आज सिर्फ पेड़ों की बात नहीं है, आज बात है उस सोच की, जो पेड़ को सिर्फ लकड़ी नहीं, जीवन मानती है।
हम उस परंपरा से आते हैं,जहाँ पेड़ों को बचाने के लिए जान देना भी धर्म माना गया है। जिनके लिए धरती माँ है और पेड़ परिवार।
प्रकृति बचाने की लड़ाई हमारे लिए नई नहीं है, ये तो हमारी पहचान है।
चलो आज कुछ नया नहीं, बस वही पुराना निभाएं ....पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं।
इंदु जया चौधरी
नेचर के करीब 🌿
राष्ट्र के नवनिर्माण व गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना के संकल्प के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संघ ने अपनी दीर्घ यात्रा में मां भारती के लिए समर्पित अभूतपूर्व नेतृत्व के साथ असंख्य स्वयंसेवक दिए। अनुशासन, समर्पण और श्रम के प्रतीक, आप सभी स्वयंसेवक मातृभूमि के लिए अपने संकल्पों को साकार करें, यही मंगलकामना है।
#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ
#RashtriyaSwayamsevakSangh
#RSS #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
अधर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी एवं दशहरा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ आदिशक्ति और प्रभु श्रीराम सभी के जीवन से कष्टों और कठिनाइयों का अँधेरा मिटा कर, नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदान करें, यही कामना है।
#विजयादशमी#HappyDussehra2026 #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
#HappyDussehra #VijayaDasami
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदिशक्ति मां दुर्गा के नवम स्वरूप, मां सिद्धिदात्री की आराधना का यह पावन अवसर हमें भक्ति की शक्ति, ज्ञान के प्रकाश और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
समस्त सिद्धियों की अधिष्ठात्री मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से प्रत्येक जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो। समाज में सद्भाव, राष्ट्र में एकता और जन-जन में सेवा एवं सद्कर्म का संकल्प और सुदृढ़ हो।
जय माता दी 🙏
#mahanavami2026 #नवरात्रि #Navratri2026 #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
जगतजननी आदिशक्ति माँ दुर्गा की अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया अपनी ममतामयी कृपा से हम सभी पर बनी रहे।
हे माँ आपके आशीर्वाद से हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि, यश और वैभव का प्रवाह बना रहे, मैया के चरणों में बारंबार प्रणाम।
जय माँ महागौरी!
#MaaMahagauri #DurgaAshtami #Navratri #नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति माँ भगवती के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि जी के श्रीचरणों में सादर प्रणाम!
माँ कालरात्रि अपने भक्तों के समस्त भय और संकटों का नाश कर उन्हें साहस, शक्ति एवं अभय का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। माँ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा नकारात्मकता का अंत हो, यही प्रार्थना है।
#MaaKalaratri #Navratri #नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की षष्टम स्वरुप मां कात्यायनी जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!
मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा की प्रतीक हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में निर्भयता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना है।
जय माता दी🚩
#Navratri #नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
नमामि स्कन्दमातरं स्कन्धधारिणीम्।
समग्रतत्त्वसागरामपारपारगहराम्।।
शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर, आदिशक्ति माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कन्दमाता के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना है कि चराचर जगत पर अपनी कृपा बनाए रखें।
माँ के आशीर्वाद से समस्त भक्तों का जीवन सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता से आलोकित हो। संपूर्ण सृष्टि का मंगल हो, यही कामना करती हूँ।
जय माँ स्कन्दमाता
#Navratri #नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर आदिशक्ति माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा की दिव्य कृपा से समस्त कष्टों का निवारण हो, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और प्रत्येक परिवार सुख, सौभाग्य एवं आरोग्य से परिपूर्ण रहे। माँ कूष्मांडा सभी का मंगल एवं कल्याण करें।
जय माता दी🚩
#Navratri #नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के तृतीय दिवस पर साहस, शौर्य और सौम्यता के मंगलमय स्वरूप माँ चंद्रघंटा के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
माँ का यह दिव्य स्वरूप हमें निर्भयता, धैर्य और अटूट आत्मबल का आशीर्वाद प्रदान करता है। उनकी असीम कृपा दृष्टि चराचर जगत पर सदैव बनी रहे।
प्रार्थना है कि हर घर सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
जय माता दी🚩
#Navratri #नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया।
त्याग, सेवा और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा राष्ट्रहित के लिए उनका समर्पण सदैव हमें जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
#VijayaRajeScindia #RajmataScindia #BJPMP #InduChoudhary #BjpMpMahilaMorcha #पर्यावरण_संरक्षण
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
आदिशक्ति माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी के पूजन से तप, त्याग, सदाचार और संयम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
माँ ब्रह्मचारिणी चराचर जगत पर अपनी कृपा बनाए रखें, उनसे यही प्रार्थना है।
#नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
नारी सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती @AshwiniParanjpe जी दीदी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल के समक्ष कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल अकोइजाम पर जेएनयू की छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया और पुतला दहन कर कड़ा रोष व्यक्त किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री भगवानदास सबनानी भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रवीन्द्र यती जी, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, और भाजपा महिला मोर्चा भोपाल की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता बहनें, जिला पदाधिकारीगण एवं पार्षदगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
#BJP4Bhopal #भाजपा_महिला_मोर्चा #नारी_सम्मान #विरोध_प्रदर्शन #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
शारदीय नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि कोटि नमन।
मां शैलपुत्री की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यही प्रार्थना है।
#नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि #शुभनवरात्रि #BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
माँ भगवती की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आदिशक्ति माँ भवानी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो, माँ का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे यही प्रार्थना है।
जय माता दी🚩
#HappyNavratri#नवरात्रि#जय_माता_दी#BJPMP #BjpMpMahilaMorcha #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आदरणीय श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा मेरे जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर मुझे अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।
आदरणीय भाईसाहब, आपके द्वारा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित यह अमूल्य उपहार मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। आपका यह स्नेह और कुशल मार्गदर्शन मुझे संगठन की रीति-नीति के अनुसार जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के पथ पर निरंतर निष्ठापूर्वक कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।
आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी को दूसरी बार दादाजी बनने के शुभ अवसर पर बहुत बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
ईश्वर से नवजात शिशु एवं माता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुखद भविष्य की प्रार्थना करती हूँ। चौहान परिवार में आई यह नई खुशी आप सभी के जीवन में अपार आनंद लेकर आए। 💐👶✨
@OfficeofSSC
#Congratulations #ShivrajSinghChouhan #UnionAgricultureMinister #FamilyJoy #BJPMP #Gratitude #ShivrajSinghChouhan #UnionAgricultureMinister #TreePlantation #Vriksharophan #InduChoudhary #पर्यावरण_संरक्षण