मेरे सीने में नहीं, तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग लेकिन, आग जलनी चाहिए।
There was a college event in Ludhiana, Punjab, where we rented a stall for three days for our books, the AP books.
Initially we were all in doubts that if we would be able to sell the books that would account for the rent. But then we realized that the main purpose of a book stall is to provide books to students, especially those books which they don't very frequently discover. The books that make them know about themselves, that show them a mirror. So we all decided to contribute whatever all we could and set up the book stall.
And finally, on the day of the event, the stall was set up, between many other stalls. Other stalls symbolizing a market where all delicacies were there, all kinds of accessories were there, all kinds of advertisements. And amidst those stood this stall, selling books of the highest form of wisdom.
Students started to show up on the stall inquiring about the titles, the kinds which they have never seen usually. Reading the contents, reading the back cover, inquiring about the author. Few students even sat down to read the books. With one of them we had a discussion that went an hour or two hour long. A few other students who listened to Acharya ji also came to the stall. They bought books and they discussed about why they listen. We distributed the pamphlets of Operation 2030, made students aware about the YouTube channel and made the interested students download the app.
I earlier used to think that it is very weird to do something different in an environment where everybody is more or less doing the same thing. Coming to the fest, wearing traditional clothes for cultural events, eating, clicking pictures, giving fake laughs. I never could think of getting out of this role, at least in this college. I thought this is how every semester would go, mixing up with these kinds of people. But I never could mix up properly. There was always a pull towards something else. But still, I never had the thing in me to be different, to do even a little bit of different. This was a huge thing, for me at least, setting up a book stall of AP Books, of Wisdom Literature in the college itself on the fest, not wearing any kind of traditional clothes, with my hair cut so short and a fracture in one hand. This was something that cannot be planned. This was something that just happened.
सोवत ही अपने मंदिर में,
शब्द बाण मारि, जगाए फकीरवा।
I talked to so many people. I'm very bad at conversations. And I usually used to avoid or talk less to the boys who used to come to me, more or less for the same purpose, for the purpose of attraction. And these three days, the same guys were coming for the same purpose, but this time I was standing here, directing them towards books. This feels like a completely different person, as if I cannot recognize this person.
After this, going to college is so easy. Earlier I was always in a role, trying to fit in, trying to laugh when others were laughing, trying to be like them, dress like them, look like them, talk like them, just to fit in, just for acceptance, just to not look weird or pointed out or being laughed at. Now it's just so easy. After the book stall, I go to college and it's so easy, no role to play, and it's so real, wearing comfortable clothes, having short hair, and no personalities to carry. So much burden is removed just with one book stall at a place where I was playing to be someone else, but I was actually not.
पाया हो तो दे ले प्यारे,
पाए-पाए फिर खोना क्या रे।
This book stall did not just enable these books to reach to other students through us, but also helped us and actually helped us all more, the people standing behind the stall.
#AcharyaPrashant
Posted by Manya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/UUWS1MnyuR
✍🏻 *पोस्ट 5 | 22 अक्टूबर ’26*
💭 *विषय — फ़िल्में/गीत/पुस्तकें/कला*
──────────
🎭 *दूसरों के मुखौटे दिखते हैं, अपना क्यों नहीं?*
🖼️ बेल्जियम के चित्रकार *James Ensor* की कला पहली नज़र में विचित्र लगती है। कहीं रंग-बिरंगे मुखौटे हैं, कहीं इंसानों की तरह हरकतें करते कंकाल, तो कहीं चेहरों से भरी भीड़। लेकिन इन आकृतियों के पीछे समाज के दिखावे, पाखंड और इंसानी तौर-तरीकों पर एक गहरी टिप्पणी छिपी है।
🎨 एन्सोर के परिवार की दुकान पर कार्निवल में इस्तेमाल होने वाले मुखौटे बिकते थे। आगे चलकर मुखौटे उनकी कला का प्रमुख हिस्सा बन गए। चमकीले रंगों, विकृत चेहरों और असामान्य आकृतियों के माध्यम से उन्होंने ऐसी दुनिया रची, जो देखने में विचित्र होने के साथ-साथ हमारी सामान्य धारणाओं को भी चुनौती देती है।
🌍 उनकी प्रसिद्ध पेंटिंग *Christ’s Entry into Brussels in 1889* में विशाल जनसमूह दिखाई देता है। इतने सारे चेहरे, मुखौटे और आकृतियाँ हैं कि भीड़ के बीच यीशु की उपस्थिति भी लगभग खो जाती है। यह रचना केवल एक धार्मिक दृश्य नहीं, बल्कि भीड़ की मानसिकता और सामाजिक दिखावे पर किया गया तीखा व्यंग्य भी है।
🔎 *लेकिन इस कला का प्रश्न केवल कैनवास पर मौजूद चेहरों तक सीमित नहीं है।*
हम दूसरों के मुखौटे पहचानने में बहुत कुशल बनते हैं। किसी की मुस्कान में दिखावा, विनम्रता में स्वार्थ और बातों व कामों में बनावट खोज लेते हैं। लेकिन अपनी बारी आने पर हमारी दृष्टि बदल क्यों जाती है?
