ये लीजिए एक और आरक्षण घोटाला....
UPSSSC द्वारा ' टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी' के लिए कुल 3446 पदों पर विज्ञापन निकाला गया..OBC को मिलने वाले संवैधानिक आरक्षण 27 प्रतिशत के हिसाब से 930 सीटें मिलनी चाहिए लेकिन केवल 629 सीटें प्रदान की गई हैं।
वही SC वर्ग को मिलने वाले संवैधानिक आरक्षण 21% के हिसाब से 723 सीटें मिलनी चाहिए लेकिन केवल 509 सीटें प्रदान की गई हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी मैं आपसे जानना चाहता हूं की आखिर क्यों OBC और SC वर्ग के पदों पर डाका डाला जा रहा है???
मैं आपसे निवेदन करता हूं कि इस विज्ञापन को रद्द करके दोबारा संवैधानिक आरक्षण के अनुसार पदों का बंटवारा करते हुए यह विज्ञापन दोबारा निकाला जाए।
@UPTakOfficial@bstvlive@ABPNews@News18UP
पिछले 6 साल से लटकी JE भर्ती पर यूपी अधनीस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन ओम नारायण सिंह का बयान, उन्होंने कहा जुलाई अंत तक आ जायेगा परिणाम, अन्य भर्तियां भी जल्दी ही होंगी पूरी.
➡️JE अर्थात् जूनियर इंजीनियर 4200 ग्रेड पे की इस नौकरी के लिए #UPSSSC ने परीक्षा लिखाई थी. जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था. इस भर्ती को शुरू हुए 6 साल से ज्यादा का समय हो गया है और इसके पूरे होने की बात तो छोड़ ही दीजिये अभी इसका परिणाम ही जारी नहीं हो सका है.
➡️विभाग ने पिछले साल अगस्त में इसकी परीक्षा आयोजित की थी. ऑनलाइन फॉर्म लेने के तक़रीबन 4 साल बाद इसकी परीक्षा हुई, पिछले 1 साल पहले इसकी परीक्षा सम्पन्न हुई. कुल 6 साल से इस भर्ती के पूरे होने के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों का धैर्य भी अब जवाब दे रहा है.आज राजधानी में भारी संख्या में इस भर्ती के जुड़े अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार से गुजारिश की.अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करें.
➡️वार्षिक कैलेंडर जारी होने चाहिए ताकि समय पर भर्तियों को पूरा किया जा सके. यदि समय से भर्तियां पूरी नहीं हों सकती है तो इन तमाम अभ्यर्थियों के PET के प्रमाणपत्र की वैधता को बढ़ाया जाना चाहिए. ऐसे PET प्रमाणपत्र का क्या काम जब उनके लिए भर्तियां ही नहीं है, जैसे तैसे भर्तियां होती भी हैं तो सालों साल उनके परिणाम ही जारी नहीं होते हैं~
✍️
प्रवीण कुमार
#DECLARE_JE_18_RESULT
#INCREASE_PET_VALIDITY
#RELEASE_CALENDAR_YEARLY
@UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP
उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पंचवर्षीय योजना बना दिया है..2018 में आई JE भर्ती 2024 में भी पूरी नहीं हुई है।
एक तरफ युवाओं की उम्र बढ़ रही है तो वही दूसरी तरह उनके परिवारजनों पर बच्चों के खर्चों का बोझ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी कृपया इसका संज्ञान लीजिए🙏🙏
बिहार में अपराध हर रोज़ सभी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं!
CM नीतीश में अब ताकत और इच्छाशक्ति नहीं बची है बिहार संभालने की!
