क्या आप पत्रकारिता की मर्यादा रख पाए? असली मुद्दे को भटका के ये किसी पार्टी कि प्रवक्ता जैसे सवाल करते समय आपको अपनी ईमान की मर्यादा रखनी चाहिए थी।
सवाल BPSC एग्जाम को लेकर है, वैनिटी वैन को लेकर नहीं।
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।
#BPSCReExamForAll की माँग कर रहे अभ्यर्थियों पर नीतीश कुमार की पुलिस ने फिर लाठियां बरसा दी है।
छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है।
युवा त्रस्त हैं, सरकार मस्त है।
हिंदुस्तान: जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उसी हिंदुस्तान में निहत्थे छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की सजा देते हुए पटना की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा है।
ये कैसा मुल्क बना रहे है आप @narendramodi?