🪞 अपने बारे में भी हमने कुछ छवियाँ बना रखी हैं, “मैं ईमानदार हूँ”, “मैं सही हूँ”, “मैं दूसरों से अलग हूँ।” धीरे-धीरे इन छवियों को बचाना इतना महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि हमारे फैसले और काम भी इन्हीं के अनुसार ढलने लगते हैं।
*मुखौटा केवल वह नहीं, जो हम दूसरों को दिखाते हैं; वह अपनी बनाई हुई छवि भी है, जिसे हम अपनी वास्तविकता मान बैठते हैं।*
💭 एन्सोर की कला हमें दूसरों के चेहरों से आगे बढ़कर खुद को देखने का अवसर देती है।
❓ *यदि अपने बारे में अच्छी धारणा बनाए रखने की चिंता कुछ देर के लिए हट जाए, तो क्या हम अपने किए को उसी ईमानदारी से देख पाएँगे, जिस ईमानदारी से दूसरों के मुखौटे पहचानते हैं?*
🔗 *स्रोत:*
https://t.co/XXoOhVXTmf
https://t.co/ScS7O4X4jh
#AcharyaPrashant #VidyaAvidya #Movies/Songs/Books/Art
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/Uta0pePM4C
"प्रेम प्याला जो पिये, शीश दक्षिणा देय।
लोभी शीश न दे सके, नाम प्रेम का लेय॥" 🙏🏻❤️
#AcharyaPrashant
Posted by Satwik Jadhav on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/iQJQX8rP4W
*✍🏻 पोस्ट 4 | 20 अक्टूबर '26*
*💭 विषय — मनोविज्ञान*
──────────
*🏅 एक यूनिवर्सिटी ने एक ओलंपिक में भारत से 6 गुना ज़्यादा पदक कैसे जीते?*
_"पहले पढ़ाई, खेल बाद में।"_
यह वाक्य लगभग हर भारतीय घर में बोला गया है। परीक्षा पास हो, तो सबसे पहले खेल का समय कटता है।
📊 पेरिस ओलंपिक 2024 में Stanford University से जुड़े खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते: 12 स्वर्ण, 14 रजत और 13 कांस्य। एक ओलंपिक में किसी भी यूनिवर्सिटी के ये अब तक के सबसे ज़्यादा पदक हैं।
उसी ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीते।
1912 से पेरिस ओलंपिक 2024 तक Stanford के खिलाड़ी 335 ओलंपिक पदक जीत चुके हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 तक भारत का कुल आँकड़ा 41 है।
यह किसी एक देश के खिलाड़ियों की कमी की कहानी नहीं है। यह फ़र्क़ इस बात का है कि शिक्षा को कैसे देखा जाता है।
*🏟️ खेल, कक्षा का हिस्सा*
अमेरिका की बड़ी यूनिवर्सिटीज़ में खेल पढ़ाई से अलग कोई "एक्स्ट्रा" गतिविधि नहीं है। छात्र को "student-athlete" कहा जाता है, यानी पहले छात्र, साथ में खिलाड़ी।
वहीं ट्रेनिंग होती है, वहीं कोच मिलते हैं, वहीं पढ़ाई चलती है। कई यूनिवर्सिटीज़ में खिलाड़ियों को अभ्यास के घंटों के हिसाब से कक्षाओं का समय तय करने में मदद मिल सकती है।
तैराकी, एथलेटिक्स, रोइंग, वॉटर पोलो जैसे खेल, जिन्हें बाहर पैसा कमाने वाला नहीं माना जाता, यूनिवर्सिटी के अपने ढाँचे में पलते हैं।
*🧠 क्या खेल सच में पढ़ाई में मदद करता है?*
2008 में Nature Reviews Neuroscience में छपी चार्ल्स हिलमैन और साथियों की समीक्षा ने बताया कि नियमित शारीरिक गतिविधि का संबंध बेहतर याददाश्त और मानसिक लचीलेपन से है, ख़ासकर बच्चों और किशोरों में।
पर कुछ चीज़ें जो मैदान सिखाता है हारकर अगली सुबह फिर अभ्यास पर लौटना। शरीर की सीमाओं को लाँघना।
*🪞 फिर हम खेल को "समय की बर्बादी" क्यों मानते हैं?*
क्योंकि हम पढ़ाई को भी उतना ही मानते हैं जितना वह नंबर, रैंक और पैकेज में बदल सके। जो सीधे नौकरी तक न पहुँचे, वह बेकार लगता है।
असली शिक्षा का काम सिर्फ़ जानकारी भरना नहीं है। उसका काम उस इंसान को बदलना है जो जानकारी ले रहा है।
मैदान पर जब खिलाड़ी हारता है, तो उसके सामने उसका डर और उसका आलस खुलकर आ जाते हैं। ख़ुद को देखने का इससे सीधा मौक़ा कम ही मिलता है।
*मैं अपने बच्चे को या ख़ुद को जो पढ़ा रहा हूँ, वह उसे बेहतर इंसान बना रहा है, या सिर्फ़ बेहतर उम्मीदवार?*
*❓ Stanford के रिकॉर्ड की सबसे बड़ी वजह आपको क्या लगती है?*
A) अमेरिका के पास बहुत पैसा है
B) वहाँ के खिलाड़ी जन्म से ही बेहतर हैं
C) वहाँ खेल को शिक्षा का हिस्सा माना जाता है, उससे अलग नहीं
D) ओलंपिक में किस्मत का बड़ा हाथ होता है
*📚 स्रोत*
🔗 https://t.co/rtlGJ3bdIP
🔗 https://t.co/OWuu9tMWUz
🔗 https://t.co/irlyoeFbbZ
#AcharyaPrashant #Sports #VidyaAvidya
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/P51Hb1WuKw
Thank you so much, Acharya Ji🙏, for coming into my life.
It feels as though I am changing every single day. Every day, I am able to look more closely at the hidden shortcomings, beliefs, and fears within me.
This is the first year in which I am truly understanding the meaning of festivals. They are appearing before me like a mirror, helping me understand my life and its purpose more deeply.
For the first time, I feel a genuine excitement from within for festivals like Dussehra and Diwali, because through these festivals, you are helping us see our own tendencies more closely and deeply, just as a mirror reveals what we often fail to see within ourselves.
I am learning new things in life. I used to be afraid of so many things, but now I have started to ride scooty in the morning. I have started going to the gym, I am learning a little music, and I plan to enrol in badminton classes next month as well.
Life has finally started to feel like life itself—full of energy and vitality.
As you have always reminded us, wherever we are and whatever we are doing, we must give our absolute 100% to the work at hand. We must put our whole being into whatever we do, in that very moment.
