jolly llb मूवीज देखने के बाद से ही अदालतों में आस्था जागी हुई थी। पर छावला रैप केस में एक अदालत द्वारा दूसरी के फैसलों को 180 डिग्री पर पलट देने से आस्थाएं आपस में टकराकर चूर हुए जा रही हैं। अब jolly llb-3 का इंतजार है.. आखिर अदालतों में आस्थाएं जगी रहनी चाहिए।
#ChhawlaCase
1500 रुपए की रिश्वत... लोकायुक्त संगठन ने योजना बनाकर उन्हें पकड़ा, आठ साल तक कमरतोड़ मेहनत की और अंतत: सजा दिलवाकर ही चैन लिया। अगर सम्मानजनक रिश्वत ली होती तो इन्हें ये दिन नहीं देखने पड़ते...
https://t.co/gKfrenDsUq
#Satire
मोदीजी उज्जैन आए हैं तो यह भी देख ही लें कि साल 2022 में कम से कम से मप्र के किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, आधी भी नहीं रहने वाली है..। अगर सबकुछ प्रकृति के भरोसे ही रहना है तो फिर तो हमें और भी देवस्थलों की जरूरत पड़ेगी...
#MahakalLok#ujjainmahakaal#rainhavoc#rainMP
✨C O V E R R E V E A L ✨
पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई की कृति 'सिंधिया राजघराना' जीवनी है उस परिवार की, जिसने भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों को कई राजनेता दिए हैं। ग्वालियर के शासकों के अनगिनत क़िस्सों-कहानियों का ख़ज़ाना... जो बेहद दिलचस्प है।
@rasheedkidwai
रिपोर्टर: अब आप लोग भी यूं बिकने लगे? शरम ना आती?
- तुम्हारे MLAs को आती है?
रिपोर्टर: अरे, वे तो नेता हैं। पर आप भी...?
- (कुछ विराम के बाद) हां जी, हम बहुत शर्मिंदा हैं..
(Disclaimer: अगर कल शाम को कुछ आत्मदाह कर लें तो यह रिपोर्टर नहीं, उनकी अंतरात्मा जिम्मेदार मानी जाएं )
तलाश तो उस सलाहकार की करनी चाहिए, जिसने मासूम आलाकमान को सलाह दी कि 'कठपुटली अध्यक्ष' भी उस राज्य से ही लाना चाहिए जो कठपुतलियों का उद्गम रहा है। कठपुतली क्या किसी दूसरे राज्य में नहीं मिल सकती थी? वैसे अध्यक्ष पद के लिए तो केंचुआ शायद और भी बेहतर रहता!
#CongressPresidentPolls
रुपया लगातार गिर रहा है, गिरता ही जा रहा है... पर सवाल यह है कि क्या रुपया इतनी कोशिशों के बाद भी नेताओं से होड़ ले पाएगा?
#RupeeFalls#Rupees#RupeeVsDollar