घी का लड्डू खाने वाला ब्राह्मण अभागा हो गया ? और नाला साफ़ करने वाला दलित भाग्यशाली ? वाह गुरु, कुमार विश्वास के UGC के विरुद्ध में बोली हुई बात पर जवाब देखिए
बिहार के रोहतास ज़िले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा #UGC के नए प्रावधान पर रोक लगाए जाने के बाद SC, ST और OBC समाज के लोगों का प्रदर्शन।
हमारी लड़ाई न्याय, हक़, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव और उनके साथियों ने UGC के समर्थन में शांतिपूर्ण समता मार्च निकाला। लेकिन जैसे ही यह मार्च कैंपस की सीमा से बाहर पहुँचा, पुलिस की बर्बरता सामने आ गई। लाठी, धक्का-मुक्की और डराने की वही पुरानी भाषा—मानो लोकतांत्रिक विरोध कोई अपराध हो। बीते दस दिनों में देश के कोने कोने में इतना उग्र उत्पात हुआ हो, कहीं एक जगह भी पुलिस ने इतनी तत्परता और क्रूरता दिखाई हो, तो हमें बताइए। सवाल साफ़ है—क्या पुलिस प्रशासन की यह ‘सक्रियता’ सिर्फ़ पिछड़े दलित युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के ख़िलाफ़ ही बची है?
यह घटना सिर्फ़ एक मार्च पर हमला नहीं है, बल्कि एक ख़तरनाक संदेश है—कि अगर आप पिछड़े या दलित समाज से आते हैं और अपने हक़ की बात करते हैं, तो राज्य की ताक़त आपके ख़िलाफ़ खड़ी होगी। यह भय पैदा करने की राजनीति है, जो लोकतंत्र की जड़ों को खोखला करती है। आज अगर इसे नहीं रोका गया, अगर इस पुलिसिया गुंडई पर सवाल नहीं उठे, तो कल यह दमन और गहराएगा। यह चेतावनी है—न सिर्फ़ छात्रों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए। सरकार की मंशा क्या है? इस क़दर हर एक जगह बाँटने वाले आख़िरी बहुजनों के लिए चाहते क्या हैं?
#UGCRegulations2026
भाजपा ने जो OBC के साथ छल किया है, उसके विरोध में OBC/SC/ST के वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
खामियों से भरा हुआ कानून लाया गया, फिर उसी यूजीसी बिल को अदालत के माध्यम से भाजपा ने खुद ही रुकवा दिया। देश के पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों अब सुन लो, भाजपा हमारे साथ दोहरा खेल खेल चुकी है।
अतिमहत्वपूर्ण सूचना (स्थान परिवर्तन)
कुछ अपरिहार्य कारणों से, 04 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में कसावा खेल मैदान में प्रस्तावित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली” अब कपूरपुर मैदान, तालग्राम रोड, छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में आयोजित की जाएगी।
🗓 दिनांक: 04 फरवरी 2026
🕙 समय: सुबह 10:00 बजे
मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद जी
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)
सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन से अनुरोध है कि स्थान परिवर्तन की इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।
#04_फरवरी_चलो_कपूरपुर_मैदान_कन्नौज
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
❗मोदी के अपमान पर संघ और बीजेपी चुप क्यों?
▪️
प्रधानमंत्री की क़ब्र खोदने के नारे लगे, उनकी तस्वीरों पर चप्पल, जूते मारे गये लेकिन किसी की भावनायें आहत
नहीं हुईं..!
🔸
अगर यह सब दूसरे पक्ष की तरफ़ से होता तो क्या होता..?
@SpecialCoverage पर चर्चा की कतरन।