From the bottom of my heart, thank you so much, Acharya Ji. The word thank you feels far too small to express my gratitude.🙏❤️
#AcharyaPrashant
Posted by Gayatri Fuloriya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/UOCnDhnjbF
*परिवर्तन*
सामान्य कहावतों में हमनें सुना है कि परिवर्तन संसार का नियम है। बच्चा पैदा होने से लेकर बूढ़ा होने तक बदलता रहता है। ये सुनो तो लगता है सच में हम बदल रहे हैं।
पर बचपन से पचपन तक अहंकार केवल विषय बदलता है पर उसकी जिंदगी के पुराने ढर्रे, उसकी मान्यताएं, नहीं बदलती।
वास्तविक बदलाव केवल बाहरी विषयों को नहीं बदलता वो अहंकार को भी बदल देता है। जो अहंकार पहले स्थिर था या और फूल रहा था वो क्षीणता की ओर, पतले होने की दिशा में गति करने लगता है।
*BEFORE* 👇
आचार्य जी की शिक्षाओं से पहले तक त्यौहार का मतलब मेरे लिए था खुद के बाहरी रूप को सजाना, नए कपड़े, नए गहने लेना। जो भीड़ कर रही है उसे ही सही मानकर उस पर चलना, त्यौहार मतलब घरो की सफाई करना, पकवान बनाना, और अपनी मान्यताओं को फॉलो करना।
ये सब करने में पहले तो मेरे बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते थे। फिर बहुत ज्यादा ऊर्जा इनमें चली जाती थी। और परिणाम में, अंदर का खालीपन कभी नहीं भरता था, और अगले त्यौहार या विषय के आने का इंतजार करती उस खालीपन को भरने के लिए।
*AFTER* 👇
आचार्य जी की शिक्षाओं से जुड़ने के बाद सजने का मतलब समझ आया कि केवल शरीर को बाहरी कपड़े, गहने और मेकअप से भरना सुंदरता नहीं है, जहां लगातार अहंकार जितना अनुपस्थित होगा सुंदरता उतनी अधिक होगी।
भीड़ का पीछा करना छूट गया, क्योंकि अब सवाल उठने लगे कि ये क्यों, और क्या? और जहां जहां से क्यों और क्या का जवाब नहीं मिला उस भीड़ का साथ छूटता गया।
त्यौहार मतलब किसी विशेष दिनों में खुद को सजाने से ज्यादा रोज शरीर को मजबूत बनाना हो गया, घर की सफाई से पहले अहंकार की सफाई ज्यादा जरूरी हो गई, और मान्यताओं को फॉलो करने से ज्यादा जरूरी खुद का भ्रम तोड़ना और लोगों के बीच जा जा कर उन्हें उनके भ्रम से परिचित करवाना हो गया।
परिणाम में आर्थिक दृष्टि से तो सबसे बड़ा लाभ हुआ है कि मेरे बहुत सारे पैसे बचने लगे, जिन्हें मै सिर्फ अहंकार की संतुष्टि के लिए खर्च करती थी।
और परिणाम में जो भीतरी लाभ हुआ वो है खालीपन मिटता गया क्योंकि मौज आने लगी। न किसी विशेष दिन या त्यौहार की आवश्यकता है कुछ भरने के लिए, न किसी व्यक्ति या किसी विषय की।
जितनी बार मैं आचार्य जी के ऑफलाइन सत्रों को अटेंड करके आती हूं, उतनी बार और निखर जाती हूं। और स्पष्टता आती है। और नया सीखती हूं जिससे और ऊपर उठती जाती हूं।
आचार्य जी 🙏
#AcharyaPrashant
Posted by Pooja choubey on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/KWY0l74s0h
हम बोल क्यों नहीं पाते?
आचार्य जी का लाइव सेशन खत्म होता है। उसके बाद Zoom पर अपना रिफ्लेक्शन शेयर करना होता है। हज़ारों लोग सुनते हैं। लेकिन आपने भी देखा होगा — बहुत से लोग बोल नहीं पाते। मैं खुद भी बोल नहीं पाता।
कल मैं सोच रहा था — ऐसा क्यों? और फिर मैंने एक-एक परत उतारकर देखा।
सच यह है कि हमने कुछ पढ़ा ही नहीं। कुछ समझा ही नहीं। किसी बात पर अपनी राय देने की हिम्मत नहीं की, इच्छा नहीं की। तो जब किसी विषय पर कुछ पता ही नहीं है, तो बोलें क्या?
स्क्रीन पर आते ही माइंड ब्लैंक हो जाता है। क्योंकि पूरी ज़िंदगी प्रेतिभासिक तल पर जी है। मन खाली है। और तब जो वाक्य आचार्य जी से सुने, बस वही बोल देते हैं। ज़्यादा से ज़्यादा, उसी प्रेतिभासिक तल के कुछ अनुभव उन वाक्यों से जोड़ देते हैं।
यह जोड़ना हमें आगे बढ़ा रहा है। लेकिन सिर्फ इससे रफ़्तार नहीं आएगी। हमें पढ़ना पड़ेगा। हमें समझना पड़ेगा। जब हम समझने लगेंगे, तो बोलना आसान हो जाएगा। जो चीज़ समझ आ जाती है, उसे बोलना मुश्किल नहीं होता।
जैसे — अगर हम समझ जाएं कि आचार्य जी क्या काम कर रहे हैं, तो बोलना आसान होगा। सिंपल सी बात है।
आचार्य जी क्या काम कर रहे हैं?
उन्होंने एक ऐसा स्कूल और कॉलेज खोला है जिसमें उन लोगों को पढ़ाया जा रहा है जिन्हें भारत के स्कूल-कॉलेज नहीं पढ़ा पाए। जो काम मां-बाप का था, वह भी यहाँ किया जा रहा है। उनकी परवरिश की जा रही है। असली संस्कार, जिन्हें कहते हैं — वह यहाँ दिए जा रहे हैं। असली कामयाब औलाद यहाँ बनाई जा रही है।
लेकिन एक ज़रूरी बात —
जो भी मैंने लिखा है, वह लिखना भी खुद नहीं हुआ। एक दिन में नहीं हुआ। मैं आचार्य जी को 1 साल 10 महीने से सुन रहा हूँ। समझ रहा हूँ। और जो समझा है, वह दिमाग में है। जब कुछ दिमाग में है, तो लिखना आसान है। नहीं तो कैसे लिखता?
