बेटी के सर सजा ताज
पूरे प्रदेश को हुआ नाज़
कोटा की बेटी नंदिनी गुप्त�� ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।
इस बड़ी उपलब्धि के लिए नंदिनी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही के खिलाफ सत्य, सत्याग्रह और सच्चे देशप्रेम की ये मशालें ही लोकतंत्र को रोशन करेंगी।
महज 1 दिन में 27,470 जल कनेक्शन का रिकॉर्ड!
राजस्थान नं 1 बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। जल जीवन मिशन में जनवरी से मार्च दैनिक जल कनेक्शन में प्रदेश देश में छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गया है।
प्रदेश सरकार हर ढाणी, घर घर तक पानी पहुंचाने में इसी तरह जुटी रहेगी।
उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षण के बाद जयपुर बम ब्लास्ट के मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील का फैसला लिया है। राज्य सरकार सर्वश्रेष्ठ वकील लगाकर पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी।
गौरवशाली इतिहास, वीरगाथाओं व नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्वर्णिम भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर सरकार सामाजिक सुरक���षा व #बचत_राहत_बढ़त से प्रदेश को नम्बर 1 राज्य बनाने के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लेती है।
उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कर्तव्यों और अधिकारों के बीच संतुलन बनाना स��खाता है। आमजन के प्रति पुलिस के संवेदनशील व्यवहार से समानता के अधिकार की संविधान की मूल भावना को बल मिलता है और जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ होता है: CM @ashokgehlot51
किसी भी परीक्षा के पेपर लीक ना हों, इसके लिए राजस्थान सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। भाजपा को ये मानना होगा कि उनके शासित राज्यों में पेपर लीक के मामले सबसे ज्यादा हैं।
इस वर्ष के बजट में सामाजिक सुरक्षा, कृषि, बिजली, सड़क, रोजगार के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष फोकस रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा से कोई भी वंचित नहीं रहे, ये राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है: CM @ashokgehlot51
राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग के छोटे भाई का निधन अत्यंत दुःखद है। आज उनके भरतपुर स्थित निवास जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व परिजनों को धैर्य दें। ॐ शांति!
फांसी झूल के जिन्होंने की थी भारत माँ की आरती
उन वीर सपूतों की कुर्बानी की ऋणी रहेगी भारती।
भारत के अमर सपूतों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को शहीदी दिवस पर सादर नमन।
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 की वर्ष 2023-24 शहरी जल संवर्धन से जुड़ी बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 81.46 करोड़ रूपए की दो शहरी जल संवर्धन योजनाओं को मंजूरी दी है।
नए जिलों एवं संभागों की घोषणा के अगले दिन ही इनके नाम याद कर सुनाते कक्षा 4 के विद्यार्थी अर्जुन गाडरी का वीडियो वायरल हुआ था।
आज वीडियो कॉल के माध्यम से इस प्यारे बच्चे से बात कर आशीर्वाद दिया।
सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक श्री मनोज मेघवाल के नेतृत्व में पधारे प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात कर उनकी बात सुनी एवं उनकी मांग को राज्य सरकार के समक्ष रखने हेतु आश्वस्त किया।