हरसाणी की बेटी पूजा धनदे ने रचा गौरव का इतिहास
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर के सीमावर्ती गांव हरसाणी की बेटी पूजा धनदे ने अपनी मेहनत, हौसले और संकल्प से पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूजा अब #MBBS करने जा रही है और अब वह डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा चुकी हैं।पूजा की यह कामयाबी सिर्फ एक बेटी की सफलता की कहानी नहीं है… यह एक भाई के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए बहन द्वारा किए गए संकल्प की भावुक कहानी है।
10 जून 2024 को पूजा के भाई लोकेन्द्र धनदे की बेंगलुरु स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। परिवार ने अपने बेटे को खोने के बाद न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। इस मुश्किल दौर में पूजा ने अपने पिता से एक ऐसा वादा किया, जिसने उसके जीवन की दिशा ही बदल दी थी। पूजा के मुताबिक “मैं लोकेन्द्र को वापस नहीं ला सकती, लेकिन उसके डॉक्टर बनने के सपने को जरूर पूरा करूंगी।”
भाई के जाने का दर्द दिल में था, आंखों में आंसू थे… लेकिन उसी दर्द को पूजा ने अपनी ताकत बना लिया। किताबों को अपना साथी बनाया, दिन-रात मेहनत की और उस सपने को अपना सपना बना लिया, जिसे उसका भाई अधूरा छोड़ गया था।आज पूजा को MBBS में प्रवेश मिलना उस वादे की पहली बड़ी जीत है।
लोकेन्द्र डॉक्टर नहीं बन सका, लेकिन अब उसका सपना पूजा की आंखों में जिंदा है।
एक भाई का अधूरा सपना… एक बहन का संकल्प… और उस संकल्प को पूरा करने की दिशा में बढ़ता एक कदम।
पूजा धनदे, आपकी सफलता सिर्फ आपके परिवार की जीत नहीं है…
यह उस भाई के सपने की जीत है, जिसने अपनी बहन की आंखों में एक नई जिंदगी पा ली है।
बाड़मेर
मैसर्स ज्योति पॉवर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिना काम किए उठा लिए 27 लाख रुपये,
खलीफे की बावड़ी, गूंगा और हरसाणी स्वास्थ्य केंद्र पर बनाने थे कोविड वार्ड,5 साल भी भवन अधूरे,NHM के अहसान अली ने ठेकेदार के साथ मिलकर कर लिया भुगतान लेकिन नही हुआ काम @JanSamadhaan@nhm_rajasthan
@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar@RajCMO
राजस्थान में सरकारी जांचों का निजीकरण कर दिया गया है प्राइवेट फ़र्म सरकारी क्षेत्र को संभाल रही है
महंगी मशीनों अब धूल फांकेंगी, ट्रेंड स्टाफ साइड करना शुरू कर दिया है
तो सरकारी अस्पताल में IAS, RAS व अन्य प्रशासकों की क्या जरूरत है?
@BhajanlalBjp@DIPRRajasthan@GajendraKhimsar
लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग, रेडियोग्राफर आदि का स्टॉपिंग पैटर्न 18 साल पुराना 2008का है
पद बढ़ाये नहीं
यह तो सुना था कि संविदा प्रथा को खत्म कर परमानेंट होंगे
लेकिन पहली बार हो रहा है कि परमानेंट हटाकर संविदा कार्मिक लगाए जा रहे हैं
विधानसभा क्षेत्र के बीसूकलां ग्राम पंचायत की बचोनियो की ढाणी निवासी बहन मुदिता मेघवाल जी सुपुत्री श्री हजारी राम जी को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के PGP (Post Graduation Program in Management) 2026-28 में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में अध्ययनरत बहन मुदिता ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सीमांत क्षेत्र की पहली बेटी के रूप में यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
आपकी यह सफलता निश्चित रूप से हजारों बेटियों के सपनों को नई दिशा और प्रेरणा देगी। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि आप जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और क्षेत्र का नाम देशभर में गौरवान्वित करें।
राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की जांच के लिए अपनाए जा रहे मदर-हब एण्ड स्पॉक मॉडल के तहत जांचों का काम प्रदेशभर में एक ही फर्म कृष्णा डायग्नोस्टिक लैब प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था।
नागौर के बाद अब बारां में इस लैब से आ रहीं रिपोर्ट्स का 'चमत्कार' देखिए...
बारां में हेमंत नाम के मरीज़ का सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) कराया गया...5 मई को इस कृष्णा लैब की रिपोर्ट में मरीज़ का हीमोग्लोबिन 16.10 बताया गया, मरीज़ ने उसी दिन बाहर किसी अन्य लैब से सीबीसी करवाया तो हीमोग्लोबिन आया 4.30...अगले दिन यानी 6 मई को उसी मरीज़ का फिर से इसी कृष्णा लैब से सीबीसी करवाया तो हीमोग्लोबिन आया 6.10...एक ही दिन में कृष्णा लैब की रिपोर्ट के अनुसार मरीज़ का हीमोग्लोबिन 16 से 6 पर आ गया...!!
अब सवाल यह है कि ये मदर-हब एण्ड स्पॉक मॉडल वाला कृष्णा लैब मरीजों का खून पी रहा है या जनता का पैसा लूट रहा है...और राज्य सरकार कोई कार्यवाही भी करेगी या मरीजों को गलत जांच रिपोर्ट्स के भरोसे ही मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा...??