आज से 1 साल 10 महीने पहले मैं खुद को देखता हूँ, तो पाता हूँ — मुझे हिंदी भी साफ-सुथरी पढ़नी नहीं आती थी। जो शब्द प्रेतिभासिक तल पर इस्तेमाल नहीं होते, उन्हें देखकर पढ़ना बहुत मुश्किल लगता था। बहुत से शब्दों का अर्थ भी नहीं पता था।
जैसे — “भावना”। यह शब्द न कभी सुना था, न जानता था कि भावना नाम की भी कोई चीज़ होती है। भावना का कोई दूसरा शब्द भी नहीं पता था। और “आत्मज्ञान”, “सेल्फ-नॉलेज” — इसका भी मतलब नहीं पता था।
बहुत से शब्द हैं जिनका न मैं मतलब जानता था, न कभी सुना था। और कहीं सुना भी हो, तो “एक कान से सुना, दूसरे से निकल गया।” पता ही नहीं चला।
1 साल 10 महीने पहले मुझे यह भी नहीं पता था — खेल कौन-कौन से हैं, राजनीति क्या है, दुनिया के लोग कैसे हैं।
और सबसे खास बात जो मुझे बहुत आनंद देती है — पृथ्वी के बारे में पढ़ना। पृथ्वी के बारे में जब मैंने पढ़ा, तो बहुत से भ्रम ऐसे थे जिन्हें मैं बिल्कुल सच मानता था। वह सब पढ़ने से टूटे।
तो बात यहाँ से शुरू हुई —
दिमाग प्रेतिभासिक तल पर जीने की वजह से खाली है। इसलिए हम बोल नहीं पाते। दूसरों को समझा नहीं पाते। और यह फर्क है — ज्ञान का, और न समझी की कमी का।
जब तक हम पढ़ेंगे नहीं, समझेंगे नहीं, तब तक बोलना नहीं आएगा। बस वही दोहराएंगे जो सुना है। और सुनना ज़रूरी है, पर सुनने के बाद समझना भी ज़रूरी है। तभी बोलना आएगा। तभी रफ़्तार आएगी।
धन्यवाद आचार्य जी...
#AcharyaPrashant
Posted by Shahnawaz on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/Nu4CYa8i2f
पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय॥
#WeekendWithMaster#AcharyaPrashant
Posted by VISHU SINGH on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/eyXNNoeySW
अवलोकन:
मैं AP यूनिवर्सिटी की छात्रा हूँ, जहाँ निरंतर खुद को साफ़ और ईमानदार रखने पर आपका प्रमोशन होता है, नई-नई ज़िम्मेदारियाँ मिलती रहती हैं।
एक ऐसे शिक्षक हमारे सिर पर हैं, जो हमारी बेहतरी और तरक़्क़ी के लिए पूरा एक ऐप तक बना डाला, जिसमें हम एक-दूसरे का अवलोकन लिख सकते हैं, पढ़ सकते हैं और अपनी सारी कमज़ोरियाँ, डर खुलकर रख सकते हैं।
बाहर की रंगीन दुनिया में, जहाँ फ़िल्टर और मुखौटों का ज़ोर है, वहाँ इधर काम में भी डूबकर तभी काम कर पाएँगे, जब ईमानदारी से मिशन को समझेंगे कि यह कितना बड़ा और ऊँचा मिशन है, जिसमें मुझे ज़िम्मेदारी दी गई है।
और अगर उस ज़िम्मेदारी को निभाने में मैं हार रही हूँ, तो साफ़-साफ़ बात मेरी नीयत पर है।
मुझे मिशन से प्यार नहीं है। मैं ख़ुद को एक छात्रा के रूप में देख ही नहीं पा रही हूँ।
#AcharyaPrashant
Posted by Joyeta Hazra on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/fDjFN1zAur
*✍🏻 पोस्ट 8 | 19 अक्टूबर '26*
*💭 विषय — ग्लोबल करंट अफेयर्स*
*─────────────*
🦧 *महाराष्ट्र से इंडोनेशिया के जंगलों तक: एक ओरंगुटान की घर वापसी!*
🌏 महाराष्ट्र के डोंबिवली में नवंबर 2024 में वन विभाग ने एक लगभग तीन साल के नर ओरंगुटान को एक अपार्टमेंट से बचाया था।
उसे कथित तौर पर अवैध रूप से कैद में रखा गया था। अब भारतीय और इंडोनेशियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे उसके प्राकृतिक आवास इंडोनेशिया वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई है।
🌳 ओरंगुटान दक्षिण-पूर्व एशिया के वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले बुद्धिमान प्राइमेट हैं। वे अपना अधिकांश समय पेड़ों पर बिताते हैं और जंगलों के पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
जंगलों की कटाई, आवास का नष्ट होना और अवैध वन्यजीव व्यापार उनके अस्तित्व के लिए बड़े खतरे हैं।
⚖️ किसी जंगली जानवर को उसके प्राकृतिक आवास से निकालकर निजी मनोरंजन या शौक के लिए कैद करना केवल वन्यजीव संरक्षण के कानूनों का मामला नहीं है।
यह सवाल भी है कि क्या हमें किसी दूसरे जीव के जीवन और स्वतंत्रता पर केवल इसलिए अधिकार मिल जाता है क्योंकि हम उससे अधिक शक्तिशाली हैं?
