मुख्यमंत्री के इलाके में गृह मंत्री की पुलिस लाचार :
विष्णु देव साय जी की विधानसभा कुनकुरी में पुलिस थाने के सामने जय स्तंभ चौक पर स्थित कठौतिया मोबाइल दुकान में 12 अगस्त की रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक चोरी हुई । चोर दुकान से 130-140 के करीब मोबाइल लेकर आराम से बस में बैठकर निकल गए।
पुलिस आज 31 अगस्त तक न मुख्य आरोपी को पकड़ पा रही है न ही एक भी फ़ोन बरामद हुए हैं।
चोरी हुए फ़ोन हर दिन एक्टिवेट होते जा रहे हैं , दुकानदार उसकी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं, पर पुलिस नए नए बहाने बता रही है।
पुलिस व्यापारी से यहाँ तक कह रही है की उसके पास चोर को पकड़ने जाने के लिए पेट्रोल के पैसे नहीं है।
सोचिए साय जी के गृह विधानसभा का जब यह हाल है तो पूरे प्रदेश के कानून व्यवस्था का अंदाजा आप लगा सकते हैं।
@bhupeshbaghel@vishnudsai@JashpurDist
#WeStandWithPawanKhera
कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री पवन खेड़ा जी ने बेहद महत्वपूर्ण सवाल उठाए थे. जिनका जवाब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को देना है.
1. क्या हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार ने दुबई में कोई प्रोपर्टी ख़रीदी है या नहीं?
2. क्या हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार की कंपनी अमेरिका में रजिस्टर्ड है या नहीं?
3. इन दोनों के KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज दिए हैं?
4. इन संपत्तियों का ज़िक्र आपके चुनावी शपथ पत्र में क्यों नहीं है?
इन सवालों के जवाब देने के बजाय, पवन खेड़ा जी के दिल्ली आवास पर असम और दिल्ली की पुलिस भेजना बताता है कि भाजपा डरी हुई है, बौखलाई हुई है.
असल में पूछताछ तो हिमंता और उसके परिवार से होनी चाहिए. लेकिन भ्रष्ट भाजपा तानाशाही का नंगानाच करके भ्रष्टाचार को ढँकना चाहती है.
हम सब पवन खेड़ा जी के साथ हैं @bhupeshbaghel
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
पूर्व CM भूपेश बघेल जी को कमजोर करने के उद्देश से मोदी और विष्णु देव साय ने ED और EOW में एक फरार व्यक्ति के आरोप पर उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था।
आज चैतन्य बघेल जी को HC बिलासपुर से जमानत मिल गई है। जज की टिप्पणी भी कबीले गौर है। HC के फैसले ने बता दिया की देश में कानून का शासन है।
बीती बार जब भूपेश बघेल जी बिट्टू भैया से मिलने गए थे उन्होंने कहा था की पापा आप छत्तीसगढ़ की आत्मा बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इनके सामने मत झुकिएगा। भैया के इन शब्दों ने उनका छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम और दृढ़ निश्चय बता दिया था ।
न्यायालय के इस फैसले से सब खुश हैं।
@szarita@SachinPilot
बेशर्मी की पराकाष्ठा देखिए!
प्रदेश के एक किसान ने आहत होकर अपना गला काट लिया है लेकिन @ChhattisgarhCMO की संवेदना इस क़दर मर चुकी है कि शोक के दो शब्द भी नहीं कह सके. यह चुप्पी आपराधिक है.
पूरे प्रदेश में धान खरीदी अस्त व्यस्त है. किसान बिल्कुल इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.
धान खरीदी में बारदाने की कमी है, तौल में गड़बड़ी है, वजन कम आ रहा है.
प्रदेश भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में किसान अपना टोकन नहीं कटा पा रहे हैं. लिमिट भी कम कर दिया गया है.
महासमुंद के बागबाहरा के किसान मनबोध गाड़ा लगातार चॉइस सेंटर में टोकन कटाने के लिए जाते रहे. ऑफलाइन जाकर भी समिति के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनका टोकन नहीं कटा और आहत होकर उन्होंने अपना गला काट लिया, जो बेहद पीड़ादायक है.
रायपुर बचाओ
NIT यूथ हब बचाओ!
अडानी से प्रेम
अपनों पर अत्याचार…
छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी चीज अडानी को सौंपने के कार्य में लगी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अब NIT यूथ हब उजाड़ रही है.
भाजपा के उगाही मास्टर और कमीशनखोर स्थानीय नेता न केवल ग़रीबों की दुकानें हटाकर उनकी रोज़ी-रोटी छीन रहे हैं बल्कि रायपुर के लोगों और युवा-छात्रों से उनकी सुविधाएँ भी छीन रहे हैं.
रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जी सहित कांग्रेस पार्टी के साथी कल शाम से ही लगातार धरने पर हैं. रात भर उन्होंने व्यापारियों के साथ मिलकर संघर्ष किया है.
लेकिन विष्णुदेव की निर्दयी सरकार ने आज सुबह से ही क्रेन/बुलडोजडर भेजकर “यूथ हब” उजाड़ने का काम शुरू कर दिया है.
सभी को जागना होगा. इनको सबक़ सिखाना होगा.
आज पूरे देश में वोट चोरी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. राहुल गांधी जी ने इस बात को देश के सामने एक बार नहीं बल्कि अनेक बार उजागर किया है, चाहे कर्नाटक का मामला हो या फिर हरियाणा का, हर जगह वे इन मामलों को उजागर कर रहे हैं.
इसी कड़ी में पंजाब से लगभग 27 लाख हस्ताक्षरयुक्त आवेदन हम लेकर आए हैं और हमने इसे हमारे संगठन महासचिव के. सी वेणुगोपाल जी को सौंपा है.