रामलीलाओं में आज सजेगा धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और श्रीराम-सीता विवाह समेत कई प्रसंगों का मंचन। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में रामलीला देखने के लिए तैयार हो जाइए। साथ ही रामायण से जुड़े सवाल का जवाब दीजिए। सही जवाब देने वाले विजेताओं के नाम और फोटो प्रकाशित होंगे। #रामलीला
मुंबई में रामलीला की भव्य शुरुआत!
गिरगांव चौपाटी से लेकर मुंबई के अलग-अलग इलाकों तक राम नाम की गूंज। कहीं भक्ति में डूबी आस्था, तो कहीं कलाकारों की महीनों की मेहनत से सजी मंचीय प्रस्तुतियां। समुद्र तट पर ‘आदर्श रामलीला’ का भी भव्य शुभारंभ हुआ।
#मुंबई#रामलीला#रामायण#भक्ति
मुंबई में रामलीला के साउंड सिस्टम की अनुमति को लेकर विवाद। आयोजकों का आरोप है कि पुलिस ₹1 लाख की डिपॉजिट राशि मांग रही है। 15 दिन पहले आवेदन देने के बावजूद अब तक अनुमति नहीं मिली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे आयोजकों ने नियमों पर सवाल उठाए।
#Mumbai#Ramleela#AzadMaidan#Navratri
मुंबई की रामलीलाओं में इस बार महामुकाबला!
NBT के ‘दशहरा दर्पण’ 2026 में अपनी रामलीला को शामिल कराएं। QR कोड स्कैन कर फॉर्म भरें या 99673-97396 पर WhatsApp करें। चयनित रामलीलाओं को NBT में खास कवरेज मिलेगा।
#Dussehra#Ramlila#NBT#Mumbai
महाराष्ट्र में जल संकट गहराया! 16 अक्टूबर से राज्य में 10% पानी की कटौती होगी। कम बारिश के चलते 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
#Maharashtra#WaterCrisis#WaterCut#Mumbai
मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई शिफ्ट होने वाली उड़ानों से यात्रियों पर किराये का बोझ बढ़ने की आशंका है। वहीं, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल और यात्रियों के लिए बस, टैक्सी व ऑटो जैसी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। #MumbaiAirport#NaviMumbaiAirport#AirFare
मुंबई एयरपोर्ट के T-1 को तोड़ने की योजना से उड़ानों पर असर की आशंका। एयरलाइंस ने 265 इंटरनैशनल फ्लाइट्स अस्थायी रूप से घटाने की बात कही है। दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नै की कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है, जबकि हवाई सफर महंगा होने का अंदेशा है। #MumbaiAirport#Flights
फेस्टिव सीजन में कम बजट का मैक्सिमलिज्म जूलरी ट्रेंड में। मुंबई के GJS में 35 टन सोना बिकने का अनुमान। खबर से संबंधित वीडियो को देखने के लिए बारकोड स्कैन करें। #GoldJewellery#JewelleryTrend#GJS2026
लालबागचा राजा के दरबार में आस्था के साथ करोड़ों का चढ़ावा। नीलामी में ₹6.11 करोड़ जुटे, वहीं 1 किलो सोने की ईंट और 18 कैरेट की 141 ग्राम की गणेश प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रही।
#LalbaugchaRaja#Ganeshotsav#Mumbai#GanpatiBappa
मुंबई की रामलीला समितियों ने दशहरे के आयोजन, रात 10 बजे की समय-सीमा, अनुमति प्रक्रिया और Gen Z को जोड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। समितियों ने रामलीलाओं को एक मंच पर लाने की जरूरत भी जताई।
#Dussehra#Mumbai#Ramleela
पितृ पक्ष 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व है। मध्याह्न काल में पितरों के निमित्त किए गए कर्म को शास्त्रों में विशेष फलदायी माना गया है। #PitruPaksha#Shradh#PindDaan#Tarpan
7 साल पहले हुआ था भूमिपूजन, अब तक नहीं बना जेजे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल।
मुंबई के जेजे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन सात साल पहले हुआ था, लेकिन अब तक अस्पताल की इमारत तैयार नहीं हो सकी है।
#JJHospital#Mumbai#Healthcare#Hospital#Maharashtra
अंबरनाथ में गणपति मंडपों में दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। वहीं नालासोपारा में ‘महागणपति’ के भव्य मंडप के जरिए युवा पीढ़ी को आस्था से जोड़ने की पहल की गई है। #GanpatiBappaMorya#Ganeshotsav#Ambernath#Nalasopara