Patna : 31 अक्टूबर तक वेतनमान-राज्यकर्मी का दर्जा नहीं तो कामकाज ठप, बिहार के 20 हजार डाटा ऑपरेटरों का सरकार को अल्टीमेटम, देखिए संवाददाता रजनीश कुमार की रिपोर्ट।
#BiharNews#DataEntryOperator#News18BiharJharkhand
AIIMS अस्पताल के बाहर OPD में इलाज के लिए लोग रात से ही लाइन में लगने को मजबूर हैं. ये वीडियो सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है. रातभर लाइन में खड़ा मरीज सुबह डॉक्टर तक पहुंचेगा, तब तक उसकी हालत क्या होगी? और इतनी भारी भीड़ के बीच डॉक्टर मरीजों को कितना समय दे पाएंगे? सवाल सीधा है. देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक में अगर इलाज के लिए मरीज को रात से कतार में लगना पड़े, तो फिर समय पर और बेहतर इलाज की गारंटी आखिर कौन देगा?
@JPNadda@MoHFW_INDIA
सरकार बेल्ट्रॉन कर्मी का 10% वेतन वृद्धि को बंद कर अपने खुद का वृद्धि कर लिया।
क्या दैनिक भत्ता, महंगाई सिर्फ इन चोरों के लिए है...?
Democratic का इतना इतना बड़ा मजाक, अल्प वेतन भोगी का वेतन काटकर अपने खुद का झोली भरने से भगवान भी माफ नहीं करेंगे
@officecmbihar@News18Bihar
दुनिया में कितना ग़म है, मेरा ग़म कितना कम है।
इस दुनिया में इंसान कितना दुख झेल रहा है।
भगवान की कृपा से हम में से ज़्यादातर लोग ऐसे दुखों से बहुत दूर हैं। फिर भी हम अक्सर भगवान से शिकायत करते रहते हैं।
असल में इंसान अपने दुख से उतना परेशान नहीं होता, जितना दूसरों की खुशी देखकर हो जाता है।
अब इस मामले को ही देख लीजिए।
इंदौर में "महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी" के नाम से एक वृद्ध आश्रम चल रहा है। वहाँ एक नाबालिग लड़का अक्सर बुजुर्गों के साथ मारपीट करता है और बेचारों के पास सब कुछ सहने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
क्या आप कभी सोच सकते हैं कि अपने ही जीवन में ऐसा दुख झेलना पड़े, जैसा ये बेबस बुजुर्ग झेल रहे हैं?
इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर कीजिए, ताकि इस नालायक को उसके किए की सज़ा मिल सके।
सर @samrat4bjp, आपसे विनती है की ऐसे अपराधी को ऐसी सजा दीजिए की दुबारा कोई सपने में भी ना सोचे ।
इस से शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता हमारे प्रदेश के लिए।
#Beltron के मुद्दे को अभी हमने छोड़ा नहीं है. जानकारियां जुटा कर रखी है. और भी जानकारी आप हमें [email protected] पर Mail कर सकते हैं.
हमने पहले ही कहा था, नीतीश कुमार के त्याग के बाद सरकार ठीक से बन जाए, फिर लिखेंगे. अपना काम बता देना होता है, शेष सरकार की जिम्मेवारी बनती है.
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन अभी पूर्ण मंत्रिपरिषद नहीं बना है. यह बन जाए, IT Department के मंत्री कोई नियुक्त हो जाएं, तब उन्हें विभाग को समझने को थोड़ा टाइम देकर #बेल्ट्रान की बात करना ज्यादा श्रेयस्कर होगा. विश्वास रखें, अपडेट के लिए X पर Follow करते रहें.
आजकल समझ ही नहीं आ रहा कि Airtel के साथ क्या चल रहा है?
मैंने 979 का 2GB per day वाला प्लान लिया ताकि रोज डेटा खत्म होने की टेंशन ना रहे
सीधा हिसाब लगाओ तो 979 ÷ 84 = लगभग 11.65 रुपये रोज और 11.65 ÷ 24 = करीब 0.48 रुपये प्रति घंटा
लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब फोन में हर समय 5G दिखता है और डेटा बहुत तेजी से खत्म होने लगता है पहले 50% फिर 90% का मैसेज आ जाता है और उसके बाद ना तो नेट चलता है
इसके बाद 39 रुपये का टॉपअप करने का मैसेज आता है और जैसे ही मैंने 39 का रिचार्ज किया तो तुरंत ये मैसेज आना बंद हो गया और अगले 3 दिन तक ना तो 90% वाला अलर्ट आया और ना ही डेटा उतनी तेजी से खत्म हुआ
लेकिन जैसे ही वो 3 दिन खत्म हुए फिर से वही 50% और 90% वाला खेल शुरू हो गया
अब इसका पूरा कैलकुलेशन देखो
84 दिन में हर 3 दिन पर 39 रुपये का रिचार्ज करना पड़े तो
84 ÷ 3 = 28 बार
यानि 28 × 39 = 1092 रुपये सिर्फ टॉपअप में
अब कुल खर्च = 979 + 1092 = 2071 रुपये
अब असली खर्च देखो
2071 ÷ 84 = लगभग 24.65 रुपये रोज
और घंटे में
24.65 ÷ 24 = करीब 1.02 रुपये प्रति घंटा
यानि जो प्लान 11.65 रुपये रोज का लग रहा था वो असल में 24.65 रुपये रोज का पड़ रहा है
क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि 5G होने के बाद भी पूरा दिन नेट नहीं चल पा रहा है?
