सृजन, कौशल एवं श्रम-साधना के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
'देवशिल्पी' की कृपा से सभी शिल्पकारों, अभियंता बंधुओं एवं कर्मठ श्रमिकों के जीवन में उन्नति व समृद्धि का वास हो, आपके कर्म और कौशल से 'नया भारत' निरंतर प्रगति एवं वैभव के नवीन शिखरों को प्राप्त करे, यही प्रार्थना है।
आप सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
देवशिल्पी से जुड़े इस दिव्य अवसर पर निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद साथियों को मेरा विशेष अभिनंदन।
आपका कौशल एवं परिश्रम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में आपके प्रयासों को हरसंभव प्रोत्साहन मिलता रहे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
अनादिरप्रमेयश्च अरूपश्च जयाजयः।
लोकरूपो जगन्नाथः विश्वकर्मन्नमो नमः॥
लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को समर्पित एवं 'देखो अपना देश' की पहल के अंतर्गत 'भारत पर्व-2025' कार्यक्रम में... https://t.co/eTcCrxDdHb
Had a very good meeting with His Majesty Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, the King of Bhutan. We covered the full range of India-Bhutan relations. We discussed cooperation in sectors like energy, capacity building, connectivity, technology, defence and security. India is proud to be a key partner in Bhutan's development journey.
पैतृक अचल संपत्ति को परिवार के सदस्यों - जीवित व्यक्ति एवं उसके तीन पूर्ववर्ती वंशजों के मध्य विभाजित करने पर अधिकतम ₹5 हजार स्टाम्प शुल्क ही लिया जाए। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फीस भी अधिकतम ₹5 हजार निर्धारित की जाए।
इस निर्णय से पारिवारिक विवादों के समाधान में मदद मिलेगी : #UPCM@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।
महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम!
मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
महाकुंभ की कुछ तस्वीरें…