माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल जी को लगातार तीसरी बार भारत सरकार में राज्य मंत्री- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा केमिकल एवं फर्टिलाइजर बनाये जाने पर उनके आवास पर अपने पुत्र एडवोकेट अतुल कृष्णा पटेल के साथ बधाई देते हुए
@AnupriyaSPatel
आज मा॰ केंद्रीय राज्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा श्री पंकज चौधरी जी से मेरे लखनऊ, उत्तर प्रदेश स्थित आवास पर स्नेहिल मुलाकात एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक वार्ता हुई ।
@mppchaudhary
सामाजिक न्याय, समता और जनसेवा के पर्याय, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
वंचित, शोषित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए आपका आजीवन संघर्ष भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है। आपके विचार, सेवा और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
@irvpaswan@iChiragPaswan
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद श्री जितेंद्र कटियार 'रिंकू' जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 💐
आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे।
डॉ साहब के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए शासन-प्रशासन-मीडिया-न्यायपालिका में वंचित तबके की भागीदारी के सवाल को हमारी पार्टी सदैव उठाती रहेगी।आज सभी ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय का परचम लहराने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया ।
प्रदेश के कोने-कोने से पधारे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, स्नेहिजनों एवं समर्थकों के जनसैलाब ने डॉ साहब के सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन के विचार की प्रासंगिकता को एक बार पुनः उजागर किया।सभी की इस अवसर पर उत्साहवर्धक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करती हूँ ।
आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं अपना दल के संस्थापक श्रद्धेय डॉ सोनेलाल पटेल जी की 76वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “जन-स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम” में शिरकत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!💐
ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
सामाजिक न्याय के प्रणेता, पिछड़ों, दलितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के सशक्त पैरोकार तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
सामाजिक समरसता, समान अवसर और जनकल्याण के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहेगा।
उत्तर प्रदेश के बिल्सी (बदायूं) विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय मा. विधायक श्री हरीश चन्द्र शाक्य जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!💐
ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!💐
ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
सामाजिक न्याय, सुशासन एवं जनहितकारी राजनीति के पुरोधा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी. सिंह) जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका सार्वजनिक जीवन समाज के प्रति समर्पण और जनकल्याण की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सरदार भगत सिंह जी के सहयोगी डॉ. गया प्रसाद कटियार जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
राष्ट्र सेवा, स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक चेतना के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और राष्ट्रभक्ति की भावना सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।