याद रहे डॉक्टर्स अपने मरीजों का उपचार इन्हीं जांच रिपोर्ट्स के आधार पर करते हैं।
@BhajanlalBjp@RajCMO@GajendraKhimsar@INCIndia@INCRajasthan
मेघवाल समाज के गौरव प्रगतिशील लोकप्रिय नेता श्रीमान गोपाराम जी मेघवाल पूर्व विधायक सिवाना व अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान सरकार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें 🙏🏻🙏🏻💐
@GoparamINC
@BhajanlalBjp@DIPRRajasthan@GajendraKhimsar
विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस की सभी लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक कार्मिकों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मरीज को गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध होती रहे यही लैब टेक्नीशियन संवर्ग का उद्देश्य है
सही जांच ही सही इलाज का आधार है
@BhajanlalBjp@DIPRRajasthan@GajendraKhimsar
विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस की सभी लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक कार्मिकों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मरीज को गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध होती रहे यही लैब टेक्नीशियन संवर्ग का उद्देश्य है
सही जांच ही सही इलाज का आधार है
@BhajanlalBjp@DIPRRajasthan@GajendraKhimsar
विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस की सभी लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक कार्मिकों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मरीज को गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध होती रहे यही लैब टेक्नीशियन संवर्ग का उद्देश्य है
सही जांच ही सही इलाज का आधार है
राजस्थान के स्वास्थ्य संस्थानों में लैब की जांच से जुड़े कार्यों को हब एंड मॉडल के तहत निजी कम्पनियों को देने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व जनविरोधी है | यह निर्णय न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करेगा बल्कि मरीजों, मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए गंभीर संकट खड़ा करेगा | निजी कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए ऐसे निर्णय से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, इंटर्न, नर्सिंग स्टूडेंट्स और पैरामेडिकल स्टाफ की पढ़ाई और प्रशिक्षण पर सीधा असर पड़ेगा,मरीजों को जांच और इलाज के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं इमरजेंसी सेवाओं में देरी जानलेवा साबित हो सकती है साथ ही बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने की मजबूरी से आम जनता की तकलीफ बढ़ेगी। उदाहरण के तौर पर बताऊं तो थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर जांच और उपचार नहीं मिल पाएगा वहीं वर्षों से अल्प वेतन पर संविदा पर जो लोग कार्य कर रहे थे उन्हें उम्मीद थी कि कभी न कभी सरकार उनके साथ न्याय करेगी और वर्षों की मेहनत का उन्हें सकारात्मक फल मिलेगा मगर सरकार के ऐसे तुगलकी फरमान ने पहले से संविदा पर लगे कार्मिकों के भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि ऐसे निर्णय की तत्काल उच्च स्तरीय समीक्षा करके हब एंड मॉडल के तहत निजी कम्पनियों को दिए गए कार्य पर रोक लगाए | चिकित्सा क्षेत्र में ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में निजीकरण को बढ़ावा देना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुभ संकेत नहीं है |
@RajCMO
चिकित्सा विभाग की भर्तियों को लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाने के लिए हमारा प्रयास पिछले 10 वर्षों से ज्यादा समय से लगातार जारी है , इस बार हमें पूरा विश्वास है कि हमारा प्रयास सफल होगा।
माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी को में कई बार इस विषय से अवगत करा चुके हैं।
पूरी सरकार और संबंधित अधिकारी युवाओं के साथ खड़े हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी, चिकित्सा मंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी को हमारी इस मांग की जानकारी पहले से है और उन्होंने सरकार बनने से पहले भी हमें इसका आश्वासन दिया था जो अब जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
पिछले दिनों चिकित्सा विभाग में फाइल आई थी जिसमें अधिकारियों का डिस्कशन भी हुआ था जिसमें बोनस का संशोधन हो सकता है,
हमारी मांग है कि नियम संशोधन 1965 (बी) की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाए, ताकि नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल के सभी संवर्गों में लगभग 15,000 भर्तियां निकाली जाएं।
इससे पिछले 10 वर्षों से इंतजार कर रहे करीब 3 लाख युवाओं को भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।
आप सभी हमारा साथ इसी तरह देते रहें आपके लिए पारदर्शिता से भर्ती हो यही राजस्थान सरकार की सोच है जीरो टॉलरेंस नीति के साथ प्रधानमंत्री जी के विजन को आगे बढ़ाया जा रहा है हमारा प्रयास है भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो, प्रदर्शित हो और सभी को समान अवसर मिले l
#bharatbeniwal
जब पति IAS या IPS हो,
खुद डॉक्टर होकर लाखों की तनख्वाह मिलती हो,
फिर भी 700 रुपए कमाने वाले मजदूर को 200 रुपए की जांच सिर्फ इसलिए बाहर लिख दे कि 70 रुपए का कमीशन मिल जाएगा—
तो समझ लो, सच में कलयुग आ गया है।
(सत्य घटना से प्रेरित)
हॉस्पिटल सरकारी
स्टॉफ सरकारी
मशीनें सरकारी
ठेका प्राइवेट कम्पनी को
आखिर सरकार चाहती क्या है
जिस जाँच का सरकारी खर्च ₹10
उसी जाँच के लिए ठेकेदार को डबल से ज्यादा भुगतान, वो भी फर्जी जाँच के
गजब फ़र्ज़ीवाड़ा है भाई
@narendramodi@RajCMO@KumariDiya@GajendraKhimsar