कला में।
मध्य प्रदेश के कई जिलों के किसान मूंग की खरीद को लेकर राजधानी भोपाल की सड़कों पर डटे हैं। सरकार एक ओर दालों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर देती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को दालों की एमएसपी पर खरीद कराने के लिए भी आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। @InaniyaRam
किसानों की भोपाल चलो यात्रा के पश्चात मध्य प्रदेश सरकार झुकी, अब किसानों की 60% मूंग MSP पर खरीदी जाएगी। आपके जज्बे और संघर्ष को सलाम @KedarSirohi@InaniyaRam भाई।