ये तस्वीर संगीता कुमारी की हैं। हाल ही में BPSC की परीक्षा पास कर के शिक्षक बनी थी। CM नीतीश जी और उप मुख्यमंत्री @yadavtejashwi जी ने नियुक्ति पत्र दिया था।
सीतामढ़ी के मध्य विद्यालय में कार्यरत थी।
ग्राम कुरथहिया, थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी की निवासी थी, और मध्य विद्यालय जमला परसा थाना सुपी , जिला सीतामढ़ी में कार्यरत थी।
नदी से अब उनकी लाश मिली है।
#Crime #Corruption
#Bihar
पिछले छह वर्षों से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जेई 2018 भर्ती के अंतिम परिणाम एवं नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि अभ्यर्थी लगातार संघर्ष कर रहे है। सरकार के सौतेला व्यवहार के विरोध में 300 दिनों तक इको गार्डेन लखनऊ में धरना दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों, अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला।
जेई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे सरकार से निराश एवं हताश है। मुख्यमंत्री जी समाजवादी सरकार के समय की भर्तियों में चाचा-भतीजे की झूठी कहानी सुनाते है। उनके बयान से बहुत पीड़ा पहुंची है क्योंकि भाजपा सरकार में युवाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से एक भी जूनियर इंजीनियर की भर्ती पूरी नहीं हुई है। समाजवादी सरकार में दो भर्तियां सम्पन्न हुई थी। भाजपा सरकार को रोजगार के मामले में कुछ भी बोलने का हक नहीं है। 6 साल से जेई के अभ्यर्थी अभी तक सड़कों पर है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भाजपा सरकार रोजगार देने के मामले में निकम्मी है वहीं समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप बांटे गए थे, वे आज भी चल रहे हैं और उन्हीं लैपटॉपों से छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर रहा है।
जेई अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री आकांक्षा तिवारी, अक्षय तिवारी, दीक्षा सिंह, विक्की पचौरी, अजय वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, अभिषेक यादव आदि शामिल है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती ,नीट समेत तमाम पेपर लीक हुए
अब UPSSC के अभ्यर्थियों की दुख भरी दास्तान सुनिए👇
भाजपा/योगी सरकार में युवाओं का भविष्य बकायदा साजिशन तबाह किया गया है ,पेपर लीक हो या रिजल्ट में बेईमानी या फिर परीक्षा में देरी हो या भर्ती का ना निकलना सब कुछ भाजपा/योगी सरकार में साजिशन किया जा रहा
ना नौकरी देनी पड़ेगी ना आरक्षण देना पड़ेगा ,इस नियम और मंशा के तहत भाजपा/योगी सरकार लेट लतीफी और भ्रष्टाचार कर रही है
इस भाजपा/योगी सरकार से युवाओं की उम्मीदें टूट चुकी हैं और युवा निराश और हताश हैं तथा सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं
महाभ्रष्टाचारी है योगी/भाजपा सरकार
#नहीं_चाहिए_भाजपा
UPSSSC के ख़िलाफ़ भड़के छात्र, लखनऊ में दिखा अभ्यर्थियों का रौद्र रूप। पिकअप भवन के बाहर सैकड़ों छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। सुनिए गुस्साए छात्र क्या कह रहे हैं।
#PaperLeak#UPSSSC#Lucknow | @iSamarthS
राजधानी लखनऊ में जेई- 2018 रिजल्ट के लिए अभ्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। अभ्यार्थी जेई 2018 भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी रिजल्ट नहीं आने से नाराज हैं।अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) और जनता दरबार के चक्कर लगाते पांच साल से ज्यादा का वक्त बीत गया। लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, आयोग के मुताबिक, इस महीने के अंत तक परिणाम आ जाएगा।
जो हो गया सो हो गया,उसे कोई नहीं बदल सकता!
लेकिन आने वाले समय को बेहतर बनाया जा सकता है!!
इसलिए आगामी 13जून को एकता का परिचय देते हुए सभी अभ्यर्थी प्रातः 8 बजे तक लखनऊ पहुँचे। अपने हक़ की लड़ाई मे हिस्सा ले।
#जेई_रिजल्ट_जारी_करो#UPSSSC_JE2016_FINAL_RESULT#UPSSSC_JE2018_Result