कार्यपालक पदाधिकारी जी को आवेदन सौंपा जिसमें पाकुड़ शहर में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट ठीक करने तथा नए स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की..@INCIndia@RajeshThakurINC
आज राँची स्थित आर्यभट सभागार में उद्योग विभाग के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय के तहत रेशम कृषकों के एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के विशेषाधिकार से बहुत जल्द झारखंड की नई सरकार के मंत्रिमंडल का स्वरूप सभी के सामने होगा।
चुनाव मे भाजपा के द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब राज्य की जनता ने जनादेश से उनको दे दिया है। झारखंड की लोकप्रिय सरकार अपने कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आगे भी उनको जवाब देगी।
@JmmJharkhand
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद श्री विजय हांसदा जी की धर्मपत्नी के निधन से पूरा झामुमो परिवार आहत है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं विजय जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।
कल 24 मई को दोपहर 12:00 @JmmJharkhand की स्टार प्रचारक आदरणीया कल्पना सोरेन जी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। बोरियो में होने वाली यह सभा केंद्र सरकार की नाकामियों और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारा उलगुलान है। आदिवासी, अल्पसंख्यकों, दलितों पर जुल्म अब नहीं चलेगा। @HemantSorenJMM
यह देखिए नरेंद्र मोदी नीतीश सरकार का जुल्म
किसान की बेटी को कैसे पीट रहा है बक्सर में?
अपराधी माफिया बलात्कारी इनके लिए पुण्यात्मा हैं। अपना हक़ मांगने वाले किसान आतंकवादी!
भारत की आजादी के लिए अपनी जान क़ुर्बान करने वाले अमर क्रांतिकारी सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को उनके शहीद दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी कुर्बानी ने देश के युवाओं में क्रांति की हुंकार भरी और लाखों क्रांतिकारी तैयार हुए। देश पर मर मिटने वालों के लिए इनका जीवन प्रेरणादायी है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi@RailMinIndia एवं @PiyushGoyal जी से निवेदन पूर्वक आग्रह है की भारतीय रेल की दुर्दशा में सुधार किया जाए एवं झारखंड,बिहार के कॉट लाइन से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए ट्रेन दिया जाए।ताकि झारखंड की जनता को भी दिल्ली जाने का मौका मिले।
हम हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ परिवार को स्थापना दिवस पर की शुभकामनाएँ 💐
हम आप सबके राष्ट्र रक्षा की प्रथम पंक्ति में खड़े रहने की निडर भावना और नि:स्वार्थ बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे।
जय हिन्द!
ये है भारतीय रेल की दुर्दशा
@Rail_Minister
जितने सीट बैठने के लिए हो उतना ही टिकट दिया जाए।
टिकट के पूरे पैसे लेकर खड़े रहने तक की जगह नही क्या यही है रेलवे की सुविधा ?
क्या इसलिए हमने सरकार चुनी है
@narendramodi@BJP4India
पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम में सिद्धू कान्हु मुर्मू फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
साहिबगंज जिला के उधवा और राजमहल प्रखंड के जंगलपारा, इंग्लिश और मनसिंहा में आयोजित विभिन्न जलसा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर, उनका हालचाल जाना। देर रात तक लोगों से मिलने-जुलने का कार्यक्रम चलता रहा।
माननीय सांसद श्री विजय हांसदा व जेएसएलपीएस सीईओ सूरज कुमार ने सभी स्टाल का निरीक्षण किया। इस क्रम में एक से बढ़कर एक उत्पादों को देख प्रसन्नता व्यक्त की और जूट से बने हुए सामान की खरीदारी भी की।
@JharkhandCMO@onlineJSLPS