Official Twitter Handle of Ramkanda Prakhand Official handle Incharge @AliRajaJMM |
PHD Minister @MithileshJmm Party President @HemantSorenJMM Jharkhand Sarkar
“का जी गढ़वा विधायक जी 🥶
कम से कम दो-चार कम्बल
अपने निजी कोष से ही बाँट देते…
सरकारी कम्बल तो वैसे भी
आप तक पहुँच ही जाते हैं।
@HemantSorenJMM@MithileshJMM@dc_garhwa
❗गढ़वा आज खुद रो-रोकर कह रहा है
“मुझे विधायक नहीं,मुझ पर बोझ मिला है!”
सत्ता मिली सेवा के लिए
लेकिन इस्तेमाल सिर्फ़ अपनी तिजोरी भरने में हुआ!
सड़कें गड्ढों में तब्दील,स्कूल बदहाल,अस्पताल भगवान भरोसे
और MLA ऐश में मशगूल!
@HemantSorenJMM@MithileshJMM
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम बच्चों की सकुशल रिहाई राहत और भरोसे का क्षण है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM का यह संकल्प कि अपराध के खिलाफ कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी, राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देता है।
दूसरे राज्य से जुड़े तार जोड़कर अपराधियों तक पहुंचना @ranchipolice एवं @JharkhandPolice की पेशेवर क्षमता और तत्परता का प्रमाण है।
अंश और अंशिका की सुरक्षित वापसी पर परिवार को शुभकामनाएं और पूरी पुलिस टीम को बधाई।
दावोस में झारखंड की दस्तक।
19 से 23 जनवरी को विश्व आर्थिक मंच (WEF) में माननीय मुख्यमंत्री श्री
@HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में पहली बार झारखंड का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।
प्रतिनिधिमंडल इस वैश्विक मंच पर शामिल होकर क्रिटिकल मिनरल्स, खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, अक्षय ऊर्जा, वस्त्र निर्माण, पर्यटन और वनोत्पाद जैसे क्षेत्रों में झारखंड की संभावनाओं और सरकारी सहयोग को दुनिया के सामने रखेगा।
Growth in Harmony with Nature की थीम के साथ झारखंड विजन 2050 की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्वयं को निवेश, विकास और सतत प्रगति के एक नए केंद्र के रूप में वैश्विक पटल पर स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
@JmmJharkhand
अत्यंत दर्दनाक।
झारखंड के रामगढ़ में जंगली हाथियों के झुंड को देखकर कुछ लोग खतरे को भूलकर फोटो और सेल्फी लेने पास पहुंच गए।नतीजन एक हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
वन्यजीवों के साथ रोमांच नहीं, दूरी ही सुरक्षा है। एक फोटो के चक्कर में जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।
वन्य जीवों खासकर हाथियों और मानव कॉन्फ्लिक्ट का लगातार बढ़ना अत्यंत चिंताजनक है।झारखंड के गढ़वा सहित कई जिलों में जंगली हाथियों के उत्पात के कारण जान माल की बड़ी क्षति हो रही है।हाथियों के हैबिटैट में हम मनुष्यों का हस्तक्षेप इसका एक बड़ा कारण है।इस समस्या के निवारण हेतु एक दीर्घकालिक योजना तैयार करने एवं उसका सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जरूरत है।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@Jharkhandfores1@byadavbjp
मनरेगा बचेगा, तभी गांव बचेगा...
मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है।यह योजना करोड़ों परिवारों को रोजगार की गारंटी देकर उन्हें सम्मान और सुरक्षा देती है।
भूख,बेरोजगारी और मजबूरी में होने वाले पलायन के खिलाफ मनरेगा सबसे मजबूत ढाल है।इसे कमजोर या खत्म करने की सोच सीधे गरीब और मजदूर के अधिकारों पर चोट है।
रोजगार की गारंटी खत्म नहीं और मजबूत होनी चाहिए।
@HemantSorenJMM@mopr_goi
मा० मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,
गढ़वा जिले के रमकंडा अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुका है
ज़मीन का ऑनलाइन डिमांड खोलने के नाम पर रमकंडा CO अनिल रविदास ने ₹40,000 रिश्वत लेने के बाद भी दोबारा पैसे की मांग की,करीब 100 लोगों का काम पैसे लेकर किया गया,
@MithileshJMM
दिल्ली की हवा अब जानलेवा होती जा रही है।
PM2.5 और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे जहरीले कण 500+ AQI के साथ फेफड़ों, दिल, किडनी तक पर हमला कर रहे हैं। सांस लेना मुश्किल, बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ चुका है।
राजधानी में जिंदगी अब जहरीली हवा में कैद हो रही है। कई देशों ने अपने नागरिकों के दिल्ली भ्रमण पर एडवाइजरी जारी की है।राँची का AQI हालाँकि अभी तो संतोषजनक (100 से कम) है पर भविष्य में कार्बन उत्सर्जन के प्रति हमें भी सचेत रहना होगा।
@HemantSorenJMM@gupta_rekha
लड़ना है तो पढ़ना सीखो...
अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता, पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले स्व. बिनोद बिहारी महतो जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसंघर्ष से संसद तक उनका सफर, शोषित-वंचित समाज को दिशा देने वाला रहा। आपके विचार आज भी प्रेरणा हैं।
आपके दिखाए मार्ग पर चलकर राज्य की @HemantSorenJMM सरकार गरीब, आदिवासी, दलित और वंचितों के हक-अधिकार के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
जनकल्याण सर्वोपरि !!
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी झारखंड सरकार को रफ्तार देने के साथ-साथ संगठन को भी नई मजबूती देने में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री जी JMM के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में अब पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, ताकि सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बने।
यह कदम जनआकांक्षाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में बेहद कारगर साबित होगा।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
केंद्र सरकार से अपील है कि झारखंड का बकाया ₹1.36 लाख करोड़ और योजनागत फंड जल्द जारी करे। अगर राशि एकमुश्त न जारी हो तो उसे किस्तों में ही जारी किया जाए।
ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, पेयजल, आवास और रोजगार से जुड़ी कई केंद्रीय योजनाओं की राशि लंबे समय से अटकी है, जिससे राज्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
राशि मिलेगी तभी विकास तेज होगा, जनकल्याण और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। केंद्र को झारखंड के साथ सौतेला नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार जैसा समान व्यवहार करना चाहिए।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@INCIndia@RJD4Jharkhand@PMOIndia
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में झारखंड प्रगति पथ पर।
यह खबर झारखंड की जनता को सुकून देने वाली और विपक्षियों को बेचैन करने वाली है।
.@dc_garhwa यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
तत्काल मामले का संज्ञान लें एवं सभी परिवारों को उनका हक दिलाएं।
साथ ही इस स्थिति के लिए दोषी सभी व्यक्तियों पर न्यायोचित कार्रवाई कर सूचना दें।
राज्य की हर मंईयां के खाते में हर माह 2,500 रुपए देने का जो वादा किया था, उसे वे पूरा कर रहे हैं।
हर मंईयां के खाते में हर माह 2,500 रुपए और साल के पूरे 30,000 रुपए दिए जाएंगे।
यह राशि मंईयां को हमेशा मिलती रहेगी- श्री @HemantSorenJMM , मुख्यमंत्री।
रमकंडा पंचायत के डीलरो द्वारा गरीबो आहार गमन किया जा रहा है| माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी जांच कराने का कृपा किया जाए।
माननीय पूर्व मंत्री श्री @MithileshJMM जी एवं @dc_garhwa सर संज्ञान लेने का कृपा करे
रमकंडा पंचायत में खाद्य सार्वजनिक वितरण के डीलरों द्वारा लाखों रुपय का 2 माह का दाल गमन किया गया लेकिन अधिकारियों के कान में जु तक नहीं रेंग रहा
डीलर दाल का उठाव तो कर रहे है लेकीन कार्ड धारी तक नही पहुँच रहा
मा० पूर्व मंत्री श्री @MithileshJMM जी
@dc_garhwa सर कृपा संज्ञान ले