🧠 *यहीं से अपने भीतर देखने की ज़रूरत शुरू होती है।*
मनुष्य प्रकृति और दूसरे जीवों को अपनी सुविधा की वस्तु मान लेता है। कोई जानवर उसे आकर्षित लगता है, तो वह उसे अपने पास रखना चाहता है। जंगल, नदियाँ और जीव-जंतु भी उसकी इच्छाओं को पूरा करने के साधन बन जाते हैं। वह यह नहीं पूछता कि दूसरे जीव के लिए क्या उचित है, बल्कि यह देखता है कि उससे उसे क्या मिल सकता है।
🔍 *करुणा केवल किसी जानवर को बचा लेने का नाम नहीं है; यह उस मानसिकता को पहचानना भी है जो उसे अपनी संपत्ति समझती है।*
यदि हम एक ओर किसी ओरंगुटान की आज़ादी का समर्थन करते हैं, लेकिन दूसरी ओर अपनी सुविधा के लिए दूसरे जीवों के शोषण को सामान्य मानते हैं, तो हमें अपनी सोच की इस असंगति को भी देखना होगा।
🌱 असली प्रश्न यह नहीं कि मनुष्य जानवरों के प्रति सही बर्ताव करता है या नहीं। प्रश्न यह है कि क्या वह दूसरे जीव को भी अपने जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार वाला जीव मानता है। जब तक हर चीज़ को अपने लाभ के हिसाब से देखने की प्रवृत्ति बनी रहेगी, तब तक करुणा भी हमारी पसंद और सुविधा तक सीमित रहेगी।
❓ *क्या हम सचमुच प्रकृति और दूसरे जीवों का सम्मान करते हैं, या उन्हें तभी तक महत्व देते हैं जब तक वे हमारी इच्छाओं और सुविधाओं के काम आते हैं?*
*🔗 स्रोत:*
1. https://t.co/4XMMQnavCl
2. https://t.co/cQaxCgO5oX
#AcharyaPrashant #EnvironmentAndClimate #Operation2030 #VidyaAvidya #GlobalCurrentAffairs
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/EGEVBZeDpy
✍️ *पोस्ट 27 | 19 अक्टूबर ’26*
💭 *विषय — अर्थशास्त्र / व्यापार*
───────────
🛒 *किसी चीज़ की छवि बदल जाए, तो क्या उसका मूल्य भी बदल जाता है?*
_कभी गुड़ को "Poorman's Iron" कहा जाता था। वही गुड़, जो कभी साधारण और सस्ता भोजन था, आज स्वास्थ्य और प्राकृतिक जीवनशैली के नाम पर नई पहचान पा रहा है। अब वह आकर्षक पैकेटों में बिकता है और कई जगह उसकी कीमत चीनी के बराबर या उससे भी अधिक है।_
*गुड़ तो वही है, फिर उसके प्रति हमारी पसंद और उसके लिए भुगतान करने की इच्छा क्यों बदल रही है?*
🔍 *गुड़ और चीनी में अंतर*
गुड़ कम संसाधित होता है और उसमें कुछ खनिज बचे रहते हैं, जबकि सफ़ेद चीनी के शोधन में उनमें से अधिकांश निकल जाते हैं। लेकिन गुड़ भी मुख्यतः चीनी ही है। प्राकृतिक होने का अर्थ यह नहीं कि वह अपने-आप में स्वास्थ्यवर्धक या असीमित मात्रा में खाने योग्य हो जाता है।
📈 *बाज़ार इस बदलाव में क्या भूमिका निभाता है?*
Mint की 17 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गुड़ की औसत खुदरा कीमत एक महीने में 10% बढ़कर ₹67 प्रति किलो हो गई, जबकि चीनी की कीमत ₹59.25 प्रति किलो थी।
बढ़ती माँग के साथ गन्ने की उपलब्धता और त्योहारों से पहले की ख़रीदारी भी इसकी वजहों में शामिल थीं। लेकिन बाज़ार का काम केवल वस्तु बेचना नहीं है। पैकेजिंग, ब्रांडिंग और स्वास्थ्य से जुड़े दावे उसकी छवि भी बनाते हैं।
खाद्य पदार्थों पर किए गए 24 अध्ययनों की एक व्यवस्थित समीक्षा में पाया गया कि स्वास्थ्य संबंधी दावे उपभोक्ताओं के मूल्यांकन को प्रभावित कर सकते हैं।
जब किसी वस्तु की छवि बदलती है, तो उसके लिए हमारी भुगतान करने की इच्छा भी बदल सकती है। माँग बढ़े और आपूर्ति उसी अनुपात में न बढ़े, तो कीमत बढ़ सकती है।
हालाँकि, कीमत का बढ़ना केवल मार्केटिंग का परिणाम नहीं है।
🪞 *अब ज़रा अपनी चाह को देखिए।*
किसी चीज़ को ख़ास बताने वाली कहानी सुनकर क्या वह हमें भी ख़ास लगने लगती है? क्या उसकी उपयोगिता समझने से पहले ही उससे जुड़ी छवि हमारी चाह को प्रभावित करने लगती है?
🤔 *ख़ुद से पूछिए: किसी चीज़ के प्रति अपनी बढ़ती चाह को समझने के लिए मैं क्या देखूँगा?*
A. उसके वास्तविक गुण और उपयोगिता।
B. उसके बारे में बनी छवि और उससे जुड़ी धारणाएँ।
C. दूसरे लोग उसे कितना महत्त्व दे रहे हैं।
D. अपनी चाह में आए बदलाव को, और उसके कारण को।
*स्रोत*:
https://t.co/jkRlUkeW1A
https://t.co/39cHlpLBAi
#AcharyaPrashant #IndianCurrentAffairs #VidyaAvidya
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/a7sFX9fAqC
✍🏻 *पोस्ट 5 | 19 अक्टूबर ’26*
💭 *विषय — मनोविज्ञान*
─────────────
🕰️ *“हमेशा से होता आया है”, इसलिए सही है?*
मान लीजिए, एक लड़की देश के लिए पदक जीतकर लौटी है। घर में बधाइयाँ मिल रही हैं।
तभी फूफी कहती हैं, “पदक तो ठीक है, लेकिन अब शादी भी कर लो।”
लड़की कहती है, “मुझे शादी नहीं करनी। आगे खेलना है।”
“ऐसा थोड़े होता है! शादी तो करनी ही पड़ती है। चार लोगों की सुननी भी तो पड़ती है।”
“लेकिन करनी क्यों पड़ती है?”
