🇮🇳 CAPF OPS अभियान की शुरुआत 🇮🇳
देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले लाखों CAPF जवानों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) का मुद्दा अत्यंत महत्वपूर्ण है। (1)
जो जवान अपनी मेहनत की पूरी कमाई से, लोन लेकर, जेवर गिरवी रख के अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदता है।
पर इन भू माफियों और दलालों द्वारा जवान को अपने जाल में फंसा लिया जाता है।
जवान की पूरी मेहनत की कमाई भी जाती है और जमीन भी नहीं मिल पाती।
क्या ये जवान इन भू माफियाओं और दलालों के चंगुल से निकल पाएगा? क्या जवान को उसकी मेहनत की कमाई का पैसा या जमीन वापस मिल पाएगी ?
@narendramodi@AmitShah@HemantSorenJMM@JharkhandPolice@BokaroDc
अगर आप चाहते हो देश के अर्द्धसैनिक बलों/CAPF जवानों को पुरानी पेंशन (OPS) मिलनी चाहिए तो कमेंट में #OPSFORCAPF लिखें।
देखते हैं कितने लोग चाहते हैं कि देश के पैरामिलिट्री जवानों को पुरानी पेंशन (OPS) मिलनी चाहिए।
बहुत उम्मीदें हैं CAPF परिवारों को माननीय सुप्रीम कोर्ट से!
19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कोर्ट में CAPF जवानों की पुरानी पेंशन (OPS) केस की सुनवाई है।।
उम्मीद है इस बार CAPF जवानों के लिए कुछ अच्छी खबर आए।
#OPSFORCAPF
एक पोस्ट अर्द्धसैनिक बल के जवानों के सम्मान में।
चाहे माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा लागू हो या सरकार द्वारा लागू की जाए लेकिन अर्द्धसैनिक बल के जवानों को पुरानी पेंशन (OPS) जरूर मिलनी चाहिए क्योंकि अर्धसैनिक बल के जवान संवैधानिक और सेवा कर्तव्य दोनों तरह से ही पुरानी पेंशन के सच्चे हकदार हैं।
#OPSFORCAPF
राष्ट्र सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानी को नमन🙏🏽
दि0 30/09/2025 को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगलों में एक महत्पूर्ण नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 209 कोबरा के बहादुर कमांडो सिपाही संदीप कुमार सर्पदंश के कारण वीरगति को प्राप्त हो गए l
#CRPF#VeerBalidani
छत्तीसगढ़ में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान के घर पर हमला, थाने ने FIR तक दर्ज नहीं की
उत्तर प्रदेश के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ में तैनात एक CRPF जवान ने आरोप लगाया है कि उसके घर में 6 लोग घुस आए और उसके माता-पिता को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने घर से 20,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने भी लूट लिए।
जवान का कहना है कि घटना को 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद थाना सुमेरपुर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। उल्टा घायल माता-पिता को थाने से डांटकर भगा दिया गया। पीड़ित CRPF जवान का आरोप है कि आरोपियों का गांव में दबदबा है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई से बच रही है।
जवान ने कहा – “हम देश की सुरक्षा में अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं, लेकिन अपने ही परिवार को सुरक्षित नहीं रख पा रहे। अगर पुलिस ही FIR दर्ज करने से मना कर दे तो आम आदमी कैसे न्याय पाएगा?”
पीड़ित ने सरकार और उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेने और संबंधित थाना प्रभारी से जवाब-तलब करने की मांग की है।
@CMOfficeUP@Uppolice@myogiadityanath@narendramodi@AmitShah@hamirpurpolice@crpfindia
अर्द्धसैनिक बल के जवानों से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे जिन पर सरकार को बहुत ही ज्यादा ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है!
1) पुरानी पेंशन (OPS) लागू होनी चाहिए।
2) हर जिले में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए ।
@AmitShah@narendramodi@journo_jitendra@Aamitabh2
सभी माननीय सांसदों से विनम्र निवेदन !
21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र में कृपया देश के अर्धसैनिक बलों के जवानों की आवाज़ बनें। जो जवान देश की चौतरफा सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ दाँव पर लगा देते हैं, वे आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
उनकी सबसे प्रमुख और जायज़ माँग पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली है। यह केवल एक वित्तीय माँग नहीं, बल्कि उन जवानों के आत्मसम्मान और बुढ़ापे की सुरक्षा का सवाल है जो देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।
संसद में उनकी आवाज़ उठाएँ और सरकार से जवानों की पुरानी पेंशन बहाल करने की माँग करें।
@RahulGandhi@yadavakhilesh@raghav_chadha@hanumanbeniwal@journo_jitendra@Aamitabh2@ZeeNews@ABPNews@aajtak@TV9Bharatvarsh
#raisevoiceforparamilitary
#opsforparamilitary