पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियाँ और युवाओं पर लाठीचार्ज… मोदी सरकार को हर सवाल का जवाब देना होगा।
प्रयागराज की धरती ने कई जनआंदोलनों को जन्म दिया है। अब यहाँ से छात्रों के न्याय, रोजगार और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की गूंज बुलंद होगी।
#ChhatronKiGoonj
थार की उम्मीद, जन-जन के लाड़ले, बाड़मेर–जैसलमेर- बालोतरा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।@UmmedaRamBaytu
देशवासियों की आवाज़, संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत और सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी आदरणीय श्री@RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज राहुल गांधी जी करोड़ों देशवासियों की आशा, विश्वास और संघर्ष की आवाज़ बन चुके हैं। उन्होंने हर मंच पर किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, वंचितों और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज़ उठाई है।
सत्ता के सामने सच बोलने का साहस, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का आपका प्रयास देश की राजनीति में एक नई दिशा देता है।
देश के लिए आपका संघर्ष, जनता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और संविधान की रक्षा का आपका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी तरह देश की आवाज़ बनकर आगे बढ़ते रहें।
#HappyBirthdayRahulGandhiji
रेत के धोरों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की पहचान बनाने वाले जमीनी जननेता,बायतु के लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदरणीय @Barmer_Harish जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
पश्चिमी राजस्थान धोरों की धरती से निकलकर जब मुझे University of Oxford के वैश्विक मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिला, तो मैंने तय किया कि मैं अपने साथ केवल शब्द नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी की पहचान, अपनी विरासत और पश्चिमी राजस्थान की आत्मा भी लेकर जाऊँगी।
ऑक्सफोर्ड में पहनी गई मेरी यह पट्टू से बनी जैकेट केवल एक परिधान नहीं थी, बल्कि राजस्थान के उन बुनकरों के संघर्ष, धैर्य और शिल्प का प्रतीक थी, जो आज भी शुद्ध ऊन पर गांधीजी के चरखे की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। पट्टू की हर बुनाई में महीनों की मेहनत, लोक संस्कृति की गरिमा और राजस्थान की सांस्कृतिक आत्मा बसती है।
कभी हजारों परिवारों के जीवन का आधार रही यह कला आज मशीनों के दौर में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। एक समय था जब पश्चिमी राजस्थान के गाँवों में हजारों परिवार इस शिल्प से जुड़े थे, लेकिन आज मुश्किल से कुछ दर्जन कारीगर ही इस विरासत को बचाए हुए हैं।
मेरे लिए यह जैकेट उन हाथों का सम्मान थी, जिन्हें अक्सर कोई अंतरराष्ट्रीय मंच नहीं मिलता। दुनिया राजनीति को अक्सर केवल सत्ता और भाषणों से जोड़कर देखती है, लेकिन मेरे लिए राजनीति का असली अर्थ उन लोगों को पहचान दिलाना है, जिनकी आवाज़ सबसे कम सुनी जाती है।
अगर इस पट्टू जैकेट के माध्यम से रेगिस्तान के किसी बुनकर को गौरव महसूस हुआ हो, अगर किसी कारीगर को यह लगा हो कि उसकी मेहनत धोरों से निकलकर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों तक पहुँची है, तो यही मेरे इस सफर की सबसे बड़ी सार्थकता है।
एक धागा, एक सपना और महीनों की मेहनत… यही है धोरों की धरती का ‘पट्टू’।
#DivvyaRepresentsHeritagePattuAtOxford #RajasthanHeritage #Pattu #OxfordUniversity
#HandloomOfIndia @BlavatnikSchool@UniofOxford
AICC राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक, बड़ी बहन सुश्री दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।@DivyaMaderna
मैं तमाम थार वासियों से निवेदन करता हूं कि थार का अमन चैन और सुकून भाईचारा कायम रखे, किसी के बहकावे में आकर सोशल मीडिया पर किसी धर्म, ईश्वर, अल्लाह, धर्म गुरुओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां नहीं करें, सबका सम्मान करें और थार की अपणायत कायम रखे । राम राम
राजस्थान के किसान, दलित व युवाओं की आवाज़ बड़ी बहिन सुश्री दिव्या जी मदेरणा को एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी बनने पर जोधपुर निवास पर जाकर हार्दिक बधाई दी-।
@DivyaMaderna