कृपया करके ध्यान दें
रेलवे लाइन क्रॉस करना गलत है, लेकिन कार्रवाई भी बिना भेदभाव के सभी नियम तोड़ने वालों पर समान रूप से होनी चाहिए
सुबह छात्रों पर कार्रवाई और दिनभर अन्य लोगों को अनदेखा करना समान कानून के सिद्धांत के अनुरूप नहीं लगता @rpfnr_@RailMinIndia@RailwaySeva@Hisar
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में पुलिस एएसआई 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चंडीगढ़, 24 दिसंबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हरियाणा द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। ब्यूरो की रोहतक इकाई ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला
प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा एक वाहन से संबंधित फाइल तैयार करवाने और उसे रिलीज करवाने से संबंधित 13 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने 5 हजार रूपए की रिश्वत की राशि स्वीकार की, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। इस दौरान विधि द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी द्वारा 6 हजार रूपए की रिश्वत की मांग पहले भी की का चुकी थी।आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। लोक सेवकों द्वारा किसी भी स्तर पर अवैध लाभ की मांग या स्वीकार करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जनता से अपील
ब्यूरो आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी भी सरकारी कार्यालय या अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, तो वे बिना किसी भय के इसकी सूचना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
कल शाम मेरी मुलाक़ात #IAS अधिकारी विनय से हुई। तत्काल एक्साइज और ट्रांसपोर्ट विभाग देख रहे है। सोनीपत के रोडवेज बस दुर्घटना का जिक्र हुआ। शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने एक मोटर साइकिलिस्ट पर गाड़ी चढ़ा दी। बचने का सवाल ही नहीं।
मैंने उनसे कहा कि एक विशेष अभियान चलाकर शराब के #एडिक्ट ड्राइवरों को गाड़ी ना चलाने दे। जैसा कि हवाई जहाज़ वाले पायलट के बावत करते हैं। ड्रग एडिक्ट को फौरन बाहर का रास्ता दिखायें। वे तो साक्षात यमदूत हैं।
विडंबना ये है कि क़ानून इन बेवड़ों पर मेहरबान हैं। कितनों को उड़ा दें, बेल फटाफट पा जाते है। मैं इन्हें इरादतन हत्या का मुजरिम मानता हुँ। शराब में डूबकर गाड़ी दौड़ाने का क्या मतलब?
मैंने उनसे ये भी कहा कि सड़क किनारे शराब के ठेके पर एक काले इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर लाल रंग में ये टिकर चलवायें कि शराब ख़रीदना तो चलो ठीक है पर पीकर गाड़ी कतई ना चलायें। उनको ड्राइवरों को काबू में रखने वालों को भी जिम्मेवार ठहराने के लिए भी कहा। दस-बीस घर बैठ जायेंगे तो बाकी को सबक मिलेगा।
जरा विचार करें - हज़ारों किलो के बस को फर्राटे से दौड़ाता शराब के नशे में धुत ड्राइवर। हज़ारों लोग जिनके पास से ये गुजरता है, उन्हें तो बस भाग्य का ही सहारा है।
उत्साही युवा अधिकारी हैं। मुझे पूरा विश्वास है इस दिशा में ठोस प्रयास करेंगे और सड़क को आमजन के किए यथासंभव सुरक्षित बनायेंगे।
जबसे मैंने सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए SHO को जिम्मेवार ठहराया है, खड़ी वाहनों से टक्कर मारकर जान गँवाने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
#ऑपरेशन_ट्रैकडाउन के तहत अब तक तीन-चार हज़ार रुपए का कट्टा ख़रीदकर अपने को चीता समझने वाले 500 से ऊपर चूहे को हम बिल से निकालकर #जेल में ठूस चुके हैं। ये आगे भी जारी रहेगा।
मेरा मानना है कि कोशिश करने से ही दुनियाँ बदलेगी। सो सब को इसमें लगे रहना चाहिए।
मैं लगा हुँ। #आप_भी_सोचो
कृपया करके इस मामले को निपटारा किया जाए यह मामला कई सालों से लटका हुआ है समाज कल्याण ऑफिस में भी शिकायत की थी और हमने सीएम विंडो में शिकायत की, मामला वही अटका हुआ है अभी तक🙏प्रार्थना करते हैं इसका सॉल्यूशन करो आपकी अति कृपा होगी
@cmohry@NayabSainiBJP
https://t.co/F2xNoDuETf
कृपया करके इस मामले को निपटारा किया जाए यह मामला कई सालों से लटका हुआ है समाज कल्याण ऑफिस में भी शिकायत की थी और हमने सीएम विंडो में शिकायत की, मामला वही अटका हुआ है अभी तक🙏प्रार्थना करते हैं इसका सॉल्यूशन करो आपकी अति कृपा होगी
@cmohry@NayabSainiBJP
https://t.co/F2xNoDuETf
कृपया करके इस मामले को निपटारा किया जाए यह मामला कई सालों से लटका हुआ है समाज कल्याण ऑफिस में भी शिकायत की थी और हमने सीएम विंडो में शिकायत की, मामला वही अटका हुआ है अभी तक🙏प्रार्थना करते हैं इसका सॉल्यूशन करो आपकी अति कृपा होगी
@cmohry@NayabSainiBJP
https://t.co/F2xNoDuETf
सीएम विंडो पर गलत इनफार्मेशन देना और शिकायतकर्ता को गुमराह करना
सिरसा के समाज कल्याण अधिकारियों के द्वारा
श्री मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी जी से प्रार्थना है की मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाए. आपकी अति कृपा होगी @cmohry@NayabSainiBJP https://t.co/w78tfRgE9U
सीएम विंडो पर गलत इनफार्मेशन देना और शिकायतकर्ता को गुमराह करना
सिरसा के समाज कल्याण अधिकारियों के द्वारा
श्री मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी जी से प्रार्थना है की मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाए. आपकी अति कृपा होगी @cmohry@NayabSainiBJP https://t.co/w78tfRgE9U
हरियाणा प्रशासन को अनुरोध है कि समय रहते मामले को गंभीरता से दिया जाए। अन्यथा कभी भी बडा हादसा हो सकता गांव रंधावा जिला सिरसा मे जो पुल है वे नाजुक स्थिति मे
@cmohry@NayabSainiBJP@phedhry@Shruti4Progress
https://t.co/okBfLUfFoS
10 अगस्त 2025 को शेरावाली नहर टुट गई थी जो किसानो को बहुत भारी नुकसान हुआ था गांव रंधावा मे आप विडियो मे देख सकते है जो पुल है उसे 200 से 300 मीटर पिछे टुटी थी ओर आज पुल कि ये हलात है कभी भी गिर(टुट) सकता है
@Shruti4Progress@phedhry@NayabSainiBJP@cmohry@dearkumarmukesh
10 अगस्त 2025 को शेरावाली नहर टुट गई थी जो किसानो को बहुत भारी नुकसान हुआ था गांव रंधावा मे आप विडियो मे देख सकते है जो पुल है उसे 200 से 300 मीटर पिछे टुटी थी ओर आज पुल कि ये हलात है कभी भी गिर(टुट) सकता है
@Shruti4Progress@phedhry@NayabSainiBJP@cmohry@dearkumarmukesh
दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र! वाराणसी 50 बच्चों के पिता, राजकमल दास.
सबसे छोटा बेटा राघ्वेन्द्र 28 साल का,बड़ा बनवारी 72 का! लड़के ही पैदा हुए एक भी लड़की नहीं, एक ही साल में 13 बेटे पैदा हुए! यहीं तो है इलेक्शन कमिशन की महत्वपूर्ण उपलब्धि और सबसे बड़े लोकतंत्र की खूबसूरती 🫣🫣
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल ने आरोपिया मुख्य सिपाही नीलम तफतीशी अधिकारी, थाना असन्ध, जिला करनाल को 5,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने आरोपी आकाश, हैल्पर/सेवादार (HKRNL), कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एन.आई.टी, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 16,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए फरीदाबाद से रंगे हाथो गिरफ्तार किया।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने आरोपी सिपाही प्रदीप कुमार 5597/गुरुग्राम थाना साईबर क्राईम मनसा देवी काॅम्पलैक्स जिला पंचकूला को गिरफ्तार किया।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद ने आरोपी सुरजीत कनिष्ठ अभियन्ता(जे.ई.) दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम लि. मण्डल-1 बल्लभगढ़ को शिकायतकर्ता से 5,000/- रू (पाँच हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया।