जाप सुप्रीमो आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी कटिहार जंक्शन पहुंच चुकें है यहां से रेलवे आई बी गेस्ट हाउस जा रहें है।
@jap4bihar@pappuyadavjapl
गुड़गांव में दंगाई आतंकियों के हाथ शहीद हाफ़िज़ साद साहब के घर पर सीतामढ़ी के मनियाडीह गांव में
उनके अपनों को क्या भरोसा दूं?जब मुंसिफ़ ही कातिल हो, वतन की रहनुमाई करने वाला ही आतंकी बन जाए तो साद साहब जैसे साफ़ दिल लोगों को शहीद होना ही पड़ेगा!थू है देश और हरियाणा की हुकूमत पर।
कोई लौटा दे मेरी बेटी यशी-ख़ुशी को! बिहार की बेटी यशी सिंह और ख़ुशी पासवान के लिए न्याय युद्ध में संघर्षरत! कब तक बेटियां दरिंदों का शिकार होगी?
मुजफ़्फरपुर में MBA की छात्रा यशी सिंह को मानव तस्करों ने अपहरण कर बेच दिया एवं मेडिकल की तैयारी कर रही बेटी खुशी पासवान को मार डाला।
राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता बहाल
देर से ही सही पर आख़िरकार लोकसभा अध्यक्ष
अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी के निर्वाह को विवश
राहुल गांधी जी इतनी बीजेपी के सांसद रामशंकर कठेरिया को सजा मिली है। पर तीन दिन बाद भी लोकसभा सचिवालय मूर्छित है, 24 घंटे के अंदर राहुल जी का MP पद छीनने वाले लोकसभा अध्यक्ष को सांप क्यों सूंघ गया है?
स्मृति ईरानी जी
सादर प्रणाम
राहुल गांधी जी को कथित अनुचित आचरण के लिए दंडित करने से पहले मेरा एक आग्रह है कि आप सदन के समक्ष अपने सहयोगी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिलाओं के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील रहने के लिए सम्मानित करने का प्रस्ताव दें!
मणिपुर सरकार को महिला सम्मान का सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिलवा दें!
देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में बोले गये झूठ को
कलावती जी ने बेनक़ाब कर दिया।
तब भी गृह मंत्री पर विशेषाधिकार के हनन का मामला तो नहीं चलेगा, लेकिन अमित शाह जी का सफेद झूठ पकड़ने के लिए कलावती जी के घर ED भेजा जा सकता है!
चुनाव आयोग को भी निगलने का पूरा प्लान सेट
अब CJI का मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्त की
नियुक्ति में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
प्रधानमंत्री, उनके द्वारा मनोनीत मंत्री और नेता विपक्ष मिलकर इनकी नियुक्ति करेंगे। मतलब सरकार अपने जिस दुमछल्ले को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाना चाहेगी, डंके के चोट पर पूरी बेशर्मी से बनाएगी।
कोई गरिमामय व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री होता तो मणिपुर की घटना पर शर्म से गड़ गया होता!
जुबान से दो शब्द नहीं निकलता, ये महाशय मजाक उड़ा रहे थे, ठहाका मार रहे थे। अटल जी की आत्मा राजधर्म पर आज विलाप कर रही होगी!
अन्याय चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है जो सत्य के रथ पर सवार होकर निरंतर लड़ता रहता है। बरसोई गोलीकांड के खिलाफ एक और मुहिम के लिए 12 अगस्त को तैयार रहे, आप सभी कटिहारवासी की भागीदारी और सहयोग अपेक्षित है।
प्रथम आतंकवादी नाथूराम गोडसे
अब RPF का आतंकवादी चेतन सिंह
मोदी जी और गोदी मीडिया को यह उपलब्धि
मुबारक! ज़हर फैला हर युवा को बना दो आतंकी!
आदिवासी, मुस्लिम, दलित पिछड़ा, ग़रीब हिंदू का
नरसंहार कर बनाओ मेरा भारत महान!
सच में इसे नहीं पता! भाजपा सरकार, बीजेपी आरएसएस, नफ़रती मीडिया सुनियोजित तरीक़े से ब्रेनवाश कर आतंकवादी बना रही है।
जो आतंकवादी बन जा रहा है, उसे कहां पता, कैसे, कब वह टेररिस्ट बन लोगों का खून पीने लगा? हमारे यहां अब सत्ता में बैठे लोग आतंकवादी बना रहे हैं।
मंटू शर्मा और गोविंद की गिरफ़्तारी हुई
पर पुलिस यह सुनिश्चित करे कि वह
जेल में रह कर रंगदारी रैकेट न चला सके
तीन महीने में स्पीडी ट्रायल कर आशुतोष शाही
हत्याकांड में उसे फांसी की सजा दिलाया जाय!
भाजपा-आरएसएस के नफरत से सिंचित आरपीएफ जवान चेतन सिंह द्वारा विगत दिनों चलती ट्रेन में बिस्फी निवासी असगर साहब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल जाप सुप्रीमो माननीय पप्पू यादव जी उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और तत्काल उन्हें तत्काल 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी जी को मिली
दो साल की सजा पर रोक लगा दी।
मतलब साफ़ है मानहानि के फ़र्ज़ी मामले में
बीजेपी राहुल जी को फंसा कर अडानी लूट
एवं देश में नफ़रत के ख़िलाफ़ की आवाज़ को
ख़त्म करना चाहती है।
आठ-नौ साल की बच्ची का रेप फिर हत्या कर
दरिंदे ने अपने घर में दफन कर दिया था।
बेगूसराय बछवाड़ा के चमथा में यह भीषण घटना घटी
आख़िर कब तब बेटियां इन जल्लादों का शिकार बनती रहेगी?
कटिहार में बिजली कटौती के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना इतना बड़ा अपराध है कि छाती में गोली मार दी जाए।
सिर में गोली मार दी जाए। बिजली की रोशनी में विकास का प्रकाश चाहते थे, उनकी ज़िंदगी को पुलिस ने गोलियों से लील सदा के लिए अंधेरा कर दिया।
यह हैं मुज़फ़्फ़रपुर में दर्जनों व्यवसायियों का हत्यारा मंटू शर्मा, इस व्यक्ति अभिनंदन कर रहे हैं मुज़फ़्फ़रपुर के शकुनि मामा!
इन्हें भीष्म पितामह भी कहा जा रहा है,नाम है विधान पार्षद दिनेश सिंह,वैशाली एमपी के पति! क्या पुलिस इन पर हाथ डालने का हिम्मत दिखाएगी?सारा राज खुल जाएगा!
मोदी सरकार ने जन विश्वास बिल पारित कराया है।
अब नकली दवा देने से किसी की मौत होती है तो
दवा बनाने वाले को जेल नहीं होगी, बल्कि, जुर्माना देकर वह साफ़ बच जाएंगे। यही है सबका साथ, लुटेरों का विकास, लुटेरों के साफ़ बच जाने का विश्वास!