नौकरी करते लड़के की
बेरोजगार लड़की से शादी आम है
किंतु, नौकरी करती लड़की की
बेरोजगार लड़के से शादी
समाज की आँखों के लिए काँटा है!
सफल पुरुष की असफल पत्नी
हमारे सभ्य समाज का आदर्श ढाँचा है।
- आदित्य रहबर
( Download Pankti App 🌻❤️ )
सच है, विपत्ति जब आती है,
कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते,
क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं
काँटो में राह बनाते हैं।
- दिनकर जी
@DrKumarVishwas
धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परखिए चारी ।।
तुलसीदास का कहना हैं कि जब आपकी परिस्थिति ठीक न हो तो उस वक्त धीरज, धर्म, मित्र और नारी की परीक्षा होती है।