आज प्रोजेक्ट भवन में नवचयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। पिछले वर्ष सितंबर माह में 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। आप सभी नवचयनित युवाओं और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आप सभी सरकार के अंग के रूप में चयनित हुए हैं। ITI के छात्र मुझसे क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिलते रहते थे। उनके लिए शिक्षक और ट्रेनर का आभाव देखने को मिलता था। उसी कड़ी में आप सभी का चयन हुआ है ताकि आप बच्चों को बेहतर शिक्षा और हुनर प्रशिक्षण दें। पूरी दुनिया में आज हुनर का मोल है। अगर आप हुनरमंद हैं तो आपको कहीं भी रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
ये है भारतीय रेल की दुर्दशा
@Rail_Minister
जितने सीट बैठने के लिए हो उतना ही टिकट दिया जाए।
टिकट के पूरे पैसे लेकर खड़े रहने तक की जगह नही क्या यही है रेलवे की सुविधा ?
क्या इसलिए हमने सरकार चुनी है
@narendramodi@BJP4India
उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। @JharkhandCMO@prdjharkhand
महान आंदोलनकारी,जुझारू,कर्मठ और जनप्रिय नेता आदरणीय जगरनाथ महतो जी का चेन्नई में इलाज के दौरान आज निधन हो गया।उनके निधन से झामुमो परिवार और राज्य में जो शून्यता आई है,उसे भरना मुश्किल है।यह हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
झामुमो परिवार के वरिष्ठ नेता और महेशपुर विधनासभा के माननीय विधायक आदरणीय प्रो स्टीफन मरांडी जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे यही कामना करता हूँ।
कल देर शाम तक @JmmJharkhand कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में देवीनगर, खुरीडीह, गंगमुंडी, प्रतापपुर, छकुधारा, पथरिया और बलियाडांगल सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुआ। अधिकारियों को उसके निदान हेतु निर्देश दिया।
अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज पाकुड़ प्रखंड के कोलाजोरा, बरहाबाद, शिवतल्ला, पोचाथोल, रामपुर, चांदपुर, गोपीनाथपुर, हरिहरा, हरिगंज, गांधईपुर, सीतेशनगर, पृथ्वीनगर, चांचकी सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों के बीच गया। उनकी समस्याओं से अवगत हो, अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया।
आज पाकुड़ जिला के पाकुड़ प्रखंड के विक्रमपुर, नरोत्तमपुर, सेजा, कुसमा फाटक, पुराना पाली, गगनपहाड़ी, मनिकापारा रामचंद्रपुर सहित अनेक गांव के ग्रामीणों से संपर्क हुआ। सबकी समस्याओं को सुना। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर, इसका लाभ उठाने की अपील की। @JmmJharkhand
साहिबगंज जिला के बोरियो स्थित शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री महाविद्यालय के 10वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस समारोह में उपायुक्त रामनिवास यादव, डीएफओ मनीष कुमार तिवारी सहित अनेक लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दिया और एक वृक्ष भी लगाया।
साहिबगंज जिला के उधवा और राजमहल प्रखंड के जंगलपारा, इंग्लिश और मनसिंहा में आयोजित विभिन्न जलसा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर, उनका हालचाल जाना। देर रात तक लोगों से मिलने-जुलने का कार्यक्रम चलता रहा।
पाकुड़िया प्रखंड (पाकुड़ जिला) के डुमरसोल फुटबॉल मैदान में कल देर शाम जूनियर किसान क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान फुटबाल खेलने आए टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। भगवान महादेव आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।
हर हर महादेव!