“हमेशा से ऐसा ही होता आया है।”
📖 तर्कशास्त्र में इसे *Appeal to Tradition* कहते हैं: किसी बात को केवल इसलिए उचित मान लेना कि वह लंबे समय से चली आ रही है।
“पहले भी होता था” से यह अपने आप सिद्ध नहीं होता कि “इसलिए तुम्हें भी करना चाहिए।”
शादी करनी है या नहीं, इसके लिए व्यक्ति की स्थिति, सहमति और जीवन की दिशा देखनी होगी। परंपरा इसका उत्तर नहीं देती।
🧠 लेकिन हम ऐसे तर्क का सहारा लेते क्यों हैं?
एक कारण होता है *Normative Social Influence*, यानी दूसरों की स्वीकृति पाने या उनकी नाराज़गी से बचने के लिए समूह की अपेक्षाओं के अनुसार चलना।
“चार लोग क्या कहेंगे?” में लड़की के फैसले से अधिक चिंता दूसरों की प्रतिक्रिया की हो सकती है। यही दबाव हम खुद सहते हैं और दूसरों पर भी डाल सकते हैं।
🔁 एक दूसरा संबंधित झुकाव है *Status Quo Bias*: परिचित स्थिति को बनाए रखने की ओर झुकना।
जिस जीवन-क्रम को सामान्य माना है, उससे अलग चुनाव अनावश्यक जोखिम लग सकता है। हर मामले का कारण यही नहीं होता, लेकिन ये प्रक्रियाएँ पुराने ढर्रे को बचाए रखने में भूमिका निभा सकती हैं।
🪞 अब प्रश्न है: किसी का अलग चुनाव मुझे इतना असहज क्यों करता है?
उसने मेरी राह नहीं चुनी। क्या इससे मेरी राह गलत हो गई? या उसके चुनाव ने वह प्रश्न खोल दिया जिसे मैंने अपने लिए कभी पूछा ही नहीं था?
🔎 अहंकार मान्यता से पहचान जोड़ लेता है: *“हमारे परिवार में ऐसा ही होता है।”*
अब उस मान्यता को जाँचना अपनी पहचान को जाँचना लगने लगता है। लड़की की बात सुनने के बजाय उससे वही जीवन दोहराने की अपेक्षा रखी जाती है।
*जिसे परंपरा का सम्मान कह रहा हूँ, उसमें दूसरों की स्वीकृति खोने का मेरा डर कितना है?*
यह डर दिखे, तो क्या उसे स्वीकारकर दूसरे के चुनाव को समझने की नीयत है? या उससे अपना डर ढोने को कहूँगा?
💬 *“हमारे यहाँ ऐसा ही होता है” कहते समय क्या जाँचना ज़रूरी है?*
A. क्या यह प्रथा बहुत पुरानी है?
B. क्या दूसरों की नाराज़गी के डर को उसके जीवन का नियम बना रहा हूँ?
C. क्या रिश्तेदार भी मेरी बात कहेंगे?
D. क्या उसने अब तक परिवार की बात मानी है?
*स्रोत:*
Internet Encyclopedia of Philosophy:
https://t.co/2yI2JsYsBW
APA, Normative Influence:
https://t.co/uwsqGB1KBs
Samuelson & Zeckhauser (1988), Status Quo Bias in Decision Making:
https://t.co/TyE1QC5CND
#AcharyaPrashant #Science #VidyaAvidya #Psychology
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/QKEX0cq9Gg
✍🏻 *पोस्ट 3 | 17 अक्टूबर '26*
💭 *विषय — इतिहास*
─────────────
🧪 *बैक्टीरिया पीकर यह डॉक्टर क्या जाँचना चाहता था?*
साल 1984। ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर *बैरी मार्शल* ने जीवित बैक्टीरिया वाला घोल पिया।
कुछ दिनों बाद उनके पेट की अंदरूनी परत में सूजन हो गई। इसे *गैस्ट्राइटिस* कहते हैं।
आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
🔬 उस समय पेट और छोटी आँत के शुरुआती हिस्से में होने वाले घावों, यानी *पेप्टिक अल्सर*, के प्रमुख कारण तनाव और जीवनशैली माने जाते थे। यह धारणा भी प्रचलित थी कि पेट के तेज़ अम्लीय वातावरण में बैक्टीरिया नहीं टिकेंगे।
पैथोलॉजिस्ट *रॉबिन वॉरेन* ने मरीजों के पेट से लिए ऊतक के नमूनों में बैक्टीरिया देखे थे। मार्शल उनके साथ इसकी जाँच में जुटे।
सवाल था, ये बैक्टीरिया बीमारी पैदा कर रहे हैं, या पहले से बीमार पेट में बस मौजूद हैं?
