@DVJChautala Thank you sir , ye mudda uthane ke liye.. sarkar sirf ankdo mei naukri de rhi hai , reality mei hazaro seats khali hai. waiting list lagni chahiye group c or group d ki 🙏🙏
@DVJChautala आदरणीय सर,
वर्षों की मेहनत के बाद भी 4000+ Group-D अभ्यर्थी आज अनिश्चितता में हैं। परिवारों की उम्मीदें आपसे जुड़ी हैं। आप ही हमारी आख़िरी उम्मीद हो, कृपया रिक्त पदों हेतु waiting list जारी करवाएँ।
@DVJChautala माननीय सर,
Group-D Advt. 01/2023 की waiting list न आने से 4000+ युवाओं का भविष्य अंधेरे में लटका है। हम सभी पूरी आस्था के साथ आपकी ओर देख रहे हैं। आप ही आख़िरी उम्मीद हैं, कृपया waiting list जारी करवाने में सहयोग करें। .
ग्रुप-C भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी न होना हजारों युवाओं के साथ अन्याय, हरियाणा में यह पहली बार हो रहा है जब किसी बड़ी भर्ती की वेटिंग लिस्ट ही जारी नहीं की जा रही।
ग्रुप-C भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हजारों युवा लगभग डेढ़ साल से वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं को उम्मीद थी कि मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थियों के पद खाली होने पर उन्हें अवसर मिलेगा, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया।
वेटिंग लिस्ट जारी न होने के कारण कई अभ्यर्थियों को Punjab and Haryana High Court का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत ने सूची जारी करने के आदेश भी दिए, इसके बावजूद अब तक सूची जारी नहीं की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अवमानना याचिकाएं भी दाखिल कीं। सरकार लगातार समय मांगती रही और अंततः यह निर्णय लिया गया कि वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इसके लिए जिम्मेदार सिस्टम है या कोई और? चर्चा यह भी है कि पहले मुख्य सचिव स्तर पर वेटिंग लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया गया था और HSSC से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन आयोग ने इसे नियमों के अनुसार संभव नहीं बताया।
हैरानी की बात यह है कि भर्ती नियमों और पहले जारी सरकारी निर्देशों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान बताया जाता रहा है। ऐसे में सवाल और भी गहरा हो जाता है कि जब प्रावधान मौजूद है तो सूची जारी क्यों नहीं की गई?
दूसरी तरफ Group-D 2023 भर्ती में भी लगभग 4000 पद खाली बताए जा रहे हैं, लेकिन उनकी वेटिंग लिस्ट भी जारी नहीं हो रही। सरकार ने 25,000 युवाओं को नौकरी देने का ढिंढोरा जरूर पीटा, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी हजारों पद खाली पड़े हैं। चर्चा यह भी है कि इन पदों को दोबारा Re-advertise करके फिर से वाहवाही लूटने की तैयारी की जा रही है।
सबसे ज्यादा अन्याय उन युवाओं के साथ हो रहा है जिनके अंक मुख्य सूची वाले अभ्यर्थियों के बराबर हैं, लेकिन वेटिंग लिस्ट न होने के कारण वे नौकरी से वंचित रह गए। यदि देरी और बढ़ती है तो कई अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे, किसी की CET की वैधता समाप्त हो जाएगी।
@SATPALJAMBA Respected sir,
Group D 1/2023 ki 6648 कि जो लिस्ट आई थी उसमें से लगभग 3000 Post खाली रह गई है और 948 post पहले से ही Hold पर है, सर please 4000+ की एक और लिस्ट लगा दो 🙏🙏🙏🙏🙏 हजारों अभ्यर्थियों को आपसे बहुत उम्मीद है सर ।