लालू जी सूरज हैं हमारे
हम सब उनकी हैं किरणें
वो जनता के एक मसीहा
जो रहते हैं जनता के दिल में
हर ग़ुलामी की बेड़ी तोड़ी
आज़ादी का राग दिया
सदियों से ख़ामोश थे जो
उन्हें स्वर है दिया साहस भी दिया
हर शोषित वंचित को उन्होंने
न्याय दिया अधिकार दिया
जन जन को रक्खा सर माथे
हम सबको दिल से प्यार किया
हर गरीब की मुश्किल का जिसने है ढूँढा हल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम हैं बिहार का दिल
हम ही हैं देश का बल!
राजद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रिय साथियों ,
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के सानिध्य , मार्गदर्शन और निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों ने मुझे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना है तो इस अवसर पर मैं भावुक हूँ, अभिभूत हूँ और आप सभी का और जनता मालिक का ऋणी हूँ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना करने वाले हर एक संस्थापक सदस्य को बलिहारी हूँ तथा उनके त्याग, स्वाभिमान, निडर निर्भीक इरादों और कभी झुकने ना वाले साहस को याद करता हूँ।
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आदरणीय लालू जी ने ग़रीब, दलित, शोषित, पीड़ित, पिछड़े और वंचित समाज के जिन लोगों को बराबरी, न्याय और अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी, उन सभी लोगो को हर दुख से निजात दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
आदरणीय लोहिया जी की नीतियों का स्मरण, जननायक कर्पूरी जी के विचारों का अनुसरण व लोकनायक जयप्रकाश जी के सिद्धांतों का अनुकरण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और रहेगी। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए मैं राष्ट्रीय जनता दल के न्याय की अलख जगाने के मंच बनाऊँगा और क्रांतिदूत ज्योतिबा फुले जी से शिक्षा लेते हुए बिहार में ग़ैर बराबरी, अशिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी के ख़िलाफ़ मरते दम तक लड़ाई लड़ता रहूँगा।
गांधी जी की अहिंसा, समाजवादियों की नीति, सुभाष चंद्र बोस जी का बल, चंद्रशेखर जी का प्रण, भगत सिंह जी का जोश-जज्बा और प्रतिज्ञा, अशफाक उल्ला ख़ान का देशप्रेम और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी से अडिग इरादे रखते हुए मैं बिहार को उन्नति, प्रगति, समरसता, भाईचारा, एकता, अखण्डता और मानवीयता के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम करूँगा।
ये समय ऐसा है जब बिहार ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में भी तानाशाही, हिंसा, साम्राज्यवाद और सामंतवाद चरम पर है। ये अग्निपरीक्षा है हम जैसे समानता और मानवता पर विश्वास रखने वाले लोगो की। लेकिन जैसा कि सर्वविदित है समय चाहे क्षणिक रूप में जिसके भी पक्ष में जाये अंत में जीत सत्य की ही होती है। इसी मंत्र को अंगीकार करते हुए हम सभी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता देश के जनमानस को न्याय दिलाने के लिए एक साथ मिलकर, एकता की मिसाल बनकर अन्याय, हिंसा, उन्माद, शोषण, अत्याचार, तानाशाही, भेदभाव, ऊँच-नीच और गैरबराबरी जैसी हर कुरीति के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ते रहेंगे और झूठ, छल, प्रपंच को बेनकाब करते रहेंगे।
ये देश गांधी का देश है। ये बिहार जेपी-कर्पूरी-जगदेव-लालू के आंदोलन की धरती रही है, हम सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध मिलकर लड़ेंगे, मिलकर भिड़ेंगे, मिलकर जीतेंगे। बिहार, देश और दुनिया को इन अवसरवादियों के चुंगल से मुक्त करा कर ही दम लेंगे। सत्य जितना परेशान होना था हो चुका है, अब सत्य की विजय का दौर शुरू होगा।
धन्यवाद!