🦠 मार्शल ने खुद *Helicobacter pylori*, यानी *H. pylori*, बैक्टीरिया वाला घोल पीकर इसकी भूमिका परखने का निर्णय लिया।
घोल पीने से पहले उनके पेट की जाँच हुई थी। उसमें न H. pylori संक्रमण मिला था, न गैस्ट्राइटिस।
घोल पीने के बाद दोबारा जाँच हुई। अब पेट में वही बैक्टीरिया और सूजन, दोनों मिले।
इससे प्रमाण मिला कि बैक्टीरिया केवल पहले से बीमार पेट में मौजूद नहीं था, वह स्वस्थ पेट में पहुँचकर संक्रमण और सूजन पैदा कर रहा था।
📌 *इस प्रयोग में उन्हें अल्सर नहीं हुआ था।* अल्सर से बैक्टीरिया का संबंध स्थापित करने में मरीजों पर हुए अध्ययन और इलाज के परिणाम भी महत्वपूर्ण थे। संक्रमण खत्म करने पर उससे जुड़े अल्सर के दोबारा लौटने की समस्या घटी।
🏅 इस संयुक्त शोध के लिए मार्शल और वॉरेन को *2005 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार* मिला।
हर अल्सर का कारण यह बैक्टीरिया नहीं है। H. pylori संक्रमण और NSAIDs नाम की दर्द-सूजन की दवाएँ इसके दो सबसे आम कारण हैं।
🪞 प्रचलित धारणा पर सवाल उठाकर मार्शल रुके नहीं। अपने अनुमान को परखने के लिए उन्होंने खुद बैक्टीरिया पिए। उनके अनुमान का सही होना केवल उनके मान लेने से तय नहीं था; उसे प्रयोग में जाँचना था।
इससे सवाल उठता है, हमारी धारणाएँ किस कसौटी से गुजरती हैं? कई बार इतना ही पर्याप्त लगता है, *“मैं ऐसा मानता हूँ।”*
🔎 फिर कोई उसके विरुद्ध प्रमाण रख दे, तो हम बात जाँचने के बजाय अपना बचाव करने लगते हैं। धारणा से अपनी पहचान जुड़ गई है, उसका गलत होना अपना छोटा होना लगने लगा।
अब जाँच का उद्देश्य जानना नहीं, *“मैं सही हूँ”* बचाए रखना है।
आपसे सवाल 👇
🌱 *जिस बात को मैं सही मानता हूँ, उसे परखना चाहता हूँ, या केवल उसकी पुष्टि चाहता हूँ? और अपनी धारणाओं को जाँचने में मैं कहाँ रुक जाता हूँ?*
*स्रोत:*
https://t.co/hL29N4EP7C
https://t.co/kWElDaU4fb
https://t.co/YtQcwmFgMh
#AcharyaPrashant #VidyaAvidya #History
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/jttEEPsrDI
एक गुरु हमेशा चाहता है कि काश उससे कोई चाँद मांगे और वो उससे चाँद दे सके ।
लेकिन हम मांगने भी नहीं जाते हम सौदा करने जाते है क्योंकि मांगने में झुकना पड़ेगा, फिर हम उससे वो सब लेते है जो हमारे स्वार्थ को संतुष्टि दे और बदले में देते है उसे घाव, दर्द, चोट।
हम बोलते है कि ये हमारी श्रद्धा है यह हमारा समर्पण है परंतु वह और कुछ नहीं हमारा चोर होता है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि गुरु यह पहचानता नहीं वो सब जनता है, वो बस इस उमीद में रहता है कि एक दिन सब खत्म होने के बाद तुम उससे वो चाँद भी मांगोगे जो उसने कितनी बेसब्री से तुम्हारे लिए अपन हथेली में रखा हुआ है।
आचार्य जी आप कैसे जी सकते थे, और हमारे लिए कैसे जी रहे है, आप मुझे जानते तक नहीं फिर भी मेरे लिए इतना कुछ।
🏵️🌸🌼🌺🌻
#AcharyaPrashant
Posted by Saurabh kumar on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/l2GVYYcDYl
सच्चाई की राह पर आगे की मत सोचना
क्योंकि गीता बता गई है
कि मोटा अहंकार पतले को नहीं जान सकता
और अगर सोचोगे, तो डरोगे
चलते जाओ, कल्पना मत करो, छवि मत बनाओ
🙏
#AcharyaPrashant
Posted by Raghav on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/8TDitJ9wjy
✍🏻 *पोस्ट 10 | 17 अक्टूबर ’26*
💭 *विषय — लोकधर्म*
──────────
🎻 *महिलाओं की गर्दन और हाथ इस लकड़ी के ढाँचे में क्यों बाँधे जाते थे?*
🪵 यूरोप के कुछ हिस्सों में ‘श्रूज़ फ़िडल’ नाम का दंड उपकरण इस्तेमाल होता था। जर्मन में इसे ‘शांडगाइगे’ कहते थे। कुछ नमूने वायलिन जैसे दिखते थे, इसलिए नाम में ‘फ़िडल’ आया।
📍 जर्मनी के 17वीं –18वीं सदी के नमूने संग्रहालयों में मौजूद हैं। ऊपरी ऑस्ट्रिया में इसका इस्तेमाल 1848 तक दर्ज है। इसे केवल मध्यकाल की सज़ा मानना अधूरा होगा।
🔒 लकड़ी वाले रूप में कब्ज़े से खुलने वाला ढाँचा होता था। इसमें गर्दन के लिए एक बड़ा और कलाइयों के लिए दो छोटे छेद होते थे। गर्दन और कलाइयाँ रखने के बाद ढाँचा बंद करके जकड़ दिया जाता था।
✋ व्यक्ति अपने हाथ सामान्य ढंग से नहीं चला सकता था। बनावट के अनुसार हाथ सामने या गर्दन के पास बँधते थे। इसके धातु वाले रूप भी मिलते हैं।
👩 संग्रहालयों के अनुसार, यह सज़ा मुख्यतः उन महिलाओं को दी जाती थी जिन्हें झगड़ालू या चुगली करने वाली ठहराया जाता था। कुछ ऐतिहासिक विवरणों में चोरी जैसे आरोप भी दर्ज हैं।
👥 इसका दोहरा रूप भी था। उसमें झगड़ने वाले दोनों पक्षों की गर्दन और कलाइयाँ एक ही उपकरण में बाँधी जाती थीं, जिससे वे सज़ा की अवधि तक आमने-सामने रहते थे।
🚶 बाँधे गए लोगों को बस्ती में घुमाया जाता या सार्वजनिक जगह पर खड़ा किया जाता था। मकसद उन्हें सबके सामने हँसी और तानों का निशाना बनाना था।
🩹 यह केवल दिखावे की सज़ा नहीं थी। गर्दन, बाँहों और कलाइयों पर दबाव पड़ता था। संग्रहालय के विवरण में रक्तसंचार में बाधा का भी उल्लेख है।
💭 यहाँ सवाल उस प्रवृत्ति का है जो दूसरे पर अधिकार चाहती है। जब स्त्री को अपनी सुविधा के लिए जीने वाला समझ लिया जाए, तो उसका अपनी बात कहना भी व्यवस्था के लिए खतरा लग सकता है।
🪞 यह नियंत्रण तब और गहरा होता है जब महिलाएँ भी पाबंदियों को अपनी सुरक्षा मानने लगें और दूसरी महिलाओं पर वही नियम लागू करें। तब हर बार लकड़ी का ढाँचा नहीं चाहिए; सीखी हुई मान्यताएँ ही रोकने लगती हैं।
❓* घर की कोई महिला मेरी बात न माने, तो क्या मैं उसकी वजह सुनना चाहता हूँ या उसे उसकी ‘जगह’ याद दिलाना चाहता हूँ?*
A. वजह जो भी हो, मेरी बात माननी चाहिए।
B. सुनूँगा, लेकिन आख़िरी फ़ैसला मेरा होगा।
C. बाहर सवाल करे, घर में मुझसे बहस न करे।
D. पहले जाँचूँगा कि उसे आदेश देने का हक़ मैंने खुद को क्यों दे रखा है।
*🔗 स्रोत*
https://t.co/vbyPnASqyo
https://t.co/dJm9DILWla
#AcharyaPrashant #VidyaAvidya #Lokdharma
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/yJEn1wN3M6
*अगर मैं AP कम्युनिटी में नहीं होता, तो जीवन कैसा होता, और भविष्य कैसा होता?*
💀 *1. जान पर बन आती*
सुसाइड
मर्डर
नशा
🔥 *2. वासना की गुलामी*
पॉर्न की लत
हवस
कोठा
कामवासना
🏠 *3. घर-गृहस्थी का जाल*
शादी
प्रेग्नेंसी
डबल-बेड
होम-लोन
इन-लॉज़
झगड़ा
घर का काम
ज्वैलरी
बाबा
🌫️ *4. उलझन*
दुख
शारीरिक हीनभावना
तुलना
होमसिकनेस
भटकाव
नींद
🎭 *5. झूठी पहचान*
ज्ञानी होने का अहंकार
दिखावा
गुड स्टूडेंट इमेज
_… सूची लंबी है …_
#AcharyaPrashant #APLive! #HIDP
Posted by Rajdeep on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/KoIHjVKttJ
थ्रोबैक - बेंगलुरु में हुए एक सत्र की झलकियाँ
26 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में द्वितीय ए. एन. त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य जी के पिता एवं प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन के ट्रस्टी, स्वर्गीय श्री अवधेश नारायण त्रिपाठी जी की स्मृति में आयोजित किया गया था।
इस व्याख्यान में IISc बेंगलुरु, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय और गीता कम्युनिटी के छात्रों ने भाग लिया। आचार्य जी ने अपने संबोधन की शुरुआत एच. जी. वेल्स की प्रसिद्ध कहानी “Country of the Blind” पर चर्चा के साथ की और इस प्रश्न को उठाया कि क्या बहुमत की राय अपने-आप सत्य बन जाती है? उन्होंने इस कहानी को वर्तमान समय की शिक्षा, सामाजिक कंडीशनिंग और व्यक्तिगत जीवन से जोड़ते हुए आत्म-निरीक्षण और आंतरिक ईमानदारी के महत्त्व को रेखांकित किया।
इसके बाद एक केंद्रित प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। छात्रों ने सफलता, सामाजिक दबाव और स्वतंत्र चिंतन से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका आचार्य जी ने स्पष्टता और सीधेपन के साथ उत्तर दिया।
कार्यक्रम का एक विशेष क्षण तब आया, जब दर्शकों के अनुरोध पर आचार्य जी ने अपने पिता, स्वर्गीय श्री अवधेश नारायण त्रिपाठी जी द्वारा लिखी गई कुछ कविताएँ पढ़ीं और उनकी व्याख्या की। ये कविताएँ कई दशक पहले प्रकाशित हुई थीं। इस खंड के माध्यम से उन विचारों और मूल्यों की एक झलक मिली, जिन्होंने आचार्य जी के प्रारंभिक वर्षों को आकार दिया और जो आज भी जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को प्रभावित करते हैं।
संध्या का समापन पुस्तक वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी छात्रों को आचार्य जी की पुस्तक “Truth Without Apology” की प्रतियाँ प्रदान की गईं।
🗓️ अक्टूबर शेड्यूल:
Weekend With Master - 17, 18 अक्टूबर
Weekend With Master - 24, 25 अक्टूबर
Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर
🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें!
👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://t.co/Xdym7lh7Yj
#AcharyaPrashant #APLive!
Posted by AP Live! on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/hedf44td1n
किसी अज्ञात आवेग से
धड़धड़ धड़कती छाती हो
काम अमर प्यास हो
हर सत्र प्रेमगीत
और किताब प्रेमपाती हो
जो प्रत्येक शब्द की आँख में
काजल करके ही सो पाएँ
सिर्फ़ वो प्रियवर रसमना
सहचर मेरे साथ आएँ
साथ हम आएँगे
प्रविष्ट होंगे तुम में
और स्वयं तक पहुँच जाएँगे
~ आचार्य जी 🙏
#AcharyaPrashant #Poems
Posted by Raghav on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/DOEkqZ2J3U
जीवन किसी भी दौर से गुज़र रहा हो, भजन की कोई ना कोई पंक्ति आकर मजबूती से जुड़ जाती है, और जीने का सही और असली अर्थ समझा जाती है।
जब तक आचार्य जी से नहीं जुड़ी थी, कबीर साहब के भजनों की इन कड़ियों से बिल्कुल अनजान थी।
परिचय हो भी जाता तो इतनी गहराई से इन भजनों के अर्थ को समझाता कौन?
स्वयं के जीने का ढर्रा ही पूरी तरह ग़लत था, तो ऐसे में बात समझ भी नहीं आती।
आचार्य जी ने अर्थो का ऐसा खजाना लुटा दिया है कि गला साथ दे या ना दे, जीवन मजबूर करता है गाने के लिए, और मैं शुरू हो जाती हूं।
अनंत आभार आचार्य जी
🙏🙏🙏
#AcharyaPrashant
Posted by Shashi Bhaiya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/N2TRP6TwpO