विगत दिनों खींवसर विधानसभा क्षेत्र में स्थित मेरे ननिहाल, ग्राम - शीलगांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना | गांव में लगातार वायरल के बढ़ते प्रकोप से बीमार हो रहे लोगों के परिजनों से मुलाकात की तथा जिला कलक्टर व CMHO को दूरभाष पर गांव की PHC में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ को मौजूदा हालात की समीक्षा करने व जरूरत पड़ने व जिला स्तर से मेडिकल टीम बुलाने तथा तालाब के पानी का भी लैब टेस्ट करवाने के निर्देश दिए |
उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित महाराजा सूरजमल जी की सबसे बड़ी प्रतिमा अनावरण समारोह में श्री @hanumanbeniwal खुलकर अंतरजातीय विवाह पर बोले।
बजट में किसानों की सरकार से की गई अपेक्षाएँ पूरी नहीं हुई हैं। कृषि क्षेत्र के लिए तकनीक, प्रोत्साहन और विविध फसलों पर बातें तो की गईं, लेकिन MSP की कानूनी गारंटी और किसानों को सीधी आर्थिक राहत पर अब तक कोई स्पष्ट व ठोस निर्णय सामने नहीं आया।
#बजट
रेलवे विभाग द्वारा बिजनौर जनपद में बनाए गए किसी भी रेलवे अंडरपास के ऊपर अब तक टीन-सेट (Three-Tier Safety System) की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते जनपद के अधिकांश अंडरपास बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझते हैं, जिससे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी रहती है। स्थिति यह होती है कि आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती हैं। इस स्थिति का सीधा असर किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोज़मर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जो किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि बिजनौर जनपद के सभी रेलवे अंडरपासों पर अविलंब तीन-सेट (Three-Tier) सुरक्षा प्रणाली लागू की जाए, साथ ही समुचित व स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और मानक अनुरूप आवश्यक संरचनात्मक सुधार किए जाएँ, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
@RailMinIndia@drm_mb@nr_forum@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dmbijnor@ZeeUPUK@abpnewshindi@News18UP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली–पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर नजीबाबाद बनकर तैयार है, फिर भी बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड आज तक अधूरी और बदहाल पड़ी है। हाईवे चालू होने के बाद सर्विस रोड छोड़ देना सीधे ग्रामीणों की अनदेखी है।
कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसान गन्ना ढुलाई नहीं कर पा रहे, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और आपात सेवाएं बाधित हो रही हैं।
कब तक सिर्फ शिकायतें दर्ज होती रहेंगी?
एनएच अथॉरिटी और जिला प्रशासन तत्काल स्थल निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।
@NHAI_Official@myogiadityanath@dmbijnor@CMOfficeUP@nitin_gadkari@CdoBijnor@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
नहटौर ब्लॉक के ग्राम फ़लोदी में लगभग 30 बीघा क्षेत्र में फैला हरा भरा आम का बाग लगातार काटा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कटाई किसी निजी लाभ और जमीन के उपयोग में बदलाव (प्लॉटिंग/निर्माण/व्यावसायिक उद्देश्य) के लिए की जा रही है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के लिए क्या वन विभाग की विधिवत अनुमति ली गई है या नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य में कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हैं और स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार है तो सार्वजनिक रूप से अनुमति पत्र और प्रक्रिया सामने क्यों नहीं लाई जा रही? और यदि अवैध है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी क्यों? यह मामला केवल पेड़ों की कटाई का नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण कानूनों की खुलेआम अनदेखी का है। जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग है कि तत्काल मौके पर जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
@CMOfficeUP@upeidaofficial@dmbijnor@AwasthiAwanishK@UPGovt@UpforestUp@ani@bstvlive@UpfcForest
#SaveTrees #EnvironmentProtection #Bijnor
दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर से नजीबाबाद तक बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड अब भी अधूरी और बदहाल है। हाईवे निर्माण के बाद सर्विस रोड अधूरी रहने से आसपास के गांवों के किसान, मजदूर और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसानो को गन्ना ले जाने, स्कूल आवागमन और आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एनएच अथॉरिटी व जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
@NHAI_Official@dmbijnor@CMOfficeUP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
बिजनौर नगीना रोड पर शुगर मिल, बिजनौर के पास रेलवे फाटक पर रोज़ाना जाम, जनता की परेशानी अब असहनीय हो चुकी है। जनहित में यहाँ तत्काल फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी है। @dmBijnor#FlyoverForBijnor#BijnorNagainaRoad#Bijnor
बिजनौर नगीना रोड पर शुगर मिल, बिजनौर के पास रेलवे फाटक पर रोज़ाना जाम, जनता की परेशानी अब असहनीय हो चुकी है। जनहित में यहाँ तत्काल फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी है। @dmBijnor#FlyoverForBijnor#BijnorNagainaRoad#Bijnor
बिजनौर जिले के चौकपुरी बिजली घर सहित तमाम जगह 18 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है बसंत पंचमी पर भी बिजली देने में नाकाम है अफसर सब स्टेशन पर कर्मचारियों ने फोन किए बंद
@aksharmaBharat@pvvnlbijnor@UPGovt@dmbijnor@1912PVVNL
जवाब दिजिये ?