जय हिन्द, जय बिहार
आपका तेजस्वी।
प्रिय बिहारवासियों,
आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। रास्ते भर और नामांकन के दौरान आप सभी लोगों के प्यार, दुलार और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। ये नामांकन ऐतिहासिक है। राघोपुर और बिहार इस नामांकन के साथ विकास का एक नया अध्याय लिख चुका हैं। ये नामांकन खाली तेजस्वी का नहीं पूरे बिहार में बदलाव के लिए नामांकन है।
ये नामांकन है:-
हर परिवार में सरकारी नौकरी के लिए
बेरोजगारी खत्म करने के लिए
हर घर शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए
महंगाई घटाने और पाँच सौ रुपये में सिलेंडर के लिए
सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए
बिहार में उद्योग-धंधे लगाने के लिए
बिहार की हर महिला का 2500 रुपये महीना पाने के लिए
बिहार के हर घर का दो सौ यूनिट फ्री बिजली के लिए
अच्छे स्मार्ट स्कूलों में बिहार के बच्चों का नामांकन
अच्छे अस्पताल में हर मरीज का नामांकन
MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना में नामांकन
बिहार की हर बेटी का BETI योजना में नामांकन
बिहार में अपराध से मुक्ति, अन्याय से मुक्ति का नामांकन
बिहार में प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश बढ़ाने के लिए
तेजस्वी यादव के साथ-साथ आज बिहार के हर इंसान ने सीएम बनने के लिए नामांकन किया है, CM ऑफ़ बिहार यानी Change Maker of Bihar
अब बिहार को आगे ले जाने का सपना सच होने की दहलीज़ पर है, नामांकन हो चुका है बिहार की जनता बदलाव की मुहर 14 नवंबर को लगाने जा रही है। आज बिहार का हर वर्ग कह रहा है बिहार में नवक्रांति होने जा रही है।
मैं तेजस्वी यादव बिहार के जन-जन से ये अपील करता हूँ कि अपने बेटे, अपने भाई, अपने दोस्त तेजस्वी का हौसला ऐसे ही बढ़ाते रहें। कांटो और पथरीली राहों पर चलते हुए तरक़्क़ी के रास्ते बनाते रहे, एक महीना भी शेष नहीं रहा, मेरा वादा है आप सभी से आपके एक-एक पसीने की बूँद का मान रखूँगा। 20 बरसों से जो पीड़ा, दुख, अन्याय, अवरोध, असहायपन, असुविधा, अराजकता, तानाशाही आप झेलते आ रहे हैं वो सब शपथ ग्रहण के हस्ताक्षर के साथ ही समाप्त होगा।
परिवर्तन की गूँज है भारी
हक लेने आ रहें हैं बिहारी
जय हिन्द, जय बिहार, जय बिहारी!
गुजरात के वडोदरा में सड़क पर चल रहा ये मगरमछ शायद वही है, जिसे 'बाल नरेंदर' तालाब से पकड़कर अपने घर लाया था।
अब ये दिल्ली के लिए निकल गया है और अपने साहब से पूछेगा .. "नरेंदर क्यों किया सरेंडर"
पिछड़े , दलित को बुलंद आवाज देने वाले , ज़मीन से उठाकर कुर्सी पे बैठने की ताकत देने वाले , सामाजिक न्याय के नायक , 90 के बाद देश में राजनीतिक बदलाव के नायक ,बिहार के पूर्वमुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री आदरणीय @laluprasadrjd जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ अपार बधाई ।
💐💐
अब #Patliputra में काम के नाम पर पूड़ी-पुलाव का सिस्टम नहीं चलेगा!
#पाटलिपुत्र के लोगों को नौकरी रोजगार चाहिए, अच्छी सड़कें, सुविधाएँ, स्वच्छ पानी चाहिए!
अबकी @MisaBharti दीदी ही जीतेंगी!