एक तरफ जहां उ0 प्र0 सरकार महिला शक्ति का प्रदर्शन कर रही वहीं थाना प्रभारी थाना सरायख्वाजा द्वारा बच्ची के साथ हुये छेड़छाड़ मार पीट की घटना पर केवल धारा 170 bnss की कार्यवाही की गई!
दबंगों के सामने बेबस पुलिस @jaunpurpolice@IgRangeVaranasi@adgzonevaranasi@Uppolice@dgpup
इस ग़रीब मज़दूर का सबसे बड़ा गुनाह है कि गाढ़ी कमाई से ख़रीदी अपनी मोटरसाइकिल की चोरी की शिकायत लेकर थाने चला गया! 🥲
वायरल वीडियो बरेली के सिरौली थाने का है, जहां शिशुपाल नाम का युवक अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था. उसी दौरान दरोगा सत्येंद्र यादव आते हैं। इसी बीच पास खड़ा कोई शख्स युवक से उसकी जाति पूछता है. जैसे ही युवक अपनी जाति बताता है, मोबाइल पर बात कर रहे दरोगा ने युवक के बाल पकड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लिया और बिना कुछ सुने लगातार थप्पड़ जड़ दिए।
अम्बेडकरनगर
⏩ रिहायशी मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार
⏩ बंद मकानों की पहले करते थे रेकी, फिर करते थे चोरी
⏩ गैंग का सरगना समेत चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा
⏩ गिरफ्तार चोरों के पास से चाभी का गुच्छा और सरिया बरामद
⏩ चोरी की फिराक में इकठ्ठा हुए थे सभी आरोपी
⏩ अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने जौहरडीह से किया गिरफ्तार
#up #hindikhabar #ambedkarnagar @ambedkarnagarpolice @uppolice
कानपुर देहात
⏩ कच्चा मकान गिरने से मां-बेटी की दबकर मौत
⏩ घटना से गांव में मचा हड़कंप
⏩ जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाया गया
⏩ मलबे से मां-बेटी को निकालकर अस्पताल भेजा गया
⏩ अस्पताल में डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित किया
⏩ मां-बेटी कच्चे मकान में काम कर रही थीं, तभी मकान गिर गया
⏩ रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ गांव का मामला
#up #hindikhabar #kanpurdehat @kanpurdehatpol@uppolice
यह भारतीय पुलिस सेवा के IPS बाबूराम जी हैं और आप देख लो यह DIG पद पर है और ऑफिस में फिल्मी गाने पर कितनी अच्छी #Reels बनाई गई है
वीडियो रिल बनाने से कोई भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अछूता नहीं रहा है अधिकतर IPS काम से ज्यादा वीडियो रील बनाने को महत्व देते हैं।
➡️विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’’ अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है। यह विजन डाॅक्यूमेन्टस की 03 थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए जन भागीदारी एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों से राज्य के विकास हेतु रोड मैप बनाया जाना है, जिसके लिए शासन द्वारा सचिव मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती धनलक्ष्मी के0, सेवानिवृत्त आईपीएस श्री राजकुमार विश्वकर्मा और श्री प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय श्री धरनीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० सुरेश कन्नौजिया को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 10 सितंबर एवं 11 सितंबर को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
➡️जिसके क्रम में आज 10 सितंबर 2025 को नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नोडल अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण और कृषकों द्वारा कृषि विभाग तथा सम्बन्धित विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, एफपीओ द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया गया। एफपीओ की महिलाओं द्वारा मिलेट्स उत्पाद भेंट करते हुए मिलेट्स की महत्ता के संदर्भ में जानकारी दी गई। विभागों द्वारा भी योजनाओं के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान की गयी। नामित नोडल अधिकारियों के कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के सभागार में आगमन पर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर परिचर्चा का आरम्भ किया गया। सभागार में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी विभाग की योजनाओं से संबंधित तथा विगत 08 वर्षो में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से अतिथिगण तथा उपस्थित किसानों को दी गई।
➡️इसके पश्चात उपस्थित किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 2047 में विकसित भारत को लेकर परिकल्पना की संबंध में सुझाव दिए गए। नोडल अधिकारीगण तथा जिलाधिकारी द्वारा कृषि तथा उससे संबंधित विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीयों सहित अन्य किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
नोडल अधिकारी श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा कहा गया कि हमें अगले 22 सालों में देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है अब तक जनपद में हुए बदलाव पर अपने अनुभव को उन्होंने साझा करते हुए उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए।
➡️इस अवसर पर कहा गया कि इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://t.co/YyFvTuz1Fj पर दर्ज कर सकते हैं। कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जल संरक्षण अति आवश्यक है इस दिशा में जनपद में कार्य किया जा रहे हैं विभागों के समन्वय से समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर प्रबुद्धजन, शिक्षक, वैज्ञानिको के साथ चर्चा की गयी।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP #UpYogiVision2047
अपराधियों की जगह जेल में है, उन्हें वहीं भेजें। किसी के साथ अन्याय करने और जमीन कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटें...: #UPCM@myogiadityanath
👉🏻 मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर में आयोजित 'जनता दर्शन' में आए लोगों की सुनी समस्याएं
#NayeBharatKaNayaUP
मैनपुरी
⏩ दबंगों के हौसले बुलंद, नहीं रहा पुलिस का खौफ
⏩ दिनदहाड़े पिकअप चालक को लात-घूंसों और तमंचे की बट से किया लहूलुहान
⏩ बाइक सवार दबंग तमंचा लहराते हुए मौके से हुए फरार
⏩ मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
⏩ पिकअप चालक ने थाने में दी तहरीर, बताया- तमंचे की बट से किया गया घायल
⏩ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
⏩ बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा नगर का मामला
#up #hindikhabar #mainpuri @mainpuripolice@uppolice
#Amroha
विनियमित क्षेत्र का चर्चित JE फिर सुर्खियों में
भानु प्रताप सिंह को एंटी करप्शन ने पहले पकड़ा था रिश्वत लेते हुए
गिरफ्तारी के बाद शासन ने किया था निलंबित
फिर भी अपने दफ्तर में बैठे देखे गए भानु प्रताप सिंह
शहर में बना चर्चा का विषय आखिर JE कैसे लौटे दफ्तर
तैनाती के दौरान लगे थे कई भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
गलत तरीके से नक़्शे पास करने के नाम पर वसूली के भी लगे थे आरोप
JE ने अपने करीबी के नाम शहर में खरीद रखी करोड़ो की संपत्ति पर उठे सवाल
हाईकोर्ट से कोई आदेश लेकर दफ्तर पहुंचे JE भानु प्रताप
जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगा रहे JE भानु प्रताप
भ्रष्टाचार में लिप्त JE आखिर आखिर क्यों रहना चाहते हैं अमरोहा
सदर तहसील के विनियमित क्षेत्र से जुड़ा मामला
#Amroha #Corruption #AntiCorruption #UPNews #BreakingNews #ZeroTolerance
बहराइच
⏩ नेपाल में सरकार विरोधी हिंसा, आगजनी और प्रदर्शन के बीच जेलों से हजारों कैदी फरार
⏩ भारत में घुसपैठ की आशंका पर बढ़ाई गई सीमा सुरक्षा
⏩ SSB और पुलिस के समन्वय से बॉर्डर पर गहन गश्त जारी
⏩ रूपईडीहा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 4 नेपाली कैदी गिरफ्तार
⏩ SSB कमांडेंट ने कार्रवाई कर चारों फरार कैदियों को नेपाल पुलिस को सौंपा
#up #hindikhabar #bahraich @bahraichpolice@uppolice