डियर एयरटेल @airtelindia आपने जब 5g unlimited दिया हुआ है। तो फिर मेरा डाटा कैसे खत्म हो जा रहा है। आप 2 जीबी प्रतिदिन का देते हो उसे खत्म कर देते हो फिर नहीं चलता है।
उसके बाद मैसेज करते हो कि आपके लिए ऑफर है 39 रुपए में 3 दिन के लिए 3 जीबी रहेगा। ये क्या तमाशा लगाए हुए हो।
अगर अनलिमिटेड बोले हो तो अनलिमिटेड दो नहीं दिया जा रहा है तो लिखो नहीं अनलिमिटेड। ऐसा कब तक चलेगा।
एक तो नेटवर्क नहीं सुधार रहे हो आप लोग जरा सा भी स्थान बदल जाता है नेटवर्क 5g से 4g हो जाता है। @Airtel_Presence
अगर आप को भी ये समस्या हुई है तो आप मुझे कमेंट में बताएं।
#Beltron में खोट तो है. नहीं तो नाराजगी और असंतोष इतना नहीं होता. हमने कल बताया था, बिहार सरकार मैनपावर आउटसोर्सिंग में बेल्ट्रॉन की मोनोपॉली तोड़ने पर विचार कर रही है. विभागों को दायित्व मिल सकता है. बस इस सूचना ने बेल्ट्रॉन से संबद्ध हजारों कर्मियों को खुश कर दिया. कमेंट्स से स्पष्ट होने लगा कि कथित शोषण से ये मुक्ति चाहते हैं. लेकिन, बेल्ट्रॉन का कंपनियों के साथ गड़बड़झाला ऐसा है कि पूछिए मत. आरोप और शिकायतें सुना रहे लोग, सरकार को ध्यान देना चाहिए.
हमने तो कहा ही है बिहार सरकार अभी परिवर्तन की अवस्था में है. इसलिए, नई सरकार के बनने के बाद सच-झूठ / जाल-फरेब सब बयां करेंगे. खैर, कल के पोस्ट पर आई टिप्पणियों के अवलोकन से ये बातें सरकार के संज्ञान में जरुर आनी चाहिए –
1. बहाल कर्मी बेल्ट्रॉन की वर्तमान व्यवस्था से मुक्ति चाहते हैं. वह बेल्ट्रॉन को एसएससी की तरह जरुर मानने को तैयार हैं, लेकिन किसी निजी कंपनी के गुलाम नहीं होना चाहते.
2. कर्मियों की आउटसोर्सिंग की जिम्मेवारी अलग-अलग विभागों को मिले, तो ये अधिक खुश होंगे. वे सरकार को मालिक मानना चाहते हैं.
3. वेतन भुगतान में विसंगति की शिकायत है. लेकिन इसका निपटारा इतना आसान नहीं है, यह हम भी समझते हैं. पर, सरकार से विचार की अपेक्षा सभी रखते हैं.
4. इन्हें गुस्सा तब आता है, जब बेल्ट्रॉन कहता है, कंपनी से बात करो. और, कंपनी इन्हें सुनने को तैयार नहीं होता. कोई रिस्पांस सिस्टम नहीं है.
5. शिकायत है, सरकार को नियमानुकूल जांच करना चाहिए जीएसटी मामले की. वैसे भी मानदेय कम है, फिर 18 प्रतिशत की जीएसटी कटौती इसलिए हो रही, क्योंकि ज्ञात- अज्ञात कारणों से सरकार ने इन्हें निजी कंपनी के हवाले कर रखा है.
6. कम मानदेय, फिर भी बहुत देरी से भुगतान- बड़ा दर्द है. बेल्ट्रॉन कंपनी को पैसा देती है, फिर कंपनी अपनी सुविधा देखती है.
7. बहुतों ने कमेंट्स कर यह शिकायत की है कि फरवरी महीने का पेमेंट अब तक नहीं हुआ है. होली-ईद-नवरात्र सब ऐसे ही. जबकि इन्हीं डाटाकर्मियों ने सरकार के आदेश पर सभी परमानेंट कर्मियों की सैलरी होली के कारण फरवरी माह में ही तैयार की थी. सोचें, दूसरे की सैलरी बना रहे, खुद नहीं पा रहे.
8. बहुत सारे यह भी बता रहे कि उनका यूटीआर मार्च के पहले हफ्ते के बाद ही आ गया, लेकिन पेमेंट अब तक अप्राप्त है.
