संगठन की मजबूती,
जनसेवा का संकल्प
आज आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर सायला पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा किए। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल, पीसीसी सदस्य श्री उमसिंह राठौड़, श्री भरत मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सवाईसिंह चम्पावत सहित क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर उम्मेदाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा किए। बैठक के पश्चात कांग्रेसजनों के साथ संगठनात्मक मजबूती एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल, पीसीसी सदस्य श्री उमसिंह राठौड़, श्री भरत मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सवाईसिंह चम्पावत, श्री भोमाराम मेघवाल सहित क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज राजीव गांधी भवन, जालोर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री रित्विक मकवाना जी के जालोर आगमन पर नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदगणों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
@Rutvik_Makwana_
आज राजीव गांधी भवन, जालोर में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री रित्विक मकवाना जी के जालोर आगमन पर आयोजित बैठक में शामिल हुआ।
बैठक के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में विभिन्न विषयों पर मीडिया से संवाद हुआ।
@Rutvik_Makwana_@Ramilameghwal
आज राजीव गांधी भवन, जालोर में प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री दिलीप चौधरी जी की उपस्थिति में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर पंचायत चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई जी, जिलाध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल जी सहित कांग्रेस के प्रमुख नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कल रात्रि जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य श्री अविनाश पाण्डेय जी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
@ashokgehlot51@avinashpandeinc
"मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह है। चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह हो, ज्ञानेश कुमार हो या मोहन भागवत हो - कोई बच कर नहीं भाग पाएगा।"
- श्री राहुल गांधी
@RahulGandhi
खानपुर विधायक श्री सुरेश गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना है।
@Mlasureshgurjar
आज जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर के उपाध्यक्ष एवं मुस्लिम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को ग्रेनाइट से निर्मित स्मृति-स्वरूप तस्वीर भेंट की और उनका अभिनंदन किया।
@ashokgehlot51
राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में श्री अभिषेक चौधरी जी को सर्वाधिक मत प्राप्त करने एवं इस लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
@withabhinsui
आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल, नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति श्री बंशीलाल माली, उपसभापति श्री मुमताज अली सैयद, पार्षदगण एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
आज जालोर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति श्री बंशीलाल माली, उपसभापति श्री मुमताज अली सैयद, समस्त पार्षदों एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ जयपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल, श्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो, श्री उमसिंह राठौड़, श्री भोमाराम मेघवाल एवं श्री रमेश सोलंकी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
@ashokgehlot51
जालोर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री भंवर लाल मेघवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के साथ पूर्व मंत्री श्री अशोक चांदना जी की पूज्य माताजी के देहावसान पर उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
@AshokChandnaINC
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ० बी.डी कल्ला जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@DrBDKallaINC
पूर्व मंत्री श्री भंवर सिंह जी भाटी के पूज्य पिता एवं श्रीकोलायत के पूर्व प्रधान श्री रघुनाथ सिंह जी भाटी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@BSBhatiInc
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, श्रद्धेय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ नेतृत्व और प्रेरणादायी विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#LalBahadurShastri#JaiJawanJaiKisan
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के उनके विचार आज भी हम सभी को मानवता, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर स्वच्छ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi