भारत की एक जेल में बन्द एक कैदी मरवा देता है सिधु मूसेवाला को, करणी सेना के मुखिया को और अब बाबा सिदीकी को!!
याद रहे कि वह हमारी जेल में बन्द है!!
क्या फायदा फिर सरकार, पुलिस प्रशासन, law and order और judiciary का??
और इसमें नाम आता है #कैथल के 23 वर्षीय युवा का जिसने इस कत्ल को अंजाम दिया??!!
क्या हो रहा है हमारे बच्चों को??
#गँवार_swag नामक term सुनी थी मैंने जो एकदम फिट बैठ रही है आजकल की बढ़ती फूहड़ता, नफ़रत, दूसरों के दुःख और बेइज़्ज़ती पर आनंद लेने वाली पीढ़ी पर..!
पहले हम किसी की काबिलियत, पढ़ाई और योग्यता पर उसे जज करते थे, इम्प्रेस होते थे.... आजकल जो जितनी फूहड़ और घटिया बात बोलेगा उसपे किलकी मारते हैं.. कहाँ जा रहा है समाज?? कौन ज़िम्मेदारी लेगा??!!
#श्वेता_ढुल
UPA के शासनकाल में BJP को EVM पर भरोसा नही था.
कांग्रेस को EVM पर भरोसा नही है.
बहन मायावती जी को EVM पर भरोसा नही है.
अखिलेश यादव को ने भी EVM को हटाने की मांग की है.
एलन मस्क ने कहा दिया EVM की तकनीक संदिग्ध है. और EVM में छेड़छाड़ मुमकिन है.
#BanEvmSaveIndia
बैलट पेपर में कांग्रेस हरियाणा में 71 सीट पर आगे चल रही थी जबकि बीजेपी मात्र 9 सीट पर आगे चल रही थी
ईवीएम खुलते ही ऐसा कौन सा कमाल होता है की बीजेपी 50 तक आगे चली गई
ईवीएम को लेकर लोगों में निराशा है ,ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ🔥
#BanEvmSaveIndia
लटकती-भटकती भर्तियों, पेपर लीक, पेपर कॉपी, CET, CET की देरी, सोशियो-इकॉनोमिक के नंबर व सिर्फ 4 गुणा की शर्त में उलझाकर BJP ने 5 साल तक बेरोजगार युवाओं को मानसिक-आर्थिक तौर पर प्रताड़ित किया। 5 साल में बीजेपी ने ना कोई बड़ी भर्ती की, ना रिजल्ट निकाला, ना ज्वाइनिंग दी।
कांग्रेस पार्टी और मैं निजी तौर पर युवा साथियों के इस शोषण, दर्द और इंतज़ार को समझ सकता हूं। क्योंकि कांग्रेस का भर्ती विधान बनाने के लिए हमने बहुत सारे भर्ती अभ्यार्थियों, भर्ती एक्टिविस्ट, कोचिंग टीचर्स और भर्ती विशेषज्ञों से लंबी बातचीत की। उनके सुझावों और दिशा-निर्देशों के मुताबिक़ हमने ऐसा भर्ती विधान तैयार किया है, जो युवाओं को मेरिट के आधार पर, पेपर के आधार प, पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीक़े से नौकरी की गारंटी देता है।
जल्दी ही कांग्रेस का मेनिफेस्टो और भर्ती विधान आपके समक्ष होगा।
हमारा भर्ती विधान गारंटी देगा कि बीजेपी ने बेशक बेरोज़गार युवाओं को तारीख़ पर तारीख़ दी है, लेकिन कांग्रेस सरकार युवाओं को भर्ती पर भर्ती और ज्वाइनिंग पर ज्वाइनिंग देगी !
जो योग्य होगा, मेरिट में आगे होगा, वो नौकरी का हक़दार होगा।
स्क्रिन शॉट लेकर रख लीजिए !
@DeependerSHooda CET POLICY के तहत 20 हजार नोकरियों के लिए सिर्फ 25 हजार को बैठाना कितना उचित है वो भी जब एक candidate 40 बार रिपीट हो रहा हो और
जबकि 12 लाख को पेपर देने का मौका भी ना दिया जाए - CET 12 लाख vs 25 हजार (एक व्यथित और हताश विद्यार्थि)
10 साल तक CM रह कर भी केजरीवाल
दिल्ली मे अपना घर नही बना पाया
1 पार्षद भी 5 साल मे ना जाने
कितने घर बना लेता है जनता को लूट कर
केजरीवाल की ईमानदारी 1 मिशाल है ❤
@BhupinderShooda आचार संहिता लगने से एक घंटा पहले जो पेपर का शेड्यूल एचएसएससी ने दिया है अब वह एग्जाम लिए जा रहे हैं इनमें काफी धांधली होने की पूरी-पूरी संभावना है कृपया करके इसे बन्द करवाइए
युवा साथियों! हरियाणा में भर्तियों के संबंध में अपनी मांगों को लेकर जो ज्ञापन आपने सौंपा है वो मांग नहीं आपका अधिकार है। आपके रोज़गार के अधिकार को दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
बीजेपी के जुमलों-झांसों, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त बेरोजगार युवाओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। हरियाणा में चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनते ही पुलिस, ग्रुप-डी व सीईटी के सभी ग्रुप्स की लटकी पड़ी हर एक भर्ती को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा और पूरी तत्परता से चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस सरकार बनते ही खाली पड़े 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों को पक्की भर्ती के जरिए भरा जाएगा और 1 लाख नयी भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
बीजेपी सरकार ने भर्तियों को लटकाने, भटकाने, भर्ती दफ्तरों के जरिये भ्रष्टाचार फैलाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने में 10 साल गुजार दिए लेकिन एक भी भर्ती पूरी नहीं की। प्रदेश के सभी युवाओं से मेरी अपील है कि परीक्षा की पुख्ता तैयारी रखें। पेपर में हरियाणा GK का हिस्सा बढ़ाया जाएगा। पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से ख़ात्मा होगा। भर्तियों में किसी भी तरह की धांधली, पक्षपात, भ्रष्टाचार न हो, इसके लिए काँग्रेस सरकार समयबद्ध, पारदर्शी एवं योग्यता अनुसार भर्ती प्रक्रिया अपनायेगी।