9. नौकरी की आस लगाए आवेदक बेल्ट्रॉन से इस बात की अपेक्षा भी रखते हैं कि वह 4808 क्वालिफाइड कैंडिडेट्स का पैनल तुरंत जारी करे.
आज के लिए इतना ही. इस पोस्ट के बाबत बेल्ट्रॉन व अन्य किसी भी पक्ष का जवाब मिलता है, तो उसे भी अवश्य अपडेट करेंगे.
#ManpowerOutsourcing #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharNews #DataOperator #ज्ञानेश्वर_की_डायरी
@RanaYashwant1 बात बेल्ट्रॉन की मोनोपोली तोड़ने की नहीं है बात बिहार की राजस्व घाटे एवं लगभग दो दशक से कार्यरत बेल्ट्रॉन कर्मियों की नौकरी की सुरक्षा की है जो सिर्फ विभाग में समाहित होने के बाद ही समाप्त होगी या विभागीय समायोजन। अन्यथा सब कालाबाजारी है @officecmbihar@Gyaneshwar_Jour@DitBihar
बिहार में सालों से Manpower Outsourcing का मतलब एक ही नाम रहा #Beltron.
सरकारी दफ्तरों में कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर डेटा एंट्री तक, हजारों युवा बिहार सरकार के तमाम विभागों का काम संभालते हैं.
अब खबर है कि सरकार Beltron की ये मोनोपॉली तोड़ने जा रही है. यानी अब सिर्फ एक एजेंसी नहीं, कई कंपनियां इस काम में आएंगी.
सवाल ये है- क्या इससे सिस्टम बेहतर होगा? या फिर बेल्ट्रोन कर्मियों की नौकरी और सुरक्षा पर नया खतरा खड़ा होगा?
हकीकत ये है कि ये कर्मचारी सालों से कम सैलरी, अस्थायी नौकरी और अनिश्चित भविष्य के साथ काम कर रहे हैं. और अब अगर नया सिस्टम आया, तो सबसे पहले असर इन्हीं पर पड़ेगा. है कि नहीं?
सरकार कह रही है- प्रतिस्पर्धा आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी. लेकिन कर्मचारी पूछ रहे हैं- हमारी गारंटी कौन देगा?
तो असली मुद्दा यही है —
मोनोपॉली टूटनी चाहिए, या फिर सरकार को उनका समायोजन करना चाहिए?
सबसे सबसे बड़ा सवाल तो यही है न भाई.
@officecmbihar@NitishKumar@samrat4bjp
BREAKING NEWS
सरकार की तैयारी से स्पष्ट संकेत. Manpower Outsourcing में Beltron की मोनोपॉली तोड़ी जाएगी. खास के लिए बहुत हो चुकी बदनामी. अब विभागों को मिल सकता अधिकार.
#Beltron#ManpowerOutsourcing#DataOperator
मैंने 36 घंटे पहले बिहार में #Beltron कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी के मामले में #उर्मिला नाम की कंपनी की सबूतों के साथ पोल खोली थी. हर साल कर्मचारियों को नियमित नहीं करने के कारण उर्मिला को 11 करोड़ से अधिक जाते हैं. इसके अलावा उसके कई धातकरम अलग से हैं. असर देखिए कि 24 घंटे के भीतर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया.
@RanaYashwant1@officecmbihar से निवेदन है कि Beltron के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों/क्षेत्रीय कार्यालयों मे कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामर/स्टेनो/आईटी बॉय एंड गर्ल को संविदा नियोजन करते हुए सेवा समायोजन किया जाए
🙏🙏🙏
मुकेश शर्मा,
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
एकता मंच,गोप गुट
#Beltron कर्मियों की बीस साल की प्रतीक्षा और धैर्य को पुरस्कृत करने का समय आ गया है. बिहार की नई सरकार को अपनी पहली उपलब्धि के रूप में बेल्ट्रॉन कर्मियों का समायोजन दर्ज करना चाहिए.
https://t.co/45zNpQSAGA
संविदा कर्मी पसीना बहाते हैं, लेकिन उनकी मेहनत की कमाई बिचौलियों की जेब में चली जाती है। अब इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।
#prashantkishor#jansuraaj#bihar
#Beltron पर पहली पोस्ट से ही लगा कि समस्या बहुत ही गंभीर है. #Urmila के Payroll Management System से बहुतों को शिकायत है. सच जानना जरुरी है. आप [email protected] पर Mail कर समस्या तथ्य और प्रमाण के साथ बताएं. पहले समझते हैं, फिर नए मुख्य मंत्री के बनने पर नई सरकार में आपकी बातों को पहुंचाने का प्रयास करेंगे. Facebook और X पर साथ बने रहें.
#Beltron की धांधलियों का कच्चा चिट्ठा आने लगा है. इस तरह और इतने लंबे समय से शासन और शोषण का दौर तो शायद ही कहीं और आपको दिखे. हैरत की बात ये है कि आज तक दादागीरी और धौंस का राज बेरोकटोक चल रहा है. सोमवार से हफ्ते भर का अभियान देखिए मेरे साथ इंडिया न्यूज पर. यह सूरत बदलनी चाहिए.