आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरा भवन में @CongressSevadal द्वारा आयोजित नाट्य प्रस्तुति “गांधी कभी मरते नहीं…” के मंचन में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी भी शामिल हुए।
गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं और विचार कभी मरते नहीं।
संघ के लोग चाहे जितनी कोशिश करते रहे, सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उन विचारों को मिटा नहीं सकते। जब-जब गांधी पर हमला होगा, उनकी रक्षा के लिए हर युग में कोई न कोई गांधी खड़ा होता रहेगा।
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्री बी.वी. श्रीनिवास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🇮🇳
@RahulGandhi@srinivasiyc
@news24tvchannel “क्या इस देश में दलित होना इतना बड़ा अपराध है?
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी दलित समाज के लोगों को भेदभाव, अपमान और अनेक कठिनाइयों का सामना क्यों करना पड़ता है?
संविधान हर नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। फिर किसी व्यक्ति के साथ उसकी जाति के आधार पर अन्याय क्यों?
@AdvAbrarMustafa@NayabSainiBJP इसकी वजह से तहसील फिरोजपुर झिरका के जनता को काफी परेशानियों उठानी पड़ रही हैं
क्योंकि जमीन और राजस्व संबंधित मामलों की सुनवाई और रजिस्ट्रीयों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,(@NayabSainiBJP)
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़।
विषय:-- फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (मेवात) में तहसीलदार के रिक्त पद पर शीघ्र नियुक्ति करने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (मेवात) में तहसीलदार का पद लगभग 8 महीनों से रिक्त है तथा इस पद पर अभी तक किसी नए तहसीलदार की नियुक्ति नहीं की गई है।
तहसीलदार का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई तथा अन्य आवश्यक राजस्व कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन से संबंधित मामलों के निपटारे में भी अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि फिरोजपुर झिरका तहसील में तहसीलदार के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा योग्य तहसीलदार की नियुक्ति करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करें, ताकि क्षेत्र के लोगों के जमीन एवं राजस्व से संबंधित मामलों की समय पर सुनवाई एवं निपटारा हो सके।
हमें आशा है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय (@cmohry)जनहित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण समस्या का शीघ्र समाधान करवाएंगे।
धन्यवाद।
भवदीय
मैल:- [email protected]
मोबाइल नंबर